Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all 4363 articles
Browse latest View live

भारतीय रुपये की कुछ रोचक अनसुनी बातें | Interesting Facts about Indian Currency

$
0
0

हर देश का अपना चलन होता है। उसी तरह भारत का भी एक चलन है जिसे भारतीय रूपया कहा जाता है। भारतीय रुपये के बारे में बहुत सारी जानकारी है जो बहुत लोगो को पता नहीं। भारतीय रुपये की ऐसी ही कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी – Interesting Facts about Indian Currency निचे दी गयी है।

Interesting Facts about Indian Currency

भारतीय रुपये की कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी – Interesting Facts about Indian Currency

कागज के नोट सबसे पहले 18 वी शताब्दी मे जारी किये गए थे। बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान, जनरल बैंक ऑफ़ बंगाल और बंगाल बैंक ने पहली बार कागज के नोट जारी
किये थे।

भारत सरकार ने पहली बार विक्टोरिया पोर्ट्रेट सीरीज वाले बैंकनोट जारी किये थे। मगर कुछ कारणवश सुरक्षितता को ध्यान में रखते हुए इन सीरीज के नोटों को बिच में ही बंद कारण पड़ा था और सन 1867 में उनकी जगह पर अंडरप्रिंट सीरीज जारी की गयी।

अगर आपके पास 51 % फटा नोट है तो आप इस नोट को बैंक में नए नोट से बदल सकते हैं।

हमारे देश में एक रुपये की नोट और सिक्के पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर रहते क्यों की इसकी छपाई करने का अधिकार केवल भारत सरकार को है। मगर एक रूपए को छोडके अन्य सभी नोट छापने का अधिकार केवल भारतीय रिज़र्व बैंक के पास है।

लगभग सभी लोग यही समझते हैं कि नोट कागज के होते हैं लेकिन असल में ये बात सही नहीं है नोट कॉटन(Cotton) और कॉटन रग(Cotton Rag) के मिश्रण का बना होता है, यही कारण है की नोट भीगने पर गलता नहीं है।

बैंकनोट पर कुल 17 भाषाए दिखाई देती है जिसमे की 15 भाषाए नोट के भाषा पैनल में ही दिखाई देती है और नोट के बिलकुल बीचोबीच हिंदी मुख्य रूप से दिखती है और नोट के पीछे की बाजु में इंग्लिश भाषा नजर आती है।

आज़ादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे, उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

नोटों पर Serial Number इसलिए डाला जाता हैं ताकि रिज़र्व बैंक को पता रहे कि इस समय Market में कितनी currency हैं।

According to RBI, भारत हर साल 2000 करोड़ currency के नोट छापता हैं।

जो लोग अंधे होते है उन्हें नोट को पहचानने में किसी तकलीफ का सामने ना करना पड़े इसके लिए बैंक नोट के बाये की दिशा में अलग अलग तरह की सतह से ऊपर थोड़ी सी प्रिंट बनायीं गयी है जिसकी वजह से जल्दी में समझ आता है की कौनसी सी नोट कितने रुपये की है। 1000 रूपये की नोट पर डायमंड, 500 की नोट पर वर्तुलाकार चिन्ह, 100 रुपये की नोट पर त्रिकोण, 50 रुपये की नोट पर चौकोन, 20 रुपये की नोट पर आयत का चिन्ह देखने को मिलता है। लेकिन 10 रूपये की नोट पर किसी भी तरह का कोई भी चिन्ह दिखाई नहीं देता।

आपने कभी इस बात पर गौर किया है, की नोट पर साल के निचे अलग अलग तरह के चिन्ह दिखाई देते है। सभी चिन्ह दर्शाते है की उन्हें कहा से लिया गया।
सुरक्षा कारणों की वजय से आपको नोट के serial नंबर में I J O X Y Z अक्षर नहीं मिलेंगे।

अभी जो बैंक नोट जारी किये जाते है उन्हें महात्मा गांधी सीरीज के नोट कहा जाता है। 1996 में महात्मा गांधी सीरीज के बैंक नोट पहली बार जारी किये गए थे।

आरबीआई ने सबसे बड़ी 10,000 रुपये की नोट पहली बार 1938 में जारी की थी और फिर से 1954 में भी बनाई थी। मगर इन बड़ी नोटों पर 1946 और 1978 में पाबन्दी लगाई गयी थी।

केंद्र सरकार जीन नोटों को बनाने को कहता उन सभी नोटों को भारतीय रिज़र्व बैंक जारी करता है उसमे फिर 5,000 और 10,000 रुपये के नोट शामिल है। मगर आर बी आई एक्ट 1934 में एक नया कानून बनाया गया जिसके अनुसार 10,000 के ऊपर की कोई भी नोट जारी नहीं की जा सकती।

औपचारिक रूप से भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना सन 1935 में की गयी और उसे भारत सरकार के सभी नोट जारी करने के अधिकार दिए गए। आरबीआई ने पहली बार छटा किंग जॉर्ज पोर्ट्रेट वाली पाच रुपये की नोट जारी की थी।

इतिहास में आरबीआई ने सबसे बड़ी 10,000 रूपये की नोट जारी की थी। 1000 रूपये की नोट और 10,000 रुपये की नोट 1938 और 1946 में दौरान इस्तेमाल की जाती थी मगर बाद में इनपर बंदी लगाई गयी।

जब देश को आजादी मिली थी तो उस वक्त रुपये को आने में गिना जाता था। उस समय 16 आने को मिलाकर 1 रुपया बनता था। एक आने को भी और 4 पैसे और 12 पाई में गिना जाता था। अभी रुपये को पैसे में गिना जाता और 100 पैसे मिलाने के बाद 1 रुपया बनता है। भारतीय रुपये का दशमलवकरण सन 1947 में किया गया। इसमे भारतीय रुपये को 100 ‘नया पैसा’ में गिनने की शुरुवात की गयी। मगर 1964 में इस ‘नया’ शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया।

आजादी मिलने के बाद में पहली बार एक रुपये के नोट जारी किये गए थे।

लेकिन सन 1954 में 1,000 रूपये, 5,000 और 10,000 की नोट को फिर से व्यवहार में लाया गया। मगर बाद में फिर से 1978 में इनपर पाबन्दी लगाई गयी।

2010 मे पहली बार 75 रुपये, 100 रूपये और 1000 रूपये के सिक्के बनाये गए लेकिन वह सब सिक्के स्मारक सिक्के के रूप में बनाये गए। उन्हें इसलिए बनाया गया था क्यों की उस साल भारतीय रिज़र्व बैंक के 75 साल पुरे हुए थे साथ ही रवीन्द्रनाथ टागोर के 100 साल और ब्रिहदेश्वर मंदिर को पुरे 1000 हुए थे।

2010 में भारतीय रूपया को यह चिन्ह दिया गया। इस चिन्ह को बनाने का सारा श्रेय डी। उदय कुमार को ही दिया जाता है। इस चिन्ह को देवनागरी वर्ण “र” से बनाया गया है। इस चिन्ह को बनाने के लिए लैटिन वर्ण “आर” और देवनागरी वर्ण “र” का इस्तेमाल किया गया तब जाकर भारतीय रूपए को यह चिन्ह मिल सका। इस चिन्ह में जो समानांतर लाइन दिखाई गयी वह भारतीय तिरंगे को दर्शाने का काम करती है।

कॉइनेज एक्ट 2011 के तहत 1000 रुपये तक के सिक्के जारी किये जा सकते है।

1 पैसा, 2 पैसे, 3 पैसे, 5 पैसे, 10 पैसे, 20 पैसे और 25 पैसे को 30 जून 2011 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

More Interesting Facts:

Hope you find this post about ”Interesting Facts about Indian Currency in Hindi” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

The post भारतीय रुपये की कुछ रोचक अनसुनी बातें | Interesting Facts about Indian Currency appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


9 जुलाई का इतिहास | 9 July Today Historical Events

$
0
0

9 July Today Historical Events

आज हम इस लेख में जानेंगे देश विदेश में आज के दिन क्या हुआ था आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, 9 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण लोगों के जन्मदिवस, मृत्यु दिवस और रोमांचक घटनाएँ जिसे पढ़कर आपका ज्ञान और बढ़ेंगा।

9 जुलाई का इतिहास – 9 July Today Historical Events

9 July History

9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 9

  • अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज 1815 में की गई।
  • दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने 1816 में स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • कनाडा के मांट्रियल शहर में 1852 को 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
  • भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना 1875 में हुई।
  • पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 1877 में हुआ।
  • अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन 1889 में शुरू हुआ।
  • डेनियल विलियम्स ने 1893 में पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने 1944 में भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
  • भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत 1951 में हुई।
  • वन्यजीव बोर्ड की तरफ से 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
  • सोवियत संघ ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 1973 में 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
  • माग्रेट थैचर ने 09 जुलाई 1982 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की।
  • लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति 1991 में मिली।
  • फिजी में 2000 को जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा 2001 में की।
  • आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम 2002 में बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
  • इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना 2002 में हुई।
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले 2002 में अध्यक्ष बने।
  • एशियाई विकास बैंक ने 2004 में आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर 2006 को शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
  • भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार 2007 में प्रदान किया गया।
  • ईरान ने 2008 में लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  • अफ्रीका का सूडान 2011 में दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।

9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 July

  • सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म 1819 में हुआ था।
  • 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म 1845 में हुआ।
  • राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्‍म 1900 में हुआ था।
  • दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्‍म 1923 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्द वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्‍म 1925 में हुआ था।
  • फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्‍म 1930 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म का जन्‍म 1938 में हुआ था।
9 जुलाई को हुए निधन – Died on 9 July
  • धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन 1533 में हुआ था।
  • सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन 1991 में हुआ था।

Read More:

If you find the information given in today’s history i.e. 9th July history wrong, or else in the history of 9th July in the history of those who have left us wrong, tell us through our comments, we will update your article.

The post 9 जुलाई का इतिहास | 9 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

ईशान खट्टर की बायोग्राफी | Ishaan Khattar Biography

$
0
0

Ishaan Khattar – ईशान खट्टर बॉलीवुड के युवा अभिनेता हैं। वह अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं।

Ishaan Khattar

ईशान खट्टर की बायोग्राफी – Ishaan Khattar Biography

ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में अभिनेता राजेश खट्टर और अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम के यहाँ हुआ। एक अभिनेता के परिवार में जन्म होने की वजह से, उन्होंने अभिनय में रुचि भी बढ़ाई।

उन्होंने बिलबाँग हाई इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में वह स्नातक स्तर की पढ़ाई करने के लिए आरआईएमएस ( RIMS ) इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज, मुंबई में शामिल हो गए। 2001 में उनके माता-पिता तलाकशुदा हो गए, और तब से वह अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

ईशान खट्टर का करिअर – Ishaan Khattar Career

ईशान खट्टर अभिनेताओं के परिवार में बड़े हो गए हैं। इसलिए, उन्होंने अभिनय की ओर अपनी रुचि विकसित की और एक करियर के रूप में कार्य करने का फैसला किया।

उन्होंने 2005 में अपने भाई की फिल्म ‘वाह लाइफ हो तोह ऐसी!’ के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया।

जब कि ईशान कॉलेज में थे, तब उन्होंने कुछ फ़िल्मों के लिए सहायक निदेशक के रूप में काम किया, जिनमें ‘उड़ता पंजाब’ (2016) भी शामिल है।

उन्होंने मशहूर निर्देशक मजीद मजीदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बेयन्ड द क्लाउड्स’ (2017) में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया, जिसका प्रीमियर 2017 में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

अभी वह जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म ‘धडक’ पर काम करने में व्यस्त हैं। यह फिल्म हिट ‘मराठी’ फिल्म ‘सैराट’ का रिमेक हैं। 2018 के अंत में यह फ़िल्म भारतीय सिनेमाघरों में प्रकाशित होंगी।

ईशान खट्टर के बारेमें कुछ रोचक बातें – Interesting fact about Ishaan Khattar

  • वह फोटोग्राफी करना पसंद करता है।
  • वह अपने भाई शाहिद कपूर की तरह फिटनेस प्रेमी है।
  • ईशान खट्टर भी एक पशु प्रेमी है।
  • उनके पसंदीदा अभिनेता शाहिद कपूर, हृतिक रोशन, लियोनार्डो दी कैप्रियो, मैथ्यू मैककोनाउघी, शाहरुख खान, टॉम क्रूज़ और उनकी पसंदीदा अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और दीपिका पादुकोण हैं।

Read More:

  1. दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा
  2. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी

Please Note: आपके पास About Ishaan Khattar Biography In Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे. धन्यवाद.
अगर आपको Life history of Ishaan Khattar in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें WhatsApp status और facebook पर share कीजिये. E-MAIL Subscription करे और पायें Essay with short biography about Ishaan Khattar in Hindi language and more new article. आपके ईमेल पर.

The post ईशान खट्टर की बायोग्राफी | Ishaan Khattar Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

10 जुलाई का इतिहास | 10 July Today Historical Events

$
0
0

10 July Today Historical Events

दोस्तों, इतिहास में हर दिन का कुछ न कुछ महत्व हैं उस दिन कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हैं, वैसेही आज के दिन इतिहास में यानि 10 जुलाई के इतिहास में भी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटी हैं, आज हम उन्ही घटनाओं के बारेमें जानेंगे –

10 जुलाई का इतिहास – 10 July Today Historical Events

10 July History

10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 10

  • तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान 1190 में रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
  • नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह 1246 में दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
  • हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर 1624 में हस्ताक्षर किये गये।
  • इंग्लैंड ने 1652 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • भारत में ब्रिटिश सरकार ने 1800 में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने 1832 में दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
  • न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक 1848 में शुरू हुआ।
  • इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में 1884 को खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
  • फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए 1907में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • यूरोपीय देश रोमानिया ने 1913 में बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • डेनमार्क ने 1924 में ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
  • सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत 1925 में हुई।
  • ईसवी को पहली महिला विमान चालक बायनहोज़न ने 1931 में संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की।
  • नार्वे ने 1931 में पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
  • सोवियत संघ और रोमानिया के बीच 1934 में राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
  • हावर्ड ह्यूज ने 1938 में 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • दो महीने के युद्ध के बाद नार्वे ने 1940 में जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • इटली ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • नार्वे ने 1940 में नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • कनाडा ने 1940 में इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने 1943 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 1944 में यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
  • राजशाही खत्म होने के बाद 1946 में इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
  • मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
  • चीन के कैंटोन क्षेत्र में 1947 को नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
  • भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मुंबई में जन्म 1949 में हुआ। उनके नाम 125 टेस्ट में 34 शतकों के साथ 10122 रन हैं। 108 वनडे में उन्होंने 3092 रन बनाए।
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत 1965 में हुई।
  • वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का 1966 में महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू।
  • इजरायल ने 1967 में छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।
  • मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का 1972 में जलावतरण हुआ।
  • उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
  • पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
  • ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर 1983 में पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
  • भारत ने 1986 में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 1994 में इस्तीफा दिया।
  • म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी 1995 में लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
  • बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।
  • फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को 1997 में राजनीतिक अधिकार मिला।
  • इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 1999 में 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
  • जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत 1999 में हुई।
  • नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि 2001 में चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
  • बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री 2001 में नियुक्त।
  • श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने 2001 में निलंबित किया।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन 2002 को रोम में सम्पन्न हुआ,
  • पाकिस्तान ने 2002 में विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
  • नासा का मंगलयान रोवर 2003 को लॉन्च किया गया।
  • भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर 2005 में हस्ताक्षर।
  • अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन 2005 में बना।
  • रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
  • इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
  • पाकिस्तान के मुल्तान में 2006 को हुए विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।
  • पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 2007 को कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
  • भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 2008 में ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
  • 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 2008 को ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • चीन के सिचुआन प्रांत में 2013 को भूस्खलन से 40 लोग मरे।
  • बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में 2015 को मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
  • अमरनाथ यात्रा पर 2017 में हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 July

  • प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म 1888 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म 1890 में हुआ था।
  • भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म 1906 में हुआ था।
  • जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म 1921 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म 1931 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म 1955 में हुआ था।
  • वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म 1856 में हुआ।
  • साहित्यकार एवं जनसेवक अनूप सेठी का जन्म 1958 में हुआ था।
  • हिन्दी फिल्मो के गायक रूपकुमार राठौर का जन्म 1973 में हुआ था।
  • भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म 1981 में हुआ था।
  • गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म 1921 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म 1950 में हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता आलोक नाथ का जन्म 1956 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म 1949 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में हुआ।
  • भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का जन्म 1934 में हुआ।
10 जुलाई को हुए निधन – Died on 10 July
  • आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन 1957 में हुआ था।
  • भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन 1971 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन 1987 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन 2014 में हुआ था।

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. Please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Aaj ka Itihas. And if you have more information History of 10 July then help for the improvements this article.

The post 10 जुलाई का इतिहास | 10 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

नदियों पर कवितायेँ – Poem on River

$
0
0

Poem on River

Poem on River

नदी पर कवितायेँ – Poem on River

Poem on River

“छोटी-सी हमारी नदी”

छोटी-सी हमारी नदी टेढ़ी-मेढ़ी धार,
गर्मियों में घुटने भर भिगो कर जाते पार।
पार जाते ढोर-डंगर, बैलगाड़ी चालू,
ऊँचे हैं किनारे इसके, पाट इसका ढालू।
पेटे में झकाझक बालू कीचड़ का न नाम,
काँस फूले एक पार उजले जैसे घाम।
दिन भर किचपिच-किचपिच करती मैना डार-डार,
रातों को हुआँ-हुआँ कर उठते सियार।
अमराई दूजे किनारे और ताड़-वन,
छाँहों-छाँहों बाम्हन टोला बसा है सघन।
कच्चे-बच्चे धार-कछारों पर उछल नहा लें,
गमछों-गमछों पानी भर-भर अंग-अंग पर ढालें।
कभी-कभी वे साँझ-सकारे निबटा कर नहाना
छोटी-छोटी मछली मारें आँचल का कर छाना।
बहुएँ लोटे-थाल माँजती रगड़-रगड़ कर रेती,
कपड़े धोतीं, घर के कामों के लिए चल देतीं।
जैसे ही आषाढ़ बरसता, भर नदिया उतराती,
मतवाली-सी छूटी चलती तेज धार दन्नाती।
वेग और कलकल के मारे उठता है कोलाहल,
गँदले जल में घिरनी-भँवरी भँवराती है चंचल।
दोनों पारों के वन-वन में मच जाता है रोला,
वर्षा के उत्सव में सारा जग उठता है टोला।

~ रवींद्रनाथ ठाकुर

Hindi Poems on Nadiya

“वो एक नदी है।“

हिमखंडों से पिघलकर,
पर्वतों में निकलकर ,
खेत खलिहानों को सींचती ,
कई शहरों से गुजरकर
अविरल बहती , आगे बढ़ती,
बस अपना गंतव्य तलाशती
मिल जाने मिट जाने,
खो देने को आतुर
वो एक नदी है।
बढ़ रही आबादी
विकसित होती विकास की आंधी
तोड़ पहाड़, पर्वतों को
ढूंढ रहे नई वादी,
गर्म होती निरंतर धरा,
पिघलते , सिकुड़ते हिमखंड
कह रहे मायूस हो,
शायद वो एक नदी है।
लुप्त होते पेड़ पौधे,
विलुप्त होती प्रजातियां,
खत्म होते संसाधन,
सूख रहीं वाटिकाएं
छोटे करते अपने आंगन,
गौरेया, पंछी सब गुम गए,
पेड़ों के पत्ते भी सूख गए
सूखी नदी का किनारा देख,
बच्चे पूछते नानी से,
क्या वो एक नदी थी।

~ आरती लोहनी

Nadiyon par Kavita in Hindi

“नदी की धारा”

कल कल करती नदी की धारा.
बही जा रही बढ़ी जा रही.

प्रगति पथ पर चढ़ी जा रही.
सबको जल ये दिये जा रही.

पथ न कोई रोक सके.
और न कोई टोक सके.

चट्टानों से टकराती है,
तूफानों से भीड़ जाती है.

रूकना इसे कब भाता है.
थकना इसे नहीं आता है.

सोद्देश्य स्व-पथ पर पल पल
बस आगे बढ़ती जाती है.

कल -कल करती जल की धारा.
जौहर अपना दिखलाती है.

Poem on River

“नदी”

नदी निकलती है पर्वत से,
मैदानों में बहती है.
और अंत में मिल सागर से,
एक कहानी कहती है.

बचपन में छोटी थी पर मैं,
बड़े वेग से बहती थी.
आँधी-तूफान, बाढ़-बवंडर,
सब कुछ हँसकर सहती थी.

मैदानों में आकर मैने,
सेवा का संकल्प लिया.
और बना जैसे भी मुझसे,
मानव का उपकार किया.

अंत समय में बचा शेष जो,
सागर को उपहार दिया.
सब कुछ अर्पित करके अपने,
जीवन को साकार किया.

बच्चों शिक्षा लेकर मुझसे,
मेरे जैसे हो जाओ.
सेवा और समर्पण से तुम,
जीवन बगिया महकाओ.

~ डॉ. परशुराम शुक्ल

Read More:

I hope these “Poem on River in Hindi” will like you. If you like these “Poem on River” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post नदियों पर कवितायेँ – Poem on River appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

इतिहास में 11 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 11th July

$
0
0

Historical Events On 11th July

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 11 जुलाई के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 11 जुलाई के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 11th July

11 July History

11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 11

  • लक्जेमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
  • नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर 1673 में हस्ताक्षर।
  • ब्रितानी संसद ने 1832 में सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
  • सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल 1889 में बना।
  • विल्फ्रीड लारियर ने 1896 में कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • मंगोलिया ने 1921 में चीन से आजादी पायी।
  • हॉलीवुड बाउल की शुरुआत 1922 में हुई।
  • ब्रेडमैन ने 1930 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
  • येरूशलम में 1948 को पहला हवाई हमला हुआ।
  • पेरिस के निकट ब्राजील को 1973 में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गए।
  • मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 1977 में मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब 1979 में धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।
  • दुनिया की आबादी ने 1987 में पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
  • अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते 1995 में स्थापित हुए।
  • बोस्निया में 1995 को 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
  • चांग शांग 2002 में दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन 2003 में हुआ।
  • एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन 2004 को बैंकॉक में।
  • मुम्बई उपनगरीय में 2004 को 7 रेल बम विस्फोट हुये।
  • मुंम्बई 2006 में बम धमाकों में 209 लोग मारे गए।
  • चर्चित चित्रकार एम।एफ़। हुसैन ने 2007 में न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
  • पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में 2008 को हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
  • फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने 2010 में नीदरलैंड को -0 से हराकर खिताब जीता।

11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 July

  • भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म 1857 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म 1902 में हुआ था।
  • भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म 1960 में हुआ था।
11 जुलाई को हुए निधन – Died on 11 July
  • कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन 1630 में हुआ था।
  • मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन 1957 में हुआ था।
  • भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन 2003 में हुआ था।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन 2011 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन 1912 में हुआ था।
11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 11 July
  • विश्व जनसंख्या दिवस

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 11 जुलाई के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

The post इतिहास में 11 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 11th July appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

मशहूर लेखक सुदीप नगरकर | Indian novelist Sudeep Nagarkar

$
0
0

कोई भी इन्सान अपनी मातृभाषा में अपने विचार जितने प्रभावशाली ढंग से रख सकता है उतने अन्य भाषा में बिलकुल नहीं रख सकता। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते है जो अपनी मातृभाषा में अपने विचार बताते तो है मगर वह अन्य भाषा में भी पारंगत हो जाते और वह यहापर ही नहीं रुकते, तो इसके आगे जाकर उस भाषा में अपना करियर भी बनाते है।

आज एक ऐसे ही खास इन्सान के बारे मे हम आपको बताने वाले है जिसने अपनी मातृभाषा मराठी होने के बाद भी इंग्लिश भाषा में अपना करियर करना चाहा और वह इसमें कामयाब भी हुआ। इस खास लेखक का नाम है सुदीप नगरकर। इन्होने बहुत ही कम समय में कामयाबी हासिल की। आज सभी लोग बड़ी उत्सुकता से इनकी लिखी क़िताबे पढ़ते है। इस महान और मशहूर लेखक की सारी जानकारी निचे दी गयी है।

Sudeep Nagarkar

मशहूर लेखक सुदीप नगरकर – Indian novelist sudeep nagarkar

सुदीप नगरकर ने बहुत ही कम उम्र के लिखना शुरू किया था और जब वह तक़रीबन 20 साल के थे तब उनकी किताब ‘फ्यू थिंग्स अनसेड’ प्रकाशित हुई थी। इस किताब ने उन्हें बहुत बड़ी कामयाबी दिलाई और बहुत ही कम समय में यह किताब काफी मशहूर हो गयी। उनकी बहुत सारी क़िताबे अन्य भाषाओ में भी प्रकाशित की गयी। इस लेख में हम आपको लेखक सुदीप नगरकर के जीवन की पूरी कहानी बताएँगे।

भारत के जितने भी लेखक रोमांस की कहानी लिखते है उनमे सुदीप नगरकर का नाम भी शामिल है।

सुदीप नगरकर बायोग्राफी – Sudeep Nagarkar Biography

सुदीप नगरकर का जन्म 27 फरवरी 1988 में मुंबई में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। जयंत नगरकर उनके पिताजी और मंजू नगरकर उनकी माँ है।

उन्होंने ठाणे के सैंट जॉन बैप्टिस्ट हाई स्कूल से पढाई पूरी की। उन्होंने नवी मुंबई के दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बी टेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने 2014 में मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट से एमबीए की बिज़नस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

सुदीप ने हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन सेठी से शादी कर ली, जिन्होंने दिल्ली से इंजिनियर की डिग्री पूरी की। उनकी लवस्टोरी काफी दिलचस्प है। उनकी शादी पंजाबी और महाराष्ट्र दोनों के रिवजो के अनुसार की गयी।

सुदीप नगरकर का करियर – Sudeep Nagarkar Career

सुदीप की पहली किताब ‘फ्यू थिंग्स लेफ्ट अनसेड’ को 10 जुलाई 2011 को प्रकाशित किया गया था। उनकी दूसरी किताब ‘दट्स द वे वुई मेट’ 1 जुलाई 2012 को प्रकाशित की गयी थी। उनकी दूसरी किताब प्रकाशित होने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने 2012 में आई टी कंपनी की नौकरी छोड़ दी क्यों की उन्हें उनका पुरा समय क़िताबे लिखने के लिए देना था।

इस फैसले को लेकर उनके परिवार के लोगो ने उनका काफी विरोध किया मगर उन्होंने उनका फैसल बिलकुल भी नहीं बदला और पूरी तरह से क़िताबे लिखने पर पूरा समय केन्द्रित किया। उनकी पहली जो दो क़िताबे थी वह उनके खुद के जिंदगी से प्रेरित होकर लिखी गयी थी।

उनकी लगातार तीन क़िताबे काफी मशहूर हो गयी थी और लोगो ने उसे बहुत पसंद भी किया उसके लिए उन्हें 2013 में ‘यूथ अचिएवेर्स’ पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा वह अच्छी रोमांटिक क़िताबे भी लिखते है इसके लिए भी उन्हें पुरस्कार मिल चुके है।

किताबे लिखने के अलावा भी उन्हें बहुत सारी जगह पर मोटीवेशनल स्पीच देने के लिए भी बुलाया जाता है। वह कई सारे मराठी शो के लिए स्क्रिप्ट लिखने काम भी करते है और कलर्स और सोनी चैनल पर कहानिया देने का काम भी करते है।

उन्होंने उनके फेसबुक पर यह बताया है की अधिकतर 16-26 साल के युवा उनकी क़िताबे ज्यादा पढ़ते है। 2014 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया ने ‘टॉप 100 प्रभावशाली भारतीय सेलिब्रिटीज’ में शामिल किया था।

क़िताबे लिखने के अलावा उन्हें क़िताबे पढना और संगीत सुनना बहुत पसंद है।

सुदीप नगरकर की मशहूर क़िताबे – Sudeep Nagarkar Books

उन्होंने चार साल में कुल 5 क़िताबे लिखी। उनकी पहली किताब ‘फ्यू थिंग्स लेफ्ट अनसेड’ को 10 जुलाई 2011 में प्रकाशित किया गया था। उसके बाद में इस रोमांटिक लेखक ने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं। उनकी पहली किताब को लोगो ने काफी पसंद किया और उसकी लाखो कोपिज लोगो ने खरीद ली।

इस किताब के अलावा भी सुदीप नगरकर ने अन्य क़िताबे भी लिखी जैसे की 2012 में ‘दट्स द वे वुई मेट’, 2013 में ‘इट स्टार्टेड विथ फ्रेंड रिक्वेस्ट’ और 2014 में ‘सॉरी यू आर नौट माय टाइप’ और ‘यू आर द पासवर्ड टू माय लाइफ।’ उनकी इन किताबो की लम्बी लाइन को देखकर लगता है की वो जल्द ही एक नयी किताब लिखने वाले है।

वह एक होनहार और मशहूर रोमांटिक कहानी लिखने वाले लेखक है इसीलिए उनकी क़िताबो को अन्य भाषा में भी अनुवादित किया गया है। कुछ ही समय में उनके किताबो पर फिल्मे भी बननेवाली है।

2014 में प्रकाशित की गयी ‘सॉरी यू आर नौट माय टाइप’ बहुतही मशहूर किताब है। दूरजॉय दत्ता और प्रीती शेनॉय जैसे महान लेखको ने कामयाबी हासिल की है उनकी तरह ही सुदीप नगरकर कामयाबी के रास्ते पर निकल पड़े है।

सुदीप नगरकर एक रोमांटिक लेखक है। उनकी खास बात यह है की उन्होंने जो पहली किताब लिखी थी वह बहुत प्रसिद्ध हो गयी। उस किताब के कारण लोग सुदीप नगरकर को पहचानने लगे। इस कामयाबी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं और एक के बाद एक रोचक क़िताबे लिखी। उन्हें भी लोगो ने पसंद किया, यहाँ तक की उनकी किताबो पर लोग फिल्मे बनाने की भी सोच रहे है।

Read More:

I hope these “Sudeep Nagarkar in Hindi” will like you. If you like these “Sudeep Nagarkar Biography in Hindi” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update Download : Gyani Pandit free Android app.

The post मशहूर लेखक सुदीप नगरकर | Indian novelist Sudeep Nagarkar appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

12 जुलाई का इतिहास | 12 July Today Historical Events

$
0
0

12 July Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 12 जुलाई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे।

12 जुलाई का इतिहास – 12 July Today Historical Events

12 July History

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 12

  • पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
  • इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को 1290 में बाहर निकाला गया।
  • लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
  • इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
  • नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर 1673 में हस्ताक्षर हुए।
  • शिवाजी ने 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
  • विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
  • अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने 1801 में फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
  • जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 1812 में कनाडा पर हमला किया।
  • भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
  • बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई थी।
  • ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म 1912 में बनी।
  • टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 1918 को विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
  • बेल्जियम ने 1935 में तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
  • प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने 1943 में नाजियों को हराया 12000 मरे।
  • महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 1949 में हटाया गया।
  • अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  • भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।
  • अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
  • आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  • दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।
  • रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
  • जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
  • फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  • 1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
  • 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 2003 में बातचीत के लिए सहमत।
  • मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
  • इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर 2006 में हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 July

  • रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 100 ईसा पूर्व में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 1895 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 को हुआ था।
  • क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 को जन्म हुआ।
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 1982 को हुआ था।
  • नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 1997 को पाकिस्तान में हुआ।
12 जुलाई को हुए निधन – Died on 12 July
  • लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन 1489 में हुआ।
  • प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।
  • विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 2012 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ था।
12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 12 July

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 12 जुलाई यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

The post 12 जुलाई का इतिहास | 12 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


जाह्नवी कपूर की बायोग्राफी | Jhanvi Kapoor Biography

$
0
0

बॉलीवुड में कम उम्र में करियर की शुरुवात करनेवाली अभिनेत्री बहुत कम देखने को मिलती है। उन कम अभनेत्री में अब जाह्नवी कपूर – Jhanvi Kapoor का नाम भी शामिल हो चूका है। जाह्नवी कपूर हिंदी फ़िल्मी करियर की शुरुवात “धडक” फ़िल्म से करनेवाली है।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर की बायोग्राफी – Jhanvi Kapoor Biography

जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में कपूर जैसे बड़े और मशहूर परिवार में हुआ। उनके पिताजी बोनी कपूर फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म निर्माता है और उनकी माँ श्रीदेवी एक मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री थी। उन्हे एक छोटी बहन भी है जिसका नाम ख़ुशी कपूर है और उनके अन्य भाई बहन भी है।

जाह्नवी कपूर का बचपन मुंबई में गुजरा और उन्होंने मुंबई में धीरुभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल जैसे प्रतिष्टित स्कूल में उनकी छोटी बहन ख़ुशी के साथ में पढाई की। पढाई पूरी करने के बाद में वह एक्टिंग सिखना चाहती थी इसीलिए वह एक्टिंग सिखने के लिए अमेरिका चली गयी।

अमेरिका में जाने के बाद में उन्होंने वहापर लोस अन्जलिस के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखी।

ऐसा कहा जाता हैं की जाह्नवी कपूर हॉर्स रायडिंग करनेवाले और पोलो खिलाडी शिखर पहारिया को इन दिनों डेट कर रही है। शिखर मुंबई के बिजनेसमैन संजय पहारिया के बेटे है। उनके नाना सुशिल कुमार शिंदे एक मशहूर भारतीय नेता है वह भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है।

जाह्नवी कपूर का करियर – Jhanvi Kapoor Career

जाह्नवी कपूर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात “धड़क” फ़िल्म से करनेवाली है। आनेवाली धड़क फ़िल्म 2016 की रोमांटिक ड्रामा मराठी फ़िल्म “सैराट” की रीमेक होगी। इस फिम को निर्देशित करने का काम शशांक खेतान है और इस फ़िल्म में इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में में नजर आएंगे।

जाह्नवी कपूर को बचपन से एक्टिंग में ज्यादा रुची थी। उनके घर में बचपन से फिल्मो की बाते होती रहती थी। उनके पिताजी बोनी कपूर फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक है और उनकी माँ श्रीदेवी एक मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री थी।

इसीलिए उन्हें बचपन से फिल्मो से जुड़े कई सारी बाते मालूम है। कुछ दिनों पहले ऐसा कहा जा रहा था की वह अपने करियर की शुरुवात शिद्दत फ़िल्म से करनेवाली थी। इसके बारे में मीडिया में भी काफी खबरे आयी थी।

I hope these “Jhanvi Kapoor Biography in Hindi” will like you. If you like these “Jhanvi Kapoor Biography” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

The post जाह्नवी कपूर की बायोग्राफी | Jhanvi Kapoor Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

13 जुलाई का इतिहास | 13 July Today in History

$
0
0

13 July Today in History

देश और दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई कई कारणों से महत्वपूर्ण है आईये आज हम उन्हीं कारणों पर एक फिर से एक नज़र डालते हैं।

13 जुलाई का इतिहास – 13 July Today in History

13 July History

13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 13

  • ऑटोमन सेना ने 1534 में उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
  • अलेक्सेई रोमानोव 1645 में अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
  • ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद 1771 को समाप्त हुई।
  • कैप्टन जेम्स कुक ने 1772 में दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
  • राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने 1803 में पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया
  • हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने 1832 में मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
  • न्यूयार्क में 1863 को सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
  • बर्लिन कांग्रेस ने 1878 में यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
  • बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई।
  • रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 1882 में 200 लोगों की मौत हो गई।
  • स्कॉटलैंड में 1887 को दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
  • मारकोनी ने 1887 में बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
  • बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा 1905 में पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने का सुझाव दिया गया।
  • कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने 1905 में ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल 1908 में शुरु हुआ।
  • टोकायाम की खाड़ी में 1918 को जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
  • कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए 1923 को प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था।
  • जतिन्द्र नाथ दास ने 1929 में एेतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
  • मैक्सिको मरुस्थल में 1945 को पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
  • ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में 1945 को पारित हुआ।
  • अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में 1954 को वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
  • मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा 1971 में दी गई थी।
  • हेडिंग्ले में भारत ने 1974 में अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
  • आपातकाल के दौरान 1977 में भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
  • ब्राजील ने 1998 में सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
  • अमेरिका और वियतनाम ने 2000 में बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
  • फिजी में 2000 को महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी 2001 में चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 2004 में साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 2006 में सुपुर्द।
  • अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने 2008 को राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 2011 में तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।

13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 13 July

  • उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म 1913 में हुआ था।
  • डेनमार्की राजनितिज्ञ ऐंकर ज़ॉरजेंसन का जन्म 1922 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म 1932 में हुआ था।
  • आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म 1941 में हुआ था।
  • हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म 1941 में हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म 1945 में हुआ था।
13 जुलाई को हुए निधन – Famous Death on 13 July
  • उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन 1995 में हुआ था।

Read More:

I hope you find this “13 July History in Hindi”useful। if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

The post 13 जुलाई का इतिहास | 13 July Today in History appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

विश्व सफल उद्यमियों की कहानियां | World Successful Entrepreneurs Stories

$
0
0

Successful Entrepreneurs Stories

जीवन में सफल व्यक्ति बनने के लिए मन में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है, काम के प्रति ईमानदारी और अटूट विश्वास ही इंसान को सफलता की तरफ ले जाता है, हमारे आसपास बहुत से सफ़ल व्यक्ति जिन्हें हम टेलिविज़न पर या अखबारों में रोज देखतें हैं। आज हम आपको उनमे से ही कुछ ऐसे सफल व्यक्ति से परिचय कराने जा रहे हैं, जिनके विश्वास, और बुलंद हौसलों ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफल उद्यमियों की सूची में शामिल कर दिया है।

Successful Entrepreneur Stories

विश्व सफल उद्यमियों की कहानियां – World Successful Entrepreneurs Stories

  • वारेन बुफे – Warren Buffett:

“अगर कोई आज पेड़ की छाव में बैठा है तो इसकी वजह है की किसी ने बहुत समय पहले एक पेड़ लगाया हो।”

वारेन बुफे अमेरिका के बिज़नेस टायकून हैं जो कि बुफे बर्कशायर हाथवे के सीईओ, चेयरमैन और सब बड़े शेयर होल्डर हैं। इनकी कमाई का मुख्य ज़रिया बर्कशायर हाथवे है ये शेयर बाजार की दुनिया के जनक माने जाते हैं।

इनकी शेयर बाजार में अच्छी समझ ने ही इन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। इनकी नेट वर्थ 81.1 बिलियन डॉलर है, इन्होनें गेट्स फाउंडेशन के द्वारा अपनी कमाई का 99 प्रतिशत दान कर दिया था।

वारेन बुफे की बचपन से ही बिज़नेस और निवेश में रूचि थी, साल 2012 में बुफे को सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का दर्जा भी दिया गया।

  • कार्लोस स्लिम हेलू – Carlos Slim:

“जब आप देते हैं, पाने की अपेक्षा मत रखो। उस हाथ से भी खुशबू आती है जो गुलाब देता है।”

कार्लोस स्लिम हेलू जो मेक्सिकन टेलीकॉम कंपनी के दिग्गज माने जाते हैं। ये मेक्सिन बिजनेसमेन साल 2010 से 2013 के सबसे अमीर आदमी थे। कार्लोस स्लिम की ने वर्थ 64 बिलयन डॉलर है।

  • मार्क जुकरबर्ग – Mark Zuckerberg:

“बेहतर होगा कि आप कोशिश करें और नाकामयाब हो जाएं और उससे कुछ सीखें बजाये इसके की आप कुछ करें ही नहीं।”

मार्क जुकर बर्ग एक उभरते हुए अमेरिकन बिजनेसमैन हैं, ये सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के मालिक हैं, जिनकी नेट वर्थ 51.2 बिलियन डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग ने अपनी बचत का 99 प्रतिशत हिस्सा चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव को दान करने की भी कसम खाई थी।

  • लेरी एलिसन – Larry Ellison:

लेरी एलिसन अमेरिकन बिजनेस टायकून हैं जो कि ओरेकल कार्पोरेशन के फाउंडर और सीईओ है। जिनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ, लेरी एलिसन की नेट वर्थ 51.2 बिलयन डॉलर है और वे अपनी कमाई का 1 प्रतिशत हिस्सा दान करने में विश्वास रखते हैं।

साल 1977 में उन्होनें ओरेकल कंपनी की नींव रखी और जिसके बाद से उनका नाम लगातार दुनिया के अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

  • बिल गेट्स – Bill Gates:

“जिंदगी जीने के लिए तो एक पल ही काफी है, बशर्ते आपने उसे किस तरह जिया है।”

बिल गेट्स, जिन्होनें दुनिया के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर बिज़नेसमैन, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की शुरुआत की जिसकी बदौलत दुनिया के सबसे अमीर और सफल बिज़नेसमेन की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, बिल गेट्स जिन्होनें महज 13 साल से ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग में रूचि थी और वे नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर नए-नए बिज़नेस योजनाएं बनाने लगे।

इसके बाद इन्होंने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट बिज़नेस की नींव रखी। बिल गेट्स की नेट वर्थ 89.9 बिलयन डॉलर है।

बिल गेट्स साल 1995 से साल 2007, और 2009 से 2014 तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी थे बिल गेट्स असहाय लोगों की मदद करना भी पसंद करते हैं उन्हें बिल गेट्स फ़ाउंडेशन के द्वारा काफी धन दान किया है।

  • चार्ल्स कोच – Charles Koch:

चार्ल्स दे गणह्ल कोच एक उभरते हुए अमेरिकन बिजनेसमैन हैं और एक सक्रिय परोपकारी भी हैं। वे कोच इंडस्ट्रीज के को-ओनर, बोर्ड एक चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर है।

जिनकी नेट वर्थ 36 बिलियन डॉलर है, जो कि उन्होनें कोच इंडस्ट्रीज के 42 प्रतिशत शेयर से हासिल की है। अमेरिका में कोच इंडस्ट्रीज दूसरी सबसे बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी है।

जो कि केमिकल, पॉलीमर, ऑयल, फाइवर, मिनरल के अलावा कृषि आधारित उत्पाद भी बेचती है। कोच इंडस्ट्रीज से होने वाले लाभ के बदोलत ही चार्ल्स कोच दुनिया के अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

  • अमंचियो ओर्टेगा- Amancio Ortega:

“कम कीमत पर लेटेस्ट फैशन को आफर करने का आईडिया, आपको बिजनेस में सफल बनाती है।”

अमंचियो ओर्टेगा स्पेन के एक कामयाब बिज़नसमैन है, ये इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन है, ये जारा क्लोथिंग और एक्सेसरीज रिटेल शॉप के लिए जाने जाते हैं।

जिनकी नेट वर्थ 73.5 बिलियन डॉलर हैं। ये एक सक्रिय समाजसेवी भी हैं जो कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करने में भी भरोसा रखते हैं।

  • जेफ बेज़ोस – Jeff Bezos:

“खोज में हमेशा नसीब शामिल रहेगा।”

जेफरी प्रेस्टन, दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ है। इसके अलावा भी जेफ तकनीकी प्रमोटर और अच्छे निवेशक के रूप में जाने जाते हैं। जिनकी नेट वर्थ करीब 65.2 बिलियन डॉलर है।

हर किसी की चाहत होती है कि वो दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बने, ये थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है और ये साबित कर दिखाया है। बिलगेट्स, मार्क जुकरबर्ग, वारेन बुफे समेत तमाम बिजनेसमैन, जिनके बारे में हमने इस लेख में बताया।

इन्होनें अपनी लगन और मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। और आज वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में शामिल हो गए हैं क्योंकि इनके आत्मविश्वास और कठोर दृढ़ संकल्प ने इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, इनका आत्मविश्वास ही इनकी सफलता का रहस्य बन गया।

Read More:

Hope you find this post about ”Successful Entrepreneurs Stories” useful and inspiring. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

The post विश्व सफल उद्यमियों की कहानियां | World Successful Entrepreneurs Stories appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

14 जुलाई का इतिहास | 14 July Today Historical Events

$
0
0

14 July Today Historical Events

14 जुलाई के दिन देश विदेश में कई घटनायें घटि होंगी, कई महान लोगों ने इस दुनिया को अलविदा किया है वैसेही कई महान व्‍यक्तियों ने जन्‍म लिया होंगा। अगर आपको आज के इतिहास बारेमें यानी 14 जुलाई के इतिहास के बारेमें जानना है तो आपका ज्ञान बढ़ाने के लिए हम आपके लिए लाये हैं 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, 14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति, एवं 14 जुलाई को हुए निधन के बारेमें जानकारी।

14 जुलाई का इतिहास – 14 July Today Historical Events

14 July History

14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 14

  • फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा 1223 में बने।
  • बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने 1456 में ऑटोमन को पराजित किया।
  • फ्रांस एवं पुर्तागल ने 1536 में स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • मुगल बादशाह शाहजहां ने 1636 में औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत 1789 में हुई।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1798 में ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
  • कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 1850 में हुआ।
  • न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव 1853 में हुए।
  • कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने 1861 में मशीनगन बनाई।
  • अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में 1864 को सोने की खोज।
  • यूरोपीय गुट ने 1900 को चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
  • पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने 1914 में हासिल किया।
  • हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान 1927 में शुरू हुई।
  • जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत 1933 में हुई।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने 1940 में स्वेज पर बमबारी किया।
  • CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण 1951 में किया गया।
  • इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना 1958 में हुई।
  • मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने 1965 में किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
  • जयपुर में 1969 को मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 1969 में 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1976 में जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
  • अमेरिका ने 1979 में अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
  • ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत 1987 में हुआ।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1996 में पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
  • मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री 1999 को नियुक्त।
  • रूस की येलेना इसिनबायेवा ने 2003 में महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने 2007 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • मिस्र की सरकार ने 2014 में इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • इंग्लैंड के चर्च ने 2014 में महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान 2015 में बना।

14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 July

  • सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म 1656 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म 1856 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म 1900 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म 1902 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म 1909 में हुआ था।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म 1942 में हुआ था।
  • टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 1945 में हुआ था।
14 जुलाई को हुए निधन – Died on 14 July
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन 1975 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन 2003 में हुआ था।

Read More:

If you find the information given in today’s history i.e. 14th July history wrong, or else in the history of 14th July in the history of those who have left us wrong, tell us through our comments, we will update our article.

The post 14 जुलाई का इतिहास | 14 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की बायोग्राफी | Twinkle Khanna Biography

$
0
0

Twinkle Khanna – ट्विंकल खन्ना एक बहुत ही खुबसूरत, होनहार और आकर्षक अभिनेत्री है। इसके साथ ही वह एक लेखिका, स्थम्भकार, इंटीरियर डिज़ाइनर और फ़िल्म निर्माता है। उनकी खास बात यह है की उन्हें उनकी पहली फ़िल्म के लिए ही पुरस्कार मिला था। अपने करियर के पहले फ़िल्म के लिए पुरस्कार हासिल करना आसान काम नहीं होता लेकिन ट्विंकल खन्ना ने इसे बड़ी आसानी से हासिल किया।

Twinkle Khanna

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की बायोग्राफी – Twinkle Khanna Biography

ट्विंकल खन्ना को टीना जतिन खन्ना नाम से भी जाना जाता है और उनका जन्म 29 दिसंबर 1974 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। उनके पिताजी का नाम राजेश खन्ना और माँ का नाम डिंपल कपाडिया है। उनकी बहन का नाम रिंकी खन्ना है। उन्होंने पंचगनी के न्यू इरा हाई स्कूल में पढाई की। ट्विंकल खन्ना पढाई में भी बहुत होशियार थी। वह हमेशा अपने क्लास में पहले टॉप 10 में नंबर लाती थी।

ट्विंकल खन्ना ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की। उन्हें आरव कुमार (जन्म 15 सितम्बर 2002) नाम का लड़का और नितरा कुमार(जन्म 25 सितम्बर 2012) नाम की बेटी है।

ट्विंकल खन्ना का करियर – Twinkle Khanna Career

ट्विंकल ने खास तौर पर बॉलीवुड में ही काम किया है। वह बहुत ही क्यूट, खुबसूरत, होनहार, आकर्षक अभिनेत्री है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1995 में रिलीज़ हुई बरसात फ़िल्म से की थी।

इस के बाद में उन्होंने अजय देवगण के साथ “जान”, शाहरुख़ खान के साथ “बादशाह”, “दिल तेरा दिवाना”, “उफ़! ये मोहब्बत”, सलमान खान के साथ “जब प्यार किसीसे होता है”, “जुल्मी”, आमिर खान के साथ “मेला”, गोविंदा के साथ जोरू का गुलाम, संजय दत्त के साथ “जोड़ी नंबर 1”, सोनाली बेंद्रे और सैफ़ अली खान के साथ “लव के लिए कुछ भी करेगा”, जैसी फिल्मो में काम किया।

“तिस मार खान”, “थैंक यू”, “पटियाला हाउस”, “हॉलिडे: अ सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी” जैसी फिल्मो उन्होंने खुद बनायीं थी।

ट्विंकल खन्ना ने 1999 में तेलुगु फ़िल्म सीनू में भी काम किया था। लेकिन 2001 में शादी के बाद उन्होंने फिल्मो में काम करना छोड़ दिया।

लेकिन 2010 में ट्विंकल खन्ना ने तीस मार खान फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी की। उस फ़िल्म का निर्माण खुद ट्विंकल खन्ना ने किया था। उसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मो का निर्माण किया जैसे की खिलाडी 786, पटियाला हाउस, हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ़ ड्यूटी। उन्होंने 2013 में मराठी फ़िल्म ‘72 माइल्स’ का भी निर्माण किया था।

ट्विंकल खन्ना को मिले हुए पुरस्कार – Twinkle Khanna Award

बॉलीवुड में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें दो पुरस्कार मिल चुके है। बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और मोस्ट एंटरटेनिंग एक्शन फ़िल्म के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार। बॉलीवुड में सबसे होशियार महिला में उन्हें गिना जाता है।

इसीलिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, इंडिया टुडे वुमन राइटर ऑफ़ द इयर 2017, 2016 का इंस्पायरिंग वुमन ऑफ़ द इयर आउटलुक पुरस्कार, 2016 का क्रॉसवर्ड बुक पुरस्कार, 2017 का वोग वीमेन ऑफ़ द इयर पुरस्कार, 2017 का अत्ता गलत्ता बंगलौर लिटरेचर फेस्टिवल बुक प्राइज जैसे पुरस्कार मिल चुके है।

ट्विंकल खन्ना ने ‘द वाइट विंडो’ नाम का इंटीरियर डिजाईन स्टोर 2002 में मुंबई में शुरू किया। इसे उन्होंने उनकी दोस्त गुरलीन मनचंदा के साथ में क्रावफोर्ड मार्किट में शुरू किया था। उन्होंने 2006 में अभिनेत्री राणी मुखर्जी के नए घर की डिजाईन बनवाई थी।

ट्विंकल खन्ना ने लिखी हुईं क़िताबे – Twinkle Khanna Book

ट्विंकल खन्ना अब तक दो क़िताबे लिख चुकी है। उनकी पहली किताब ‘मिसेस फनीबोन्स’ 18 अगस्त 2015 को प्रकाशित की गयी थी और उस साल सबसे ज्यादा किसी महिला लेखक की क़िताबे खरीदी गयी तो वो केवल ट्विंकल खन्ना की थी।

उस साल उनकी 100 से भी ज्यादा कोपिज खरीदी गयी थी। उनकी दूसरी किताब ‘द लीजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ 7 नवम्बर 2016 को प्रकाशित की गयी थी।

ट्विंकल खन्ना के बारे में कुछ रोचक जानकारी – Interesting fact about Twinkle Khanna
  • ग्राज़िंग गोट पिक्चर्स की ट्विंकल खन्ना सह संस्थापक है इसके माध्यम से उन्होंने अबतक 6 फिल्मे बनायीं है जिनमे मराठी फ़िल्म 72 माइल्स भी शामिल है।
  • अक्षय कुमार हमेशा उन्हें लिखने के लिए प्रेरित करते रहते है। उन्होंने जो कुछ भी लिखा हो उसे प्रकाशित होने से पहले अक्षय कुमार उसे जरुर पढ़ते है ताकि कोई राजनितिक और धर्म के बारे गलत ना लिखा जा सके। उनकी पहली किताब को जो मिसेस फनीबोन्स नाम दिया गया वह अक्षय कुमार ने ही दिया था।
  • मुंबई के क्रेव्फोर्ड मार्किट में ट्विंकल खन्ना की ‘द वाइट विंडो’ नाम की इंटीरियर डिजाईन की स्टोर है और इसे उन्होंने उनकी दोस्त गुरलीन मनचंदा के साथ में शुरू किया था। इस स्टोर को इल्ले डेकोर इंटरनेशनल डिजाईन पुरस्कार भी मिल चूका है।
  • ट्विंकल और अक्षय कुमार की 14 जनवरी 2001 में शादी से पहले दो बार सगाई हो चुकी है।
  • करण जोहर की फ़िल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में टीना का किरदार पहले ट्विंकल खन्ना को दिया गया था। असल में इस फ़िल्म की कहानी को ट्विंकल खन्ना को ध्यान के रखकर ही लिखा गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया तो उसके लिए राणी मुखर्जी को लिया गया।
  • ट्विंकल खन्ना एक अभिनेत्री होने के साथ साथ वह अन्य काम भी करती है। वह एक लेखिका है, फ़िल्म निर्माता भी है। उन्होंने कुछ साल पहले उनकी पहली किताब भी प्रकाशित हुई थी। उस किताब का नाम मिसेस फनीबोन्स था। उस किताब की खास बात यह है की उसका नाम खुद अक्षय कुमार ने सुझाया था।

Read Also:

  1. अमिताभ बच्चन की जीवनी 
  2. Shilpa Shetty biography
  3. Akshay Kumar Quotes

I hope these “Twinkle Khanna Biography in Hindi” will like you. If you like these “Twinkle Khanna Jeevan Parichay” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

The post अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की बायोग्राफी | Twinkle Khanna Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

इतिहास में 15 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 15th July

$
0
0

Historical Events On 15th July

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 15 जुलाई के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 15 जुलाई के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 15th July

15 July History

15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 15

  • इंग्लिश चैनल में 1588 को ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
  • इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने 1662 को लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
  • ‘ला मारसेइलेसी’ को 1795 में फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
  • अमेरिका में 1864 को कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
  • अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 1904 को पहला बौद्ध मंदिर बना।
  • एमिल क्रेपलिन ने 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  • दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 1916 में शुरू हुई।
  • इटली की संसद ने 1923 में नया संविधान स्वीकार किया।
  • बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में हुई।
  • वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 1927 में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
  • अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने 1932 में अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए 1948 में निर्वाचित हुए।
  • प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • स्पेन ने 1961 में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
  • अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा 1962 में बना।
  • अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत 1968 में हुई।
  • डेनमार्क ने 1970 में इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
  • भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • अर्मेनियाई चरमपंथियों ने 1983 को फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गये।
  • पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र १९८४ को घोषित किया गया।
  • महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • अमेरिकी सैनिकों ने 1991 में उत्तरी इराक को छोड़ा।
  • प्रिंस चार्ल्स और डायना ने 1996 में अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
  • इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर 1997 में हत्या हुई।
  • चीन ने 1999 में न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  • सिएरा लियोन में 2000 को सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
  • अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को 2002 में पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
  • माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने 2004 में विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।
  • श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 में सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  • नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर 2008 में सहमति बनी।
  • भारत ने 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
  • टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा 2011 में की।
  • नेपाल के पारसी में 2012 को हुई बस दुर्घटना में 40 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।
  • मास्को में 2014 को एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 15th July

  • आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म 1611 में हुआ।
  • एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म 1840 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 1883 में हुआ था।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म 1885 में हुआ था।
  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म 1903 में हुआ था।
  • आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म 1909 में हुआ था।
  • महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 1909 में हुआ।
  • भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 में हुआ था।
  • अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म 1922 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 1925 में हुआ था।
  • हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 1937 में हुआ था।
  • आॅस्ट्रेलियाई आॅलराउंडर डेविड हसी का जन्म 1977 में हुआ।
15 जुलाई को हुए निधन – Died on 15th July
  • मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन 1967 में हुआ था।
  • भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन 2004 में हुआ था।
  • गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 2017 में हुआ।

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 15 जुलाई के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे,
धन्यवाद।

The post इतिहास में 15 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 15th July appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

“OYO ROOMS” के फाउंडर रितेश अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी | Ritesh Agarwal Success Story

$
0
0

“oyo rooms” Ritesh Agarwal Success Story

“असफल होने पर भी उत्साह ना खोना ही सफलता है।”

Ritesh Agarwal
Oyo Rooms Ritesh Agarwal Success Story

“OYO ROOMS” के फाउंडर रितेश अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी – Ritesh Agarwal Success Story

सच में सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती है, ये साबित कर दिया है , रितेश अग्रवाल ने , जिन्होंने सिर्फ़ 21 साल की उम्र में ही लगभग 400 करोड़ की कंपनी बनाकर न केवल अनुभवी बिजनेसमैन और निवेशकों को हैरान कर दिया बल्कि और लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है।

।।। जितने साल आम लोगों को बिजनेस को समझने में लगते हैं उतने से भी कम उम्र में ही उड़ीसा के रहने वाले रितेश कुमार ने OYO ROOMS की कंपनी की शुरुआत कर उम्मीदों की उड़ान भरी है, बिजनेस की बारीकियों को समझना रितेश ने कम उम्र से ही शुरू कर दिया था।

वे बचपन से ही व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखते थे इसलिए उनका बिजनेस की तरफ हमेशा से ही रुझान था। उनका जन्म उड़ीसा के बीसाम के एक मारवाड़ी व्यवसायिक परिवार में 16 नवंबर 1993 को हुआ था।

रितेश अग्रवाल ने अपनी 12वीं तक पढ़ाई उड़ीसा से की उसके बाद उन्होनें इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया और वे कोटा आ गए जहां वे अपनी पढ़ाई के बाद खाली समय में घूमना पसंद करते थें।

धीरे धीरे रितेश की रूची ट्रैवलिंग में बढ़ने लगी। इस दौरान उन्हें ठहरने को लेकर बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ा था, बचपन से ही बिजनेस मांइडेड होने की वजह से उन्होनें इन अनुभवों को बिजनेस का रूप देने की ठानी शायद इसलिए रितेश ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

और रितेश ने ORAVEL STAYS PVT. LTD. कंपनी की शुरूआत की जो कि यात्रा से संबधित समस्याओं को हल करने में लोगों की सहायता करती थी लेकिन रितेश की इस कंपनी ने उनका ज्यादा दिन तक साथ नहीं दिया और वो फ्लॉप हो गई।

लेकिन फिर भी रितेश ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि इस नाकामयाबी से कामयाब बनने का रास्ता निकाला और OYO ROOMS कंपनी की शुरुआत की, जिसने बदौलत वो देश के बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हो गए।

ORAVEL STAYS PVT. LTD. से OYO ROOMS तक

साल 2012 में जब रितेश ने अपने पहले स्टार्ट-अप Oravel Stays की नींव रखी। रितेश की बिजनेस कंपनी उनकी प्लानिंग के हिसाब से चल रही थी जिनकी कंपनी का मुख्य लक्ष्य, यात्रियों को सस्ते दामों पर अच्छे कमरों को उपलब्ध करवाना था।

जिसे आसानी से ऑनलाइन बुक किया जा सकता था, सबसे अच्छी बात यह थी कि, उन्हें नए स्टार्टपस में निवेश करने वाली कंपनी Venture Nursery से 30 लाख का फंड मिल गया।

जिसके बाद रितेश ने अपने इस बिजनेस आइडिया को वैश्विक प्रतियोगिता थैल फैलोशिप के सामने रखा। जिसके बाद उन्हें 66 लाख रुपए की सहायता मिली। बिजनेस रितेश के मुताबिक ही चल रहा था रितेश अपने स्टार्टअप को लेकर काफी सीरियस थे, और बिजनेस में और अच्छी पकड़ बनाने के लिए रितेश ने बहुत ही कम समय में उनके नये स्टार्टप को मिली इन सफलताओं से वे काफी उत्साहित हुए और वे अपने स्टार्ट-अप पर और बारीकी व सावधानी से काम करने लगे।

लेकिन रितेश का ये बिजनेस मॉडल से उतना लाभ नहीं मिल पा रहा था और रितेश का पहला स्टार्ट अप में लगातार नुकसान होता चला गया , रितेश जैसा सोच रहे थे, जैसे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करते वैसी ही उनकी कंपनी की स्थिति दिन पर दिन और भी ज्यादा बेकार होती जा रही थी।

अन्तत: रितेश को इस कंपनी को मजबूरी में बंद करना पड़ा, लेकिन उन्होनें कंपनी के बंद होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी बल्कि इससे प्रेरणा लेकर उन्होंने खुद के विचारों पर फिर से गौर किया और बिजनेस को फिर से आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

और यात्रियों को कम बजट में अच्छे कमरों को उपलब्ध करवाने को लेकर फिर से विचार किया इसके साथ ही Oravel Stays में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख कई बड़े बदलाव किए, इसके बाद साल 2013 में ओरावल लॉन्च किया लेकिन इस नाम बदलकर Oyo Rooms रख दिया Oyo Rooms जिसका मतलब है “आपके अपने कमरे”।

जिसका उद्देश्य यात्रियों को कम दामों पर बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाना है। उनके इस कदम ने उनको सफल बनाने में सहायता की और कंपनी के शुरू होने के महज कुछ समय बाद ही उन्हें नए स्टार्टअप में निवेश करने वाली कंपनी Venture Nursery से 30 लाख का फंड भी मिला, जिसके बाद से कंपनी लगातार अच्छा प्रोफिट कमा रही है।

OYO ROOMS देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है जिसका श्रेय छोटी उम्र के बड़े बिजनेसमैन रितेश को जाता है।

Read More Inspirational Stories:

Hope you find this post about ”Ritesh Agarwal Success Story In Hindi” inspiring. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post “OYO ROOMS” के फाउंडर रितेश अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी | Ritesh Agarwal Success Story appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


16 जुलाई का इतिहास | 16 July Today Historical Events

$
0
0

16 July Today Historical Events

इतिहास में 16 जुलाई यानि आज के दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का जन्‍म होने जैसी और भी कई महत्वपूर्ण घटनायें दर्ज है, आज हम उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालेंगे।

16 जुलाई का इतिहास – 16 July Today Historical Events

16 July History
16 July History

16 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 16

  • इंग्लैंड में 1439 को बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • फ्रांस के मोंटलहेरी में 1465 को युद्ध छिड़ा।
  • मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच 1519 में लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू।
  • ईस सन 1622 में मुस्लिम युग की शुरूआत और उसी दिन से पैगम्बर मुहम्मद ने मक्का से मदीना की यात्रा शुरू की।
  • स्वीडिश बैंक ने 1661 में यूरोप में पहला नोट जारी किया।
  • कारा मुस्तफा के नेतृत्व में 1683 को तुर्की सैनिक वियना पहुंचे।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1790 में कोलंबिया की स्थापना की।
  • अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग 1798 में बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत।
  • हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को 1856 में कानूनी मान्यता मिली।
  • पार्किंसस नामक एक डॉक्टर ने 1890 में पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जॉच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
  • जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर 1894 को हस्ताक्षर हुए।
  • रूस ने 1900 को मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
  • इराक में राजा फैसल ने 1925 में बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
  • नेशनल जियोग्राफिक ने 1926 को पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटों निकाली।
  • अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में पहला अॉटोमैटिक पार्किंग मीटर 1935 में लगा।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 1942 में 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
  • अमरीका ने 1945 में परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
  • फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में 1950 को ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।
  • एशिया का देश नेपाल, ब्रिटेन से 1951 में स्वतंत्र हुआ।
  • अपोलो-11 यान से 1969 में चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित हुई।
  • इराक में संविधान 1970 में लागू हुआ।
  • भारत ने 1981 में परमाणु परीक्षण किया।
  • फिलीपींस में 1990 को 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।
  • यूक्रेन ने 1990 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने 1993 में फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली।
  • जॉन एफ़.कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़। कैनेडी जूनियर की 1999 में विमान दुर्घटना में मृत्यु।
  • जैक्स रोगे (बेल्जियम) 2001 में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
  • पराग्वे में आपातकाल की घोषणा 2002 में हुई।
  • पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2003 में 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
  • चीन ने 2004 में उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव 2006 को पारित।
  • बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को 2007 में धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
  • जापान के निगाटा तट पर 2007 में 6.8 तीव्रता के आए भूकंप आने से आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु ऊर्जा केंद्र भी ध्वस्त हो
    गया।
  • ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने 2008 में गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
  • वैज्ञानिकों ने 2015 में प्लूटाे ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।

16 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 16 July

  • प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का जन्‍म 16 जुलाई1896 हुआ था।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का जन्‍म 16 जुलाई 1909 हुआ था।
  • प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का जन्‍म 16 जुलाई 1917 हुआ था।
  • भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्‍म 16 जुलाई 1968 हुआ था।
  • बालीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्‍म 16 जुलाई 1984 हुआ था।
16 जुलाई को हुए निधन – Died on 16 July
  • प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का निधन 16 जुलाई 2005 हुआ था।

Read More:

आशा हैं हमनें दी गयी 16 जुलाई के इतिहास की यानि आज के इतिहास के घटनाओं के बारेमें जानकारी आपको अच्छी लगी होंगी। अगर कुछ त्रुटिया दिखायी दे तो हमें कमेंट के जरिये बताएं, धन्यवाद्।

The post 16 जुलाई का इतिहास | 16 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

सोनाली बेंद्रे की बायोग्राफी | Sonali Bendre Biography

$
0
0

Sonali Bendre – सोनाली बेंद्रे एक बहुत ही मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ टोलीवुड की फिल्मो में भी काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय से सब के दिलों में एक अलग ही जगा बना दी। सोनाली बेंद्रे ने अपनी काबिलियत पर कामयाबी हासिल की और अपनी खुद की अलग पहचान बनायीं।

Sonali Bendre
Sonali Bendre Image

सोनाली बेंद्रे की बायोग्राफी – Sonali Bendre Biography

सोनाली बेंद्रे का जन्म 1 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र में मुंबई में हुआ। उन्होंने बंगलौर के केंद्रीय विद्यालय मल्लेस्वरम और ठाणे के होली क्रॉस कान्वेंट में पढाई की। उसके बाद में वह आगे की पढाई करने के लिए देहरादून वेल्हमगर्ल स्कूल में चली गयी।

उन्होंने 12 नवम्बर 2002 को फ़िल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की। 11 अगस्त 2005 को उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया उसका नाम रणवीर है।

सोनाली बेंद्रे का करियर – Sonali Bendre Career

स्टार डस्ट टैलेंट सर्च मे सोनाली बेंद्रे को लेने वह मॉडलिंग करती थी। बाद में फिर उन्हें मुंबई बुलाया गे था और वहापर बड़े बड़े फ़िल्म अभिनेता ने उन्हें एक्टिंग सिखाई। उनकी पहली फ़िल्म आग(1994) थी उस फ़िल्म में उन्होंने गोविंदा के साथ में काम किया था।

वह फ़िल्म फ्लॉप हो गयी थी लेकिन लोगो ने उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा की थी। उन्हें न्यू फेस ऑफ़ द इयर फिल्मफेयर पुरस्कार और स्टार स्क्रीन मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर पुरस्कार भी दिया गया था।

शुरुवात के कुछ दिनों में उन्हें काफी सघर्ष का सामना करना पड़ा लेकिन 1996 रिलीज़ हुई अजय देवगण के साथ ‘दिलजले’ फ़िल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया उसके लिए सभी ने उनकी काफी तारीफ़ की।

उसके बाद उन्होंने कादर खान, सुनील शेट्टी, शक्ति कपूर के साथ “भाई” (1997), आमिर खान के साथ “सरफ़रोश”, जख्म, शाहरुख़ खान, काज़ोल, जुही चावला के साथ “डुप्लीकेट”, कधालर धिनम (तमिल), सलमान खान, करिश्मा कपूर और सैफ़ आली खान के साथ “हम साथ साथ है” (1999), तेरा मेरा साथ रहे (2001) और अनाहत (2003) जैसे फिल्मो में काम किया।

ऐसी कम अभिनेत्री में उनका नाम शामिल किया जाता जिन्होंने चारो खान अभिनेता (सलमान, आमिर, शाहरुख़ और सैफ़) के साथ में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड के अन्य स्टार अभिनेता जैसे की अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन के साथ में भी काम किया। उन्होंने तमिल में प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी के साथमे भी इन्द्र और शंकर दादा एम बी बी एस में काम किया है।

एक अभिनेत्री के अलावा वह एक अच्छी डांसर भी हैं।

जब 1 नवम्बर 1996 को माइकल जैक्सन भारत आये थे तो सोनाली बेंद्रे ने महाराष्ट्र की नववारी सारी में उनका स्वागत किया था।

सोनाली बेंद्रे एक अभिनेत्री और मॉडल होने के साथ साथ एक अच्छी इन्सान भी है। वह बहुत संवेदनशील है। वह किसी भी जरूरतमंद की मदत करती है। सोनाली बेंद्रे को बच्चे काफी पसंद है। उन्हें बच्चो से ही कुछ काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्हें साफ़ सुथरा रहना काफी अच्छा लगता है। नियमो का पालन करना उनके जिंदगी का अहम हिस्सा है।

सोनाली बेंद्रे को खुद को साबित करने के लिए बहुत ही कम अवसर मिले लेकिन उन्होंने उसका सही इस्तेमाल किया और खुद की नयी पहचान बनायीं। उन्होंने जो जगह हासिल की है उनकी जगह कोई भी ले नहीं सकता।

कुछ ही दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर बताया है की उन्हें कैंसर हुआ है। सब यही चाहते है की वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए और हमेशा खुश रहे।

Read Also:

  1. अमिताभ बच्चन की जीवनी 
  2. Shilpa Shetty biography
  3. Akshay Kumar Quotes

I hope these “Sonali Bendre Biography in Hindi” will like you. If you like these “Sonali Bendre Jeevan Parichay” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

The post सोनाली बेंद्रे की बायोग्राफी | Sonali Bendre Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

17 जुलाई का इतिहास | 17 July in History

$
0
0

17 July in History

17 जुलाई को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं आज हम इस लेख में उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे.

17 जुलाई का इतिहास – 17 July in History

17 July History

17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 17

  • डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में 1429 को ताजपोशी की गई।
  • कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने 17 जुलाई 1453 में इंग्लैंड को पराजित किया।
  • निजाम खान को 17 जुलाई 1489 में सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  • यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को 17 जुलाई 1549 में बाहर निकाला गया।
  • बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को 1549 में निष्कासित कर दिया गया।
  • यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने 1712 में संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
  • हार्वर्ड वेधशाला ने 1850 में तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1893 को 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने 17 जुलाई 1898 में क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
  • क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति 1906 में चुने गए।
  • अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में 1912 को स्थापना की गयी।
  • जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
  • फिनलैंड में संविधान को 1919 में अंगीकार किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1929 में चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स आरएएफ ने १९४३ में जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
  • अमेरिका में 1944 को कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
  • भारतीय यात्री जहाज 1947 में रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
  • देश में महिलाओं को 1948 में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
  • पठानकोट में 1950 को भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने 1968 में सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
  • पहली बार दो महिलाओं ने 1972 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
  • लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन 1976 में मांट्रियाल में शुरू हुआ।
  • जेंको सुजुकी 1980 में जापान के प्रधानमंत्री बने।
  • इजरायल ने 1981 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
  • ईरान और फ्रांस के बीच 1987 में राजनयिक संबंध टूटे।
  • धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा 1994 में बृहस्पति से टकराया।
  • फोर्ब्स पत्रिका ने 1995 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया।
  • रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने 2002 में पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में 2003 को जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में 2006 को अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • अफ़ग़ानिस्तान में रह रही नाटो सेनाओं ने 2008 में पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
  • चीन के सिचुआन प्रांत में 2013 को बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
  • मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के 2014 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।

17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 17 July

  • फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म 1913 में हुआ।
  • भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म 1923 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 1959 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म 1971में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 1943 में हुआ।
17 जुलाई को हुए निधन – Famous Death on 17 July
  • प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन 17 जुलाई 1790 को हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन 17 जुलाई 1928 को हुआ था।
  • गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 17 जुलाई 1972 को हुआ था।
  • लालमणि मिश्र का निधन 1979 में हुआ वो भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
  • भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन 17 जुलाई 2005 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन 17 जुलाई 2013 को हुआ था।

Read More:

We hope you have been satisfied with the information given above, if not, then please tell us through Please Comment and if you have more information about the history of 17 July today, also tell us through the comments, will do.

The post 17 जुलाई का इतिहास | 17 July in History appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

“ओला कैब” के सीईओ और फाउंडर भविश अग्रवाल | Bhavish Aggarwal ola cab founder story

$
0
0

Bhavish Aggarwal – भविश अग्रवाल, ola cab – ओला कैब के सीईओ और फाउंडर हैं। जिन्होनें महज छोटी सी उम्र में ही सबसे बड़ी ऑनलाइन टैक्सी सर्विस की कंपनी खोलकर दिग्गज से दिग्गज बिजनेसमैन को हैरान कर दिया।

IIT स्टूडेंट रहे भविश अग्रवाल की कैब की शुरुआत करने के फैसले ने न उन्हें सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन बनाया बल्कि ऑनलाइन कैब की सहज सुविधा देकर तमाम लोगों की यात्रा से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या का चुटकियों में समाधान कर दिया, अब एक क्लिक में ही लोग “ओला कैब टैक्सी सर्विस” का फायदा ले रहे हैं, यही नहीं भविश अग्रवाल का नाम दुनिया के बेस्ट बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल भी हो चुका है।

Bhavish Aggarwal
Bhavish Aggarwal ola cab

“ओला कैब” के सीईओ और फाउंडर भविश अग्रवाल – Bhavish Aggarwal ola cab founder story

भविश अग्रवाल का जन्म 28 अगस्त 1985 को लुधियान में हुआ। भविश अग्रवाल ने IIT बॉम्बे से बीटेक इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की है। और वे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी में भी अपना नाम रोशन कर चुके हैं, इस दौरान भविश ने दो पेटेंट भी हासिल किए थे।

लेकिन भविश का लक्ष्य नौकरी कर पैसा कमाना नहीं था बल्कि समाज की समस्या का समाधान कर खुद को साबित करने का था, ओला कैब फाउंडर भविश कुमार की इस सोच ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

भविश ने बैंगलोर से बांदीकुई के सफर को आसान बनाने के लिए कार बुक की लेकिन वे अपनी मंजिल तक पहुंचे नहीं थे के बीच में ही ड्राइवर ने पैसों की मांग की और भविश के साथ गलत व्यवहार किया जिससे परेशान होकर भविश को अपनी बाकी की यात्रा बस से करनी पड़ी थी, इस दौरान उन्हें ऑनलाइन टैक्सी सर्विस की शुरुआत करने का ख्याल आया और उन्होनें यात्रा से जुड़ी लोगों का न केवल हल निकाल दिया बल्कि उनके इस कदम से वे आज देश के मशहूर बिजनेसमैन की सूची में शामिल हो गए हैं।

भविश के सफर के बुरे अनुभव ने उन्हें सफलता का मंत्र तो दिया ही बल्कि कम दामों में यात्रा को सुगम और सफल कैसे बनाया जा सकता है इसका भी भरपूर ज्ञान दिया, इसलिए उन्होनें कम दामों पर अच्छी ट्रेवलिंग ऑनलाइन सर्विस शुरू कर दी जिसके बाद उनकी कंपनी सफलता के आसमान छू रही है।

उनके द्धारा बनाई गई ओलाकैब कंपनी आज लगभग 100 से भी ज्यादा शहरो में करीब 1.50 लोग ओला कैब सर्विस का इस्तेमाल कर रहे है और आज देश की सबसे बड़ी आॉनलाइन टैक्सी सर्विस कंपनी बन गई है जिसकी आय 100 करोड़ से भी ज्यादा है। ओला एप्लीकेशन आज ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर के फोन में डाउनलोड की जा जाने वाली मुख्य ऐप बन गई है।

भविश ने लगातार अपने प्रयास से अपनी मंजिल को पाकर लोगों के लिए एक उदाहरण पेश किया है और ये सच कर दिखाया है कि

“अगर किसी काम को सच्चे मन और पूरी लगन से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।”

Read More Inspirational Stories:

Hope you find this post about ”Bhavish Aggarwal Success Story In Hindi” inspiring. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post “ओला कैब” के सीईओ और फाउंडर भविश अग्रवाल | Bhavish Aggarwal ola cab founder story appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

18 जुलाई आज का इतिहास | 18 July Today Historical Events

$
0
0

18 July Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 18 जुलाई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

18 जुलाई आज का इतिहास – 18 July Today Historical Events

18 July History

18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 18

  • इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने 1290 में यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
  • स्पेन के सैनिकों ने 1630 में इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
  • बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने 1737 में आस्ट्रिया को पराजित किया।
  • साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
  • ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने 1781 में आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में की गई।
  • ब्रिटेन में 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  • फ्रांसीसी सैनिकों ने 1907 में कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
  • पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ 1931 में शुरू हुआ।
  • यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर 1932 को हस्ताक्षर किए गए.
  • ब्रिटिश सेना ने 1943 में इटली के कटानिया शहर पर हमला किया
  • ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
  • भारतीय संसद ने 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
  • उरुग्वे ने 1951 को संविधान स्वीकार किया।
  • जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन 1951 में बने।
  • पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
  • सीरिया में 1963 को सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
  • कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना 1968 में हुई।
  • अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना 1973 में हुई।
  • वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का 1977 में सदस्य बना।
  • मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता 1978 में शुरू हुई।
  • पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 1980 में ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
  • टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • सोवियत रूस ने 1985 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • ब्राजील ने 1994 को चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
  • फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने 1999में आज़ाद किया।
  • रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा 2000 में फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
  • तेल अवीव में 2002 को हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।
  • डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  • वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 2003 में रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  • अमेरिका ने 2004 में 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
  • मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  • भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल
    से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
  • किम जोंग उन को 2012 में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 July

  • भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था।
  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था।
  • विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म 1922में हुआ।
  • गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को हुआ था।
  • सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म 1935 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म 18 जुलाई 1946 को हुआ था।
  • अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए. का जन्म 1975 में हुआ।
  • भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ था।
18 जुलाई को हुए निधन – Died on 18 July
  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह 1948 का निधन हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन 18 जुलाई 1998 को हुआ था।
  • विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन 18 जुलाई 1999 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 को हुआ था।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 2017 में हुआ।

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 18 जुलाई यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

The post 18 जुलाई आज का इतिहास | 18 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Viewing all 4363 articles
Browse latest View live


<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>