Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all 4363 articles
Browse latest View live

श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवनी | Ramakrishna Paramahansa Biography

$
0
0

19 शताब्दी में धार्मिक क्षेत्र में श्री रामकृष्ण परमहंस – Ramakrishna Paramahansa सबसे उचे स्थान पर विराजमान थे वह एक रहस्यमयी और महान योगी पुरुष थे जिन्होंने काफी सरल शब्दों में अध्यात्मिक बातो को सामान्य लोगो के सामने रखा। जिस समय हिन्दू धर्म बड़े संकट में फस गया था उस समय श्री रामकृष्ण परमहंस ने हिन्दू धर्मं में एक नयी उम्मीद जगाई। श्रीरामकृष्ण परमहंस के पास में अद्भुत शक्तिया थी। ऐसा कहा जाता है की श्री रामकृष्ण परमहंस भगवान विष्णु के अवतार थे।

Ramakrishna Paramahansa

श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवनी – Ramakrishna Paramahansa Biography

श्री रामकृष्ण परमहंस का जन्म सन 1836 में बंगाल के गाव के परिवार में हुआ था। उनके घर में पाच बच्चे थे जिनमे श्री रामकृष्ण परमहंस चौथे नंबर पर थे। उनके माता पिता बहुतही सरल स्वभाव के थे मगर ब्राह्मण होने की वजह से वह काफी धार्मिक थे।

जब एक बार श्री रामकृष्ण परमहंस के पिताजी खुदीराम गया के लिए तीर्थयात्रा पर जा रहे थे तो उन्हें भगवान विष्णु का दृष्टान्त हुआ और उसमे भगवान विष्णु ने कहाँ की उनका जो अगला लड़का होंगा उसके रूप में खुद भगवान विष्णु अवतार लेने वाले है।

ठीक उसी तरह ही रामकृष्ण की माँ चन्द्र देवी को भी भगवान विष्णु ने सपने में आकर कहा की उनका जो अगला बच्चा होगा वह दैवी गुणों से संपूर्ण होगा और वह भगवान के समान ही होगा। उसके कुछ ही समय बाद चन्द्र देवी ने श्री रामकृष्ण परमहंस को जन्म दिया।

एक आम बच्चे की तरह ही श्री रामकृष्ण परमहंस को स्कूल में जाना, पढ़ना, लिखना बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। बचपन से ही उन्हें अध्यात्म में अधिक रुची थी। कम उम्र से ही वह लम्बे समय तक विचार करते थे। बचपन से ही उन्हें भारतीय अध्यात्म से जुड़े नाट्य में अधिक रुची थी।

जब बंगाल में सब तरफ़ लोग ब्राह्मण और ख्रिश्चन धर्म की और बहुत ज्यादा आकर्षित हो रहे थे और हिन्दू धर्मं पूरी तरह से खतरे में था उस समय श्री रामकृष्ण परमहंस ने हिन्दू धर्म को ख़तम होने से बचाया ही नहीं बल्की हिन्दू धर्मं को इतना शक्तिशाली बनाया की लोगो को फिर से एक बार हिन्दू धर्म अपनी और आकर्षित करने लगा था।

दक्षिणेश्वर मंदिर में श्री रामकृष्ण परमहंस एक पुजारी के रूप में

जब श्री रामकृष्ण परमहंस 16 साल के थे तो उनके भाई रामकुमार उनके काम में हात बटाने के लिए कोलकाता लेके गए थे। सन 1855 में राणी रासमणि ने दक्षिणेश्वर में देवी काली का मंदिर बनवाया था और उस मंदिर में रामकुमार एक मुख्य पुजारी थे। जब उनकी मृत्यु हो गयी तो श्री रामकृष्ण परमहंस को उस मंदिर का पुजारी बना दिया गया।

श्री रामकृष्ण पूरी तरह से काली के ध्यान में लीन हो जाते थे और बहुत सारे घंटो तक देवी का ही ध्यान करते थे, इस दौरान वह एक पुजारी की जो जिम्मेदारिया होती थी उसे भी भूल जाते थे। धीरे धीरे श्री रामकृष्ण परमहंस देवी काली के ध्यान में इतने व्यस्त रहते थे की उन्हें देवी के चारो तरफ़ भव्य आभा दिखने लगी थी।

श्री रामकृष्ण परमहंस द्वारा दी गयी शिक्षा – Sri Ramakrishna Paramahamsa Education

श्री रामकृष्ण परमहंस ने अपने पुरे जीवन में एक भी किताब नहीं लिखी और नाही कभी कोई प्रवचन दिया। वह प्रकृति और रोज के जिंदगी के उदहारण लेकर बहुत ही सरल भाषा में लोगो को समझाते थे। परमहंस जब भी कुछ सिख देते थे तो लोग अपने आप उनकी तरफ़ आकर्षित हो जाते थे। उन्होंने जितनी भी शिक्षा दी उसको उनके शिष्य महेन्द्रनाथ गुप्ता ने बंगाली भाषा में ‘श्री श्री रामकृष्ण कथाम्रिता’ किताब में लिखा है।

उनकी दी गयी शिक्षा पर सन 1942 में ‘द गोस्पेल ऑफ़ श्री रामकृष्ण’ नाम की इंग्लिश में किताब भी प्रकाशित की गयी। यह किताब आज भी सभी को उतनी ही आकर्षित करती है जीतनी पहले करती थी।

श्री रामकृष्ण परमहंस के भक्त – Devotees of Sri Ramkrishna Paramahansa

जिस तरह से एक फुल के चारो तरफ़ मधुमख्खिया घुमती रहती है ठीक उसी तरह श्री रामकृष्ण को मिलने के लिए उनके भक्त आते रहते थे। उन्होंने अपने भक्तों को दो मुख्य हिस्सों में विभाजित किया था। उनके कुछ भक्त गृहस्ती सँभालने वाले थे। उन्हें वह सिखाते थे की परिवार की जिम्मेदारी सँभालने के साथ साथ किस तरह से भगवान की अनुभूति की जा सकती है।

उनका भक्तों का दूसरा अहम वर्ग था वह मध्यम वर्ग के युवा का था। उन्हें वह भिक्षुक बनाने की पूरी शिक्षा देते थे और उनके माध्यम से अपना सन्देश समाज के हर कोने में पहुचाना चाहते थे। उन भिक्षुको में सबसे पहले शिष्यों में नरेन्द्रनाथ का भी नाम आता है जिन्हें आज सभी स्वामी विवेकानंद नाम से जानते है।

स्वामी विवेकानंद ने ही वेदांत का सन्देश पूरी दुनिया में पहुचाया, उन्होंने ही एक बार फिर से हिन्दू धर्म की जाग्रति की, भारत के सभी लोगो को फिर से नींद से जगाने का काम किया। उन्होंने ही रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी और अपने गुरु का कार्य जारी रखने का कार्य किया था।

श्री रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु – Death of Shri Ramkrishna Paramahansa

सन 1885 में श्री रामकृष्ण परमहंस को गले का कैंसर हुआ था। कलकता में अच्छे डॉक्टर से उपचार कराने के लिए उनके भक्त श्यामपुकुर के घर में रखा गया था। लेकिन जैसे जैसे समय गुजरता जा रहा था उसके साथ साथ उनकी तबियत भी अधिक ख़राब होती गयी। उसके बाद में उन्हें कोसिपुर के बड़े घर में रखा गया। मगर फिर भी उनकी तबियत अधिक बिगडती गयी और 16 अगस्त 1886 में कोसिपुर के घर में उनकी मृत्यु हो गयी।

उनकी मृत्यु के बाद भी उनका प्रभाव ख़तम नहीं हुआ बल्की उनके जो सबसे प्रभावी शिष्य स्वामी विवेकानंद थे उन्होंने अपने गुरु द्वारा दी गयी शिक्षा और तत्वज्ञान को रामकृष्ण मिशन की सहायता से प्रसार करने का कार्य जारी रखा। उनकी जो शिक्षा थी वह पुराने ऋषि मुनियों की तरह ही थी लेकिन उन्होंने जो ज्ञान दिया था वह किसी भी समय में उपयोगी साबित हुआ है।

Read More:

Note: If you have more information about Ramakrishna Paramahansa in Hindi, or if I feel anything wrong, then we will keep updating this as soon as we wrote a comment. If you like our Ramakrishna Paramahansa life history in Hindi language, then please share it on Facebook and Whatsapp. Special thanks to wikipedia for information about Ramakrishna Paramahansa in Hindi

Note: Email subscription and find essay on short biography of Ramakrishna Paramahansa in Hindi for students on your email.

The post श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवनी | Ramakrishna Paramahansa Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


28 जून का इतिहास | 28 June in History

$
0
0

28 June in History
आईये दोस्तों, जानते हैं जून महीने की 28 तारीख़ को क्या हुआ था यानि आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था।

28 जून का इतिहास – 28 June in History

28 June History

28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 28

  • एम्सटरडेम में 1748 को दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
  • टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी 1820 में साबित किया गया।
  • ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी 1838 में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।
  • एंटोइन जोसेफ सैक्स ने 1846 में सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।
  • वर्साय शांति संधि पर 1919 में दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।
  • आयरिश नागरिक युद्ध 1922 में शुरू हुआ।
  • इंग्लैंड ने 1932 में लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती थी। इसमें दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था।
  • जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने 1941 में रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।
  • जर्मनी की सेना ने 1941 में पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।
  • दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को 1952 में पहली बार जेल में डाला गया।
  • पोलैंड के पोज़नेन में 1956 को दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।
  • वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में 1960 को गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की मौत हो गई।
  • पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat I) ने 1965 में कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।
  • अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में 1976 को पहली महिला का प्रवेश हुआ।
  • ईरान में 1981 को एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।
  • चीन ने 1981 में कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
  • रूमानिया ने 1999 में अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
  • इस्रायल-फ़िलिस्तीन 2003 में पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
  • इराक की राजधानी बग़दाद में एक छोटे से समारोह में अमेरीका ने 2004 में इराक के शासन की बागडोर दोबारा इराकी लोगों को सौंप दी।
  • तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन 2004 में शुरु हुआ।
  • अमेरिकी गठबंधन की सेना ने 2004 में ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
  • रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा 2005 में की।
  • आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन 2007 को बाजार में आया।
  • बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी। एस। नारायण स्वामी को 2008 में इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
  • लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को 2008 में उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
  • इराक में 2012 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और लगभग 50 से ज्यादा घायल हो गये।

28 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 June

  • सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज करनेवाले जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म 1873 में हुआ।
  • हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म 1883 में हुआ।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म 1921 में हुआ।
  • गोतलिएब डैमलर और कार्ल ब्रेंज की कंपनियों के विलय के साथ मर्सिडीज बेंज का जन्‍म 1926 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म 1976 में हुआ।
  • मरियप्पन थंगावेलु का जन्म 1995 में हुआ वो भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
28 जून को हुए निधन – Died on 28 June
  • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन 1972 में हुआ
  • जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन 2007 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन 2012 में हुआ।

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. Please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Aaj ka Itihas. And if you have more information History of 28 June then help for the improvements this article.

The post 28 जून का इतिहास | 28 June in History appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

स्वच्छता पर निबंध | Essay on Cleanliness

$
0
0

Essay on Cleanliness

स्वच्छता का महत्व सभी को पता है। बचपन से सभी ने स्वच्छता के बारे में सुना और पढ़ा है। कोई भी हमेशा साफ़ सुथरा रहना एक अच्छी आदत है जिससे किसी को भी अच्छे परिणाम ही देखने को मिलेंगे।

Essay on Cleanliness

स्वच्छता पर निबंध – Essay on Cleanliness

एक बार महात्मा गांधी ने कहा था की,

“भगवान के बाद में स्वच्छता को ही महत्व दिया जाता है”

बचपन में घर में, स्कूल में बताया जाता है की स्वयं के साथ साथ हमारे परिसर को भी स्वच्छ रखने की कोशिश करनी चाहिए। स्वच्छता के महत्व को देखते हुए हमारे देश मे “स्वच्छ भारत मिशन” की शुरुवात की गयी है। इस मुहीम से सभी नागरिको को फायदा तो होनेवाला है ही बल्की इससे हमारे देश को और भी बेहतर बनाने में मदत मिलेगी।

अगर हमारे आजू बाजु का परिसर स्वच्छ रहेंगा तो हम से सभी रोग, बिमारिया दूर रहती है। इससे पता चलता है की किसी भी व्यक्ति के जीवन में स्वच्छता रखना कितना अहम है।

जिस तरह से हम अपने आप को साफ़ सुथरा रखते है उसी तरह हमने अपने परिसर को भी स्वच्छ रखने की कोशिश करनी चाहिए। इससे यह होगा की हमारा परिसर हमेशा स्वच्छ रहेगा और जिससे हम ऐसे स्वस्थ वातावरण में अच्छे तरह से काम कर सकेंगे।

अगर आज हम अपने पर्यावरण को प्रदूषित करेंगे तो भविष्य में इसकी बहुत बड़ी कीमत हमें चुकानी पड़ेगी। जैसे की अगर आज हम बिना सोचे समझे हमारे घर का सारा कचरा और औद्योगिक कचरा नदियों में ही डालते रहेंगे तो एक दिन सारी नदिया प्रदूषित हो जाएगी और फिर खेतो के लिए पानी तो मिलेगा ही नहीं, साथ ही हम इंसानों को भी पानी मिलना मुश्किल हो जायेगा।

साफ़ सुथरा रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए – What to do to stay clean

हमारे घर का सुका और गिला कचरा अलग अलग डस्टबिन में जमा कर हमारे घर हर रोज आनेवाली कचरा घंटा गाड़ी में डालना होंगा।

और हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए की बाहर घूमने या मार्केट में, गार्डन में या फिर किसी भी सार्वजानिक जगह पर किसी भी प्रकार का कचरा नहीं करेंगे। और सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान भी नहीं करना चाहिए।

सभी ने इस बात पर ध्यान देना जरुरी है की हमारा घर और पर्यावरण भी साफ़ सुथरा रह सके। अगर रास्ते पर हमें कचरे के ढेर नजर आये तो हमें फ़ौरन स्थानिक अधिकृत संस्था को इसके बारे में बताना चाहिए।

यह कुछ ऐसी आदते है जो दिखने में काफी सरल लगती है मगर कुछ लोग इनको अनदेखा कर देते है जिसकी उन्हें भविष्य में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

छात्र और बच्चो के लिए स्वच्छता – Cleanliness for students and children

बचपन से ही बच्चो को स्वच्छता का महत्व बताना चाहिए। अगर यह अच्छी आदत बच्चो को बचपन से लग जाए तो उन्हें आगे चलकर घर और परिसर को साफ़ सुथरा रखने में कोई भी तकलीफ नहीं होगी।

ऐसे करने से उनका भविष्य अच्छा तो बनेगा ही साथ ही उन्हें किसी भी किसी भी बीमारी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

हमने कभी भी खुद की संपत्ति और सार्वजनिक सम्पति में भेदभाव नहीं करना चाहिए। बस स्टॉप, बाग, अस्पताल, दफ्तर और स्कूल को अपना समझकर साफ़ सुथरा रखने की कोशिश करनी चाहिए।अगर सभी सार्वजनिक जगह साफ़ सुथरी रहेगी तो सभी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और इसका अप्रत्यक्ष रूप से यह परिणाम होगा की हमारा देश और अर्थव्यवस्था और भी अधिक मजबूत होगी।

स्वच्छ भारत अभियान – Swachh Bharat Abhiyan

सन 2014 में भारत सरकार ने एकमहत्वकांक्षी स्वच्छ भारत मुहीम की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में की। इस मुहीम के तहत ऐसा लक्ष्य रखा गया है की सभी जगह पर का कूड़ा कचरा निकाल के पुरे देश को स्वच्छ बनाया जा सके।

इस मुहीम का सबसे खास ध्यान इस बात पर है की गाव में आज भी लोग खुले में शौच को जाते है। इस बुरी आदत को ख़तम करने के लिए खास प्रयास किये जा रहे है और इसके लिए भारत सरकार पुरे देश में सार्वजनिक शौचालय बनाने में लगा है।

इसके अलावा स्थानीय संस्था भी कानून और नियमो की मदत से प्रदुषण को नियंत्रण में करने की कोशिश में लगी है ताकी शहरों का वातावरण स्वच्छ रह सके। इस मुहीम को लोगो ने अच्छा प्रतिसाद दिया और इसकी काफी प्रशंसा भी की और ऐसी आशा की जा रही है की लम्बे समय तक यह मिशन चलता रहेगा।

तो चलो, हम अभी से यह कसम खाते हैं, की हम अपना परिसर हमेशा स्वच्छ रखेंगे और अपनें देश को स्वस्थ और सुंदर बनाएं।

Read More:

Hope you find this post about ”Essay on Cleanliness” useful. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post स्वच्छता पर निबंध | Essay on Cleanliness appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

29 जून का इतिहास | 29 June Today Historical Events

$
0
0

29 June Today Historical Events

भारत के इतिहास में हर दिन की बहुत महत्वपूर्ण है। अगर इतिहास में पीछे पलटकर देखते हैं तो हर दिन कुछ विशेष घटना घटी है जिसने अपना दर्जा इतिहास में अंकित कर दिया है। 29 जून यानि आज के दिन भी इतिहास में किस तरह महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी होंगी जानते हैं उनके बारेमें।

29 जून का इतिहास – 29 June Today Historical Events

29 June History

29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 29

  • सिकंदरबेग ने 1444 में ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था।
  • विलियम शेक्सपियर का ग्लेाब 1613 में थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
  • इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने 1659 में प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।
  • ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील 1850 में घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
  • कनाडा में 1864 को रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए थे।
  • यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध 1913 में आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
  • सोवियत संघ और चीन ने 1932 में अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने 1956 में पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।
  • बीबीसी के अध्यक्ष ने 1960 में आज ही के दिन घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का ‘हॉलीवुड’ होगा।
  • अमेरिका ने 1966 में उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये।
  • मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज़ दी पेरोन ने 1974 में अर्जेन्टीना की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
  • सिशेल्स द्वीप समूह को 1976 में स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी देशों के सहयोग संगठन ‘कामकोन’ को 1991 में भंग कर दिया गया।
  • विश्व की प्रमुख कंपनी आई।बी।एम। द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर 2000 में निर्मित।
  • अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने 2002 में ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।
  • चीन में 2002 को ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
  • पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) 2004 में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
  • भारत और अमेरिका में 2005 को समग्र 10 वर्षीय समझौता।
  • आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन 2007 में आज ही के दिन बाजार में आया था।
  • सचिन तेंदुलकर ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।
  • पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को 2008 में पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष थॉमस ने 2008 में बेटी को जन्म दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने 2008 में कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा 2008 में की।
  • मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से 2011 में भारत को बाहर कर दिया गया है। छह साल के अंतराल के बाद, अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया है।
  • हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक 2012 में हुआ था।
  • करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने 2012 को तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
  • कैलिफोर्निया ने 2013 में समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
  • सायना नेहवाल ने 2014 में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
  • आईएसआईएस नाम से एक नयी खिलाफत की स्थापना के साथ अबु बक्र अल-बगदादी ने 2014 में स्वयं को खलीफा नामित किया।

29 जून को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 29 June

  • हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म 1861 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म 1893 में हुआ था।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म 1901 में हुआ।
  • युगोस्लावियाई कवि वास्को पोपा का जन्म 1922 में हुआ।
  • पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद का जन्म 1970 को पंजाब में हुआ।
29 जून को हुए निधन – Famous Deaths of 29 June
  • भारतीय साहित्यकार, पत्रकार मेहता लज्जाराम का निधन 1931 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री रहे सरदार बलदेव सिंह का निधन 1961 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन 1966 में हुआ था।
  • बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन 1873 में हुआ था।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन 1988 में हुआ था।
  • भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी.सुब्रह्मण्यम का निधन 2016 में हुआ।

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us if you see something that doesn’t look correct in this article About 29 June Today Historical Events … And if you have more information History of 29 June then help for the improvements this article।

The post 29 जून का इतिहास | 29 June Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

सुष्मिता सेन की बायोग्राफी | Sushmita Sen Biography

$
0
0

सन 1994 में मिस यूनिवर्स पुरस्कार को जितने वाली वह पहली भारतीय महिला सुष्मिता सेन – Sushmita Sen भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं। उन्होंने ने बहुत ही कम समय में फ़िल्म जगत में अपनी पहचान बनायीं है।

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन की बायोग्राफी – Sushmita Sen Biography

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवम्बर 1975 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ। उन्होंने राणी और अलीशा नाम की दो लडकियों को गोद लिया है और वह उनकी अकेली माँ है। क़ानूनी तौर पर राणी को खुद की बेटी बनाने के लिए उन्हें कोर्ट में लम्बे समय तक लड़ाई लड़नी पड़ी तब जाकर 2000 में राणी उनकी बेटी बन सकी। 13 जनवरी 2010 को उन्होंने अलीशा को भी गोद लिया तब अलीशा केवल तीन महीने की थी।

सुष्मिता सेन का करियर – sushmita sen career

मिस यूनिवर्स बनाने के बाद में सुष्मिता सेन ने फिल्मो में बतौर अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1996 में रिलीज़ हुई फ़िल्म “दस्तक” से की थी।

उसके बाद में उन्होंने 1997 में तमिल फ़िल्म “रत्चगन” फ़िल्म में काम किया था। उसके दो साल बाद उन्होंने सलमान खान और करिश्मा कपूर के साथ डेविड धवन की फ़िल्म “बीवी नंबर 1” फ़िल्म में रुपाली का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें 1999 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। 1999 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फ़िल्म में यह फ़िल्म दो नंबर पर थी।

उसी साल “सिर्फ़ तुम” फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 2000 में हृतिक रोशन के साथ फ़िल्म ‘फिजा’ में उन्होंने एक गाने पर डांस भी किया था।

बादमें 2000 में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आदित्य पंचोली और परेश रावल के साथ ‘आखे’ फिल्मे में उन्होंने जिस तरह से अभिनय किया था उसके लिए लोगो ने उनकी बड़ी प्रशंसा की।

अब तक की उनकी सबसे सुपरहिट फ़िल्म 2004 में रिलीज़ हुई ‘मै हूँ ना’ थी। उस फ़िल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ में काम किया था। बाद में सुष्मिता सेन ने ‘मैं ऐसा ही हु’ फ़िल्म में एक वकील के रूप में अजय देवगन के साथ में काम किया था।

2005 में कैक्टस फ्लावर फ़िल्म की रीमेक ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ में मुख्य किरदार निभाया था। 2010 में सुष्मिता सेन अनिल कपूर के साथ कॉमेडी फ़िल्म ‘नों प्रॉब्लम’ में नजर आयी थी। 2015 में उन्होंने बंगाली फ़िल्म ‘निर्बाक’ में पहली बार काम किया था।

सुष्मिता सेन को मिले हुए पुरस्कार – Sushmita Sen Award

  • 2000 में फिल्मफेयर पुरस्कार – बीवी नम्बर 1 फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
  • 2000 में स्टार स्क्रीन पुरस्कार – बीवी नंबर 1 फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
  • 2000 में आईआईऍफ़ए (आयफा) पुरस्कार – बीवी नंबर 1 फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
  • 2000 में जी सिने पुरस्कार – बीवी नंबर 1 फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
  • 2003 में जी सिने पुरस्कार – फ़िलहाल फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
  • 2006 में राजीव गांधी पुरस्कार – बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने के लिए पुरस्कार मिला।
  • 2013 में मदर टेरेसा पुरस्कार – सामाजिक न्याय के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
सुष्मिता सेन की फिल्मोग्राफी – Sushmita Sen Filmography
  • दस्तक 1996
  • जोर 1997
  • बीवी नंबर 1 1999
  • आगाज 2000
  • क्यों की मैं झूठ नहीं बोलता 2001
  • आखे 2002
  • समय : व्हेन टाइम स्ट्राइक्स 2003
  • मैं हु ना 2004
  • मैंने प्यार क्यों किया? 2005
  • जिंदगी रॉक्स 2006
  • राम गोपाल वर्मा की आग 2007
  • कर्म और होली 2009
  • नों प्रॉब्लम 2010

सुष्मिता सेन ने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 90 के दशक में की। कुछ साल पहले उन्होंने दो लडकियों को भी गोद लिया है। अलीशा और राणी ऐसे उन दो लडकियों के नाम है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्हें जज के रूप में भी बुलाया गया था। उन्हें बीवी नम्बर 1 फिल्म के लिए कई सारे पुरस्कार मिल चुके है। इसके अलावा भी उन्हें अन्य फिल्मो के लिए भी ढेर सारे पुरस्कार मिल चुके है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए सुष्मिता सेन का एक प्रोजेक्ट भी चुना गया था। इस प्रोजेक्ट को टाइम्स समूह ने पहले 3 साल के लिए सेलेक्ट किया था मगर फिर इस प्रोजेक्ट का आगे के सालों के लिए भी बढ़ा दिया था।

Read More:

  1. रेखा की अनसुनी कहानी
  2. दीपिका पादुकोण की कहानी
  3. ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी
  4. Sridevi biography

Please Note: If you have more information about Sushmita Sen or if I have anything wrong then we will keep updating this as soon as we wrote a comment and email. Thank you.

The post सुष्मिता सेन की बायोग्राफी | Sushmita Sen Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

30 जून का इतिहास | 30 June Aaj Ka Itihaas

$
0
0

30 June Aaj Ka Itihaas

30 जून के इतिहास में बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी उन घटनाओं पर हम आज एक बार फिर से नज़र डालेंगे।

30 जून का इतिहास – 30 June Aaj Ka Itihaas

30 June History

30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 30

  • स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को 1294 में बाहर निकाला गया।
  • क्रिस्टोफर श्लेस ने 1868 में टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।
  • अदा केपले यूएस में 1870 को लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।
  • सर्बिया ने 1876 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • फ्रेडरिक डगलस 1888 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।
  • सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 में हुई।
  • लंदन में टॉवर ब्रिज काे 1894 में खाेला गया।
  • दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 1914 में पहली बार गिरफ्तार किया गया।
  • फासीवाद के खिलाफ 1933 को एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने 1934 में अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
  • दुनिया का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में 1937 को जारी किया गया था।
  • बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार 1938 में कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
  • भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा 1947 में की गई।
  • ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश 1948 को रवाना हुयी।
  • अमेरिका ने 1960 में क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
  • रवांडा और बुरूंडी देश 1962 में स्वतंत्र हुये।
  • अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन 1966 में किया गया।
  • लेबनान में 1985 को बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।
  • पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 1990 में अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
  • फ्रांस के तोलूज़ में 1994 को ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये।
  • हांगकांग पर से 1997 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
  • आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा 1999 में दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 2000 में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
  • ब्राजील ने 2002 में जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • ब्राजील ने 2005 में कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
  • स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता 2005 को दी गयी।
  • 2006 के फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
  • रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को 2008 में संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को 2008 में इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • पाकिस्तान सरकार ने 2008 में कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • राबर्ट मुगावे ने 2008 में जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति 2012 में बने।

30 जून को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 30 June

  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म 1903 में हुआ।
  • भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म 1911 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म 1928 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म 1934 में हुआ।
  • आज ही के दिन अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म 1966 में हुआ था।
  • श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म 1969 में हुआ।
30 जून को हुए निधन – Famous Deaths of 30 June
  • भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन 1917 में हुआ।
  • जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 1953 को कश्मीर में कैद के दौरान मौत हो गई।
  • भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी 1980 में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
  • चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन 2003 में हुआ।

Read More:

We Hope you find this post about ”30 June History” useful. if you like this article please share on Whatsapp & Facebook. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

The post 30 जून का इतिहास | 30 June Aaj Ka Itihaas appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Famous disabled persons in india

$
0
0

‘असफल हम तब नहीं होते जब हम अपने उद्देश्य को पाने के कही कम पड़ जाते है मगर जब हमारे पास कोई बड़ा उद्देश ही नहीं होता तब हम नाकामयाब हो जाते है।’

Famous disabled persons in India

Famous disabled persons in india

हम इंसानों में एक बहुत ही बुरी आदत है की अगर हमें हमारे काम करने के कठिनाइयों का सामना करना पड़ता तो हम उसे छोड़ देते है या फिर उससे भागने की कोशिश करते है। सारी सुविधाए उपलब्ध होने के बाद भी हम हमारे सपनों को पुरा करने में नाकामयाब रहे तो तो हम दुसरो को दोष देते रहते है।

मगर समाज में कई सारे लोग है जो जन्म से अपाहिज होते है या फिर किसी दुर्घटना के कारण वह हमेशा के लिए विकलांग बन जाते है, मगर ऐसे लोग अपनी विकलांगता को बाजु में रखकर ऐसे मुश्किल काम कर दिखाते है जो दुनिया के सभी लोग नही कर सकते। ऐसे अपाहिज लोगो की कई सारी कहानिया है जो पूरी दुनिया को प्रेरित करने का काम करती है।

वो अपनी इच्छा, धैर्य और हिम्मत की मदत से किसी भी असंभव काम को संभव बनाने की काबिलियत रखते है जिसकी वजह से वह ऐसे काम कर दिखाते जिसे देखने के बाद आम इन्सान भी हैरान हो जाता है। कुछ ऐसे ही लोगो की दिलचस्प मगर सच्ची कहानिया हम आपके लिए लेकर आये है जिसे पढने के बाद आप भी कुछ मुश्किल काम करने के लिए प्रेरित हो जायेंगे।

  • अरुनिमा सिन्हा

अरुनिमा सिन्हा दुनिया की पहली महिला और भारत की पहली विकलांग महिला है जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढने का काम कर दिखाया है। अरुनिमा सिन्हा राष्ट्रीय स्थर की वॉलीबॉल खिलाडी भी है।

एक बार वह ट्रेन से जा रही थी और अचानक वहापर कुछ चोर आ गए और उन्होंने उनके गले का हार जबरन निकालते समय उन्हें चलती ट्रेन के निचे फेक दिया था। ट्रेन की पटरी पर गिरने के बाद उनके शरीर के ऊपर से 49 ट्रेन उन्हें कुचलकर चली गयी।

ऐसी ख़राब हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया उस वक्त उनके पैर पूरी तरहसे कट चूका था इसीलिए उनके पैर में रॉड डालकर पैर को ठीक किया गया। उनकी कहानी मीडिया में बहुत मशहूर हुई मगर उसकी वजह से उन्हें कुछ आलोचना और अफवाह का सामना भी करना पड़ा।

उसके बाद में उन्होंने फैसला की किया खुद को सही साबित करने के लिए कुछ करना ही पड़ेगा। फिर उन्होंने फैसला किया वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का मुश्किल काम कर दिखाएंगी और वो भी अपनी विकलांगता के साथ। जब उन्होंने अपना यह फैलसा सुनाया तो सभीने उनका मजाक उड़ाया और डॉक्टर ने भी उन्हें जाने के लिए मना कर दिया था।

मगर उन्होंने किसी की एक बात भी नहीं सुनी उन्होंने ठान लिया की इस नामुमकिन काम को कर दिखाना है और दुनिया के सबसे उचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ कर दिखाना ही है।

  • सतेन्द्र सिंह

सतेन्द्र सिंह को बचपन में ही पोलियो हो गया था मगर आज वो एक कामयाब डॉक्टर है। उन्होंने अपाहिज लोगो की मदत करने के लिए इनफिनिट एबिलिटी समूह की स्थापना भी की है।

उन्होंने विकलांग लोगो के लिए विशेष रूप से पोस्ट ऑफिस, मतदान केंद्र और एटीएम बनवाये है ताकी वहापर उन्हें किसी तरह की तकलीफ ना हो।

  • साईं प्रसाद विश्वनाथन

विश्वनाथन के शरीर का निचे का सारा हिस्सा परलायिज हो चूका है फिर भी उन्होंने 14000 फीट की उचाई से स्काईडाईव करने का मुश्किल काम कर दिखाया है। ऐसा कारनामा करनेवाले वह पहले भारतीय विकलांग व्यक्ति है। इस रिकॉर्ड के लिए उनका नाम लिम्का बुक में शामिल किया गया है। साईं प्रसाद विश्वनाथन अभी अमेरिका में रहते है।

  • राजेंद्र सिंह रहेलू

राजेन्द्रसिंह रहेलू को पोलियो होने के बाद भी उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर इतिहास निर्माण किया है।

  • मलाथी कृष्णमूर्ति होल्ला

मलाथी कृष्णमूर्ति एक परा एथलिट खिलाडी है। उनका निचे का आधा शरीर परलायिज होने के बाद भी उन्होंने देश के लिए कई सारे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में पदक दिलाये है। उन्हें पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

  • स्टीफन हौकिंग्स

स्टीफन हौकिंग्स दुनिया के बहुत ही मशहूर और प्रसिद्ध इंग्लिश भौतिक वैज्ञानिक और लेखक थे। ब्लैक होल्स, दुनिया के कई सारे रहस्य, ब्रह्माण्ड विज्ञान, गुरुत्वाकर्षण की लहरे, क्वांटम मैकेनिक्स और जनरल रिलेटिविटी की खोज का सारा श्रेय उन्हें ही जाता है।

‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम’ उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब है। उन्हें अमित्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस का संक्रमण हुआ था जिसकी वजह से धीरे धीरे उनका पूरा शरीर परलायिज हो गया था। इस तरह से पूरा शरीर बेजान होने के बाद वह केवल उनके गाल की एक मासपेशी की मदत से बोलते थे क्यों की उनके गाल से आवाज निर्माण करने वाली मशीन लगायी गयी थी।

मगर उनकी यह विकलांगता कभी उनके काम में कभी भी परेशानी नहीं बन पायी वह इस खामी के बाद भी अपने काम अच्छे से करते है अपने आविष्कार पूरी दुनिया के सामने रखने में सफल भी रहे। उन्हें अल्बर्ट आइंस्टीन पुरस्कार, अल्बर्ट मैडल, प्रेसिडेंशियल मैडल जैसे कई सारे पुरस्कार मिल चुके है।

विकलांग होने के बाद भी उन्होंने कई सारे आविष्कार किये, कई सारी नयी खोज की, उनकी उपलब्धियों के देखने के बाद पता चलता है उन्होंने अपाहिज होने के बाद भी इतने बड़े बड़े काम किये इसीलिए लोग आज उन्हें अपना आदर्श मानते है।

  • सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन बहुत ही मशहूर और प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और प्रसिद्ध नर्तिका भी है। वह भरतनाट्यम नृत्य के लिए काफी मशहूर है जब वह तीन साल की थी तब उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। एक बार वह त्रिची जा रही थी तभी अचानक उनकी बस का एक्सीडेंट हो गया।

उन्हें जो चोट लगी तथी वह इतनी गंभीर नहीं थी मगर एक्सीडेंट के बाद उन्हें समय पर उपचार ना मिलने की वजह से उनके दाहिने पैर का टखना था पूरी तरह से ख़राब हो गया था और उसकी वजह से उनके पैर को गैंग्रीन हो गया था।

यह गैंग्रीन उनके पुरे शरीर में फ़ैल सकता था इसीलिए उनकी जान बचाने के लिए उनके पैर को हमेशा के लिए काट दिया गया। उनका पैर कट जाने की वजह से उनका डांस करने का सपना पूरी तरह से टूट चूका था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और उन्हें कृत्रिम जयपुरी पैर लगाया गया। मगर पैर लगाने के बाद नाचने की बात तो दूर ही रही लेकिन उन्हें ठीक से चलने के लिए पुरे तीन साल लग गए।

लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से बार अपने सपने को पूरा करने के काम में लग गयी। इस दुर्घटना के बाद जब उन्होंने पहली बार डांस किया तो सभी उनके धैर्य और शानदार डांस को देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे।

  • जॉन मिल्टन

जॉन मिल्टन एक बहुत ही मशहूर इंग्लिश कवी थे और वह अपाहिज होने के बाद भी साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने बहुत सी जगह सफ़र किया और वहा के लोगो से भेट की और यह सब हमें उनकी कविताये पढने के बाद भी मालूम पड़ता है।

इंग्लिश साहित्य में वह बहुत ही जाने माने और प्रसिद्ध कवी थे। ‘पैराडाइस लॉस्ट’ यह उनकी सबसे अच्छी कलाकृति थी। उनके आखो की रोशनी धीरे धीरे कम होती जा रही थी और सन 1654 में जॉन मिल्टन पूरी तरह से अंधे हो चुके थे।

सबसे बड़ी आश्चर्य की बात तो यह है की उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ट कलाकृति ‘पैराडाइस लॉस्ट’ अंधे होने के बाद ही लिखी। राजनीती पर उन्होंने बहुत कुछ लिखा है वह अभिव्यक्ति स्वतंत्रता और प्रेस का काफी समर्थन करते थे। उन्होंने लोगो के सामने एक आदर्श खड़ा कर दिया था और शारीरिक विकलांगता के बावजूद भी उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में योगदान देना जरी रखा।

  • इरा सिंघल

दिल्ली की रहनेवाली ईरा सिंघल ने 2014 साल की युपीएससी की देश के सबसे कठिन परीक्षा में टॉप किया। पुरे देश में ईरा सिंघल इस परीक्षा में टॉपर थी। देश के सभी महिलाओ के लिए यह बड़े गर्व की बात है और साथ ही जितने भी विकलांग व्यक्ति है उनके लिए यह प्रेरणा देने वाली बात है क्यों इरा सिंघल ने अपाहिज होने के बाद भी देश की सबसे कठिन परीक्षा में पहला आने का सम्मान प्राप्त किया।

उन्हें स्कोलियोसिस नाम की बीमारी है जिसकी वजह से उनके पीठ का सारा हिस्सा विकृत हो चूका है जिसकी वजह से वह अपने हातो को भी ठीक से हिला नहीं सकती। मगर इतनी कठिनाई होने के बाद भी उन्होंने इस कठिन परीक्षा में प्रथम आने का गौरव हासिल किया साथ ही वह देश की ऐसी पहली विकलांग व्यक्ति है जिन्होंने इस युपीएससी परीक्षा में टॉप किया।

  • प्रीति श्रीनिवासन

प्रीति श्रीनिवासन तमिलनाडु की अंडर 19 टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी है। एक बार स्विमिंग करते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया और उनके गले के निचे का सारा हिस्सा परलायिज हो गया। मगर इस दुर्घटना के बाद भी उनका आत्मविश्वास कम नहीं हुआ और उन्होंने विकलांग लोगो की सहायता करने के लिए ‘सोलफ्री’ संघटना की स्थापना की।

  • एच रामकृष्णन

एच रामकृष्णन पोलियो की वजह से हमेशा के लिए विकलांग होने के बाद भी आज वह संगीत के क्षेत्र में सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज वह एक मशहूर संगीतकार तो है ही मगर वह एस एस म्यूजिक टेलीविज़न चैनल के सीईओ भी है।

वह कई स्कूल में नौकरी के लिए गए थे लेकिन वह अपाहिज होने के कारण उन्हें किसी ने भी नौकरी नहीं दी। मगर इसके बाद भी उन्होंने धैर्य से काम लिया और संगीत के क्षेत्र में खुद को साबित कर दिखाया।

  • रविन्द्र जैन

संगीत और फ़िल्म जगत में रविन्द्र जैन काफी मशहूर है। जन्म से अंधे होने के बाद भी रविन्द्र जैन हमेशा संगीत के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहते थे और सत्तर के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में एक संगीत निर्देशक के रूप में कामयाबी हासिल की।

सर्वश्रेष्ट म्यूजिक डायरेक्टर के सूची में सबसे पहले उनका नाम लिया जाता है। उन्होंने कई सारे म्यूजिक अलबम भी किये थे और उसके लिए उन्हें बहुत सारे पुरस्कार भी मिल चुके है।

  • गिरीश शर्मा

बैडमिंटन खेल में गिरीश शर्मा ने अपनी अलग ही पहचान बनायीं है। गिरीश शर्मा बैडमिंटन के कोर्ट में जब भी खेलने को उतरते है तो सारे लोग उन्हें ही देखते रह जाते है। क्यों की कोर्ट में वह केवल एक पैर पर खड़े होकर बैडमिंटन खेलते है।

गिरीश शर्मा जब छोटे थे तो एक ट्रेन एक्सीडेंट में उन्हें अपना एक पैर गवाना पड़ा मगर उन्होंने अपना बैडमिंटन खिलाडी होने का सपना एक पैर जाने के बाद भी पूरा किया। आज बैडमिंटन जगत में वह एक महान खिलाडी बन चुके है।

  • एच बोनीफेस प्रभु

एच बोनीफेस प्रभु एक टेनिस खिलाडी है। उन्होंने सन 1998 में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में व्हीलचेयर पर बैठकर टेनिस का मुकाबला जीता और देश लिए मैडल भी हासिल किया। वह अपनी विकलांगता को अपनी कमजोरी नहीं मानते थे और इसीलिए उन्होंने अपाहिज होने के बाद भी व्हीलचेयर की मदत से टेनिस का मुकाबला खेला और उसमे जीत भी हासिल की। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया।

  • शेखर नायक

शेखर नायक एक अंधे क्रिकेट खिलाडी होने के बाद भी उन्होंने 32 शतक बनाये है। इसके अलावा वह टी20 ब्लाइंड क्रिकेट के विश्व विजेता भी रह चुके है। इस युवा ने यह बात साबित कर दी की अगर साहस और लगन हो तो अपने सपने को पूरा करने में शारीरिक कमिया भी बाधा नहीं बन सकती।

इन महान लोगो के बारे में पढने के बाद हमें पता चलता है की इनमे और आम लोगो में कोई फरक नहीं होता। मगर उनकी सोच में काफी फर्क होता है जो इन्हें हम सबसे अनोखा बना देती है। जहापर सामान्य लोग बड़ी आसानी से हार मान लेते है, उस समय उनके जैसे खास लोग केवल जितने के बारे ही सोचते रहते है और उसी तरह से काम को पुरा करने की कोशिश में लग जाते है। लेकिन साधारण लोगो अपनी सारी शक्ती नकारात्मक विचारो में ही गवा बैठते है। वह कोई भी काम धैर्य और हिम्मत के साथ पुरा करते है। वह अपने शरीर के अंगोपर विजय पाकर कोई भी नामुमकिन काम को बड़ी आसानी से कर दिखाते है।

Read More Inspirational Stories:

Hope you find this post about ”Famous disabled persons in india” inspiring. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post Famous disabled persons in india appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

1 जुलाई का इतिहास | 1 July Today in History

$
0
0

1 July Today in History

देश और दुनिया के इतिहास में 1 जुलाई कई कारणों से महत्वपूर्ण है आईये आज हम उन्हीं कारणों पर एक फिर से एक नज़र डालते हैं।

1 जुलाई का इतिहास – 1 July Today in History

1 July History

1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 1

  • मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1781 में हुआ।
  • 1 जुलाई, 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1862 में हुआ।
  • कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन 1878 में शामिल हुआ।
  • भारत में 1879 को पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
  • 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना 1921 में हुई।
  • मुहम्मद अली जिन्ना ने 1948 में पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया
  • त्रावनकोर-कोचीन राज्य 1949 में बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
  • इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का 1955 में राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
  • यूएस पोस्ट आॅफिस ने 1963 में जिप कोड प्रणाली को लागू किया।
  • भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1964 में हुई।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
  • इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने 1979 में वाकमैन पेश किया।
  • न्यूयॉर्क में खेल को 1987 में समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन’ स्थापित किया किया।
  • पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में 1990 को मान्यता मिली।
  • बारसा संधि 1991 में भंग की गयी।
  • यासर अराफ़ात 1994 में 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।
  • रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में 1994 को शपथ ग्रहण की।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1995 में ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में 1996 को स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
  • ब्रिटिश सरकार ने 1997 में हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।
  • देश की पहली साइंस सिटी 1997 को कोलकाता में स्थापित की गई।
  • लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 2000 में वेस्टइंडीज को हराया।
  • समुद्र में 2003 को सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
  • आसियान ने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु ऑस्ट्रेलिया से समझौता किया।
  • एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 2006 में 8 स्वर्ण जीते।
  • अमेरिकी संसद की समितियों ने 2006 में भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • ईराक में 2006 को अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।
  • परिमार्जन 2006 को आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
  • इंग्लैंड में 2007 को सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।
  • दलाई लामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता 2007 में प्रारम्भ।
  • गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने 2008 में दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।
  • नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज 2013 में की है।
  • भारत में 2017 को अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 1 July

  • जर्मन गणितज्ञ गॉट्फ्रीड लाइबनिझ का जन्म 1646 में हुआ।
  • जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज क्रिस्तॉफ लिश्टेनबर्ग का जन्म 1742 में हुआ
  • फ्रेंच गणितज्ञ ज्याँ-व्हिक्टर पाँसेले का जन्म 1788 में हुआ।
  • पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1882 में हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • बेनेगल रामा राव का जन्म 1889 में हुआ वो भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
  • अमेरिकन उद्योगपती एस्टे लॉडर का जन्म 1906 में हुआ।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का जन्म 1913 में हुआ।
  • गुयेन वैन लिंह का जन्म 1915 में हुआ वो वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
  • बोत्स्वाना के प्रथम राष्ट्रपति सेरेत्से खामा का जन्म 1921 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म 1925 में हुआ।
  • भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म 1927 में हुआ।
  • हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का जन्म 1927 में हुआ।
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म 1928 में हुआ।
  • परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म 1933 में हुआ।
  • वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म 1933 में हुआ।
  • वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप का जन्म 1935 में हुआ।
  • मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1938 में इलाहाबाद में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म 1949 में हुआ।
  • दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म 1949 में हुआ।
  • अमेरिकन संगीतकार फ्रेड श्नायडर का जन्म 1951 में हुआ।
  • मध्य प्रदेश सरकार में ‘पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री’ गोपाल भार्गव का जन्म 1952 में हुआ।
  • भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म 1961 में हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
  • वेल्स राजकुमारी डायेना का जन्म 1961 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म 1966 में हुआ।
  • समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 1973 में हुआ।
1 जुलाई को हुए निधन – Famous Death on 1 July
  • भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1862 में हुआ।
  • स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन 1941 में हुआ।
  • आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन 1962 में हुआ।
  • भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1962 में हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर विल्यम लॉरेन्स ब्रॅग का निधन 1971 में हुआ।
  • मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू का निधन 1994 में हुआ।
1 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 1 July
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)
  • भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस
  • राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस

Read More:

I hope you find this “1 July History in Hindi”useful। if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

The post 1 जुलाई का इतिहास | 1 July Today in History appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


डॉक्टर दिवस पर कुछ कोट्स | Doctors day Quotes

$
0
0

डॉक्टर एक ऐसा इंसान होता हैं, जो इंसान के रूप में भगवान् होता हैं, हमें कौनसी भी बीमारी या रोग हो जाये तो हम सबसे पहले डॉक्टर के पास जाते हैं, इसलिए डॉक्टरों के सन्मान में 1 जुलाई को हम सब “राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस – National Doctors’ Day” मनाते। आज हम डॉक्टर दिवस पर कुछ कोट्स – Doctors day Quotes लाये हैं। आपको जरुर पसंद आयेंगें।

Doctors day Quotes

डॉक्टर दिवस पर कुछ कोट्स – Doctors day Quotes

“माता पिता के बाद हमारे जीवन की देखभाल डॉक्टर ही करते है।”

“एक अच्छा डॉक्टर दवा कम, ख्याल ज्यादा रखने की सलाह देता है।”

“एक डॉक्टर को कभी भी आपकी जाति या धर्म से मतलब नही होता उसके लिए सभीएक समान होते है।”

“एक डॉक्टर अपने मरीज के स्वास्थ्य को लेकर हमेसा चिंतित रहता है।”

“जब आप एक बीमारी का इलाज करते है, तो सबसे पहले मन का इलाज करते है।”

“स्वास्थ्य लाभ में दवाई ही हमेशा जरुरी नहीं होती है, इसके लिए विश्वास भी जरुरी होता है।”

“जीवन से प्यार करना एक डॉक्टर ही सीखा देते है।”

“बड़े से बड़े बीमारी पर भी डॉक्टर अपने सुझबुझ से उस बीमारी को छोटा बनाकर फिर
खत्म कर देते है।”

“डॉक्टर जब किसी का इलाज करते है तो सबसे पहले उसे मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का कार्य करते है।”

“जब हम रोते है तो अपनों की जरूरत होती है लेकिन जब दर्द से गुजरते है तो दवा लेते है लेकिन जब पीड़ा असहनीय हो जाता है तो हमे डॉक्टर की आशाओ की जरूरत होती है।”

“एक डॉक्टर हमे दवा का आदी नही बनाता बल्कि दवा से कैसे दूर रहे उसकी सलाह ज्यादा देता है।”

“एक डॉक्टर के दवा से कही ज्यादा उसके सुझाव कार्य करते है।”

“दवाओं में संदेह, बीमारियों के रूप में भय पैदा करता है।”

“जब एक बीमारी के लिए बहुत से उपचार का सुझाव दिया जाता है तो इसका मतलब यह है कि उसे ठीक नहीं किया जा सकता है।”

“बीमार शरीर के रूप में मन को ठीक किया जाना चाहिए।”

“दवाओं की कला में रोगी का मनोरंजन होता है जबकि प्रक्रति बीमारी को दूर कर देती
है।”

“डॉक्टर अपने मरीजों के लिए अपारदर्शी (Opaque) और दर्पण (Mirror) की तरह
होना चाहिए, लेकिन उसे क्या दिखाया गया है यह उन्हें कभी भी नहीं दिखाना चाहिए।”

“एक अच्छा डॉक्टर बीमारी का इलाज करता है, जबकि एक महान डॉक्टर उस मरीज का इलाज करता है जोकि बीमार है।”

“जीवन केवल एक होता है दूसरों के लिए यह जीवन उपयुक्त है।”

“एक सच्चे डॉक्टर के निशान अस्पष्ट है।”

“जहाँ कहीं भी दवा की कला को प्यार किया जाता है, वहाँ मानवता को भी प्यार किया जाता है।”

“जब हम अपने सारी उम्मीदें खो देते है तब हमारे जीवन में स्वास्थ्य लाने के लिए और वहाँ हमारा साथ देने के लिए केवल डॉक्टर के पास ही उस जीवन के इलाज के लिए जादुई शक्ति होती है।”

“जब हम रोते है तब हमें कन्धों की जरुरत होती है, जब हम दर्द में होते है तब हमें दवाओं की जरुरत होती है, लेकिन जब हम त्रासदी में होते है तब हमें डॉक्टर की उनकी आशाओं की जरुरत होती है।”

“एक डॉक्टर, देखने के लिए आँख और मानव जाति में कमज़ोरी के लिए इलाज प्रदान करता है। वह एक है जो हमें उम्मीद दे सकता है जब हम कष्ट में हों।”

“सबसे अच्छा डॉक्टर एक ही है जिसके लिए आप दौड़ते हैं और आप ढूंढ नहीं सकते।”

“डॉक्टर इस वास्तविक संसार के वास्तविक हीरो होते है जो जीवन की रक्षा करते है।”

“एक डॉक्टर की मुस्कराहट उसके दवाओ से कही ज्यादा असर दिखाती है।”

“आधे से अधिक बीमारी तो डॉक्टर के सांत्वना से ही ठीक हो जाते है।”

“ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नही कर पाते इसलिए इस धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।”

“एक डॉक्टर ही होता है जो रोते हुए आये हुए को हँसाते हुए भेजता है।”

“बीमारी से लड़ने की ताकत एक डॉक्टर ही हमे देता है।”

“यदि आप खुद से अपनी देखभाल अच्छे से करते है तो फिर अपनने शरीर के खुद एक अच्छे डॉक्टर है।”

“माँ हमारे जीवन की वो सबसे पहली डॉक्टर है जो जीवन भर हमारी देखभाल करती है।”

“जीवन जीना एक कला है जिन्हें जीने के लिए माँ बाप के बाद एक डॉक्टर की ही सलाह की जरूरत पड़ती है।”

Read More Quotes:

  1. Quotes On Friendship In Hindi
  2. Heart Touching Story Friendship
  3. Friendship Quotes
  4. Short Story on Friendship
  5. Poem on Friendship

I hope these “Doctors day Quotes” will like you. If you like these “Doctors day Quotes” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

The post डॉक्टर दिवस पर कुछ कोट्स | Doctors day Quotes appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

2 जुलाई आज का इतिहास | Historical Events on July 2

$
0
0

Historical Events on July 2

दोस्तों आज जानते हैं 2 जुलाई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

2 जुलाई आज का इतिहास – Historical Events on July 2

2 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- Important events of July 2

  • अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
  • ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने 1698 में पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने 1757 में निर्ममतापूर्ण हत्या की।
  • अमेरिका के वोरमोंट शहर में 1777 को दास प्रथा की समाप्ति हुई।
  • मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1781 में हुआ।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1862 में हुआ।
  • इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट 1897 में कराया।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 1916 में हुई।
  • ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई। को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
  • पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर 1962 को अर्कंसास में खोला गया।
  • फ्रांस ने 1966 में मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1972 में शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • वियतनाम गणराज्य का अंत 1976 में हुआ।
  • साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने 1976 में समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
  • स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने 1983 में मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
  • आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति 1985 में निर्वाचित हुए।
  • सउदी अरब में 1990 को मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई थी।
  • फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।
  • स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति 2002 में बने।
  • भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने 2004 को जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने 2006 में अपना पद छोड़ा।
  • कांगो में 2010 को टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
  • फिलीपींस में 2015 को 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 July

  • प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म 1948 में हुआ।
  • तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफ़ानी सरोज का जन्म 1956 में हुआ।
2 जुलाई को हुए निधन – Died on 2 July
  • होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में 1843 को निधन हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन 1950 में हुआ।

Read More:

We hope you are satisfied with the information given above on July 2. Please tell us through your comments, and if you have more information about the history of 2 July i.e. also tell us through the comment that we will update this article.

The post 2 जुलाई आज का इतिहास | Historical Events on July 2 appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

डॉक्टर पर निबंध | Essay on Doctor

$
0
0

Essay on Doctor

Essay on Doctor

डॉक्टर पर निबंध – Essay on Doctor

पृथ्वी पर मानव जीवन सुख और दुःख, उतार चढ़ाव, ताकत और कमजोरी और दिन और रात जैसे स्वास्थ्य और बीमारी से भरा है। लेकिन कुछ ऐसे महान लोग हैं जो दूसरों के दुखों को कम करने के लिए अपने पूरे जीवन में काम करते हैं।

उनमें से, डॉक्टरों का पेशा शायद समाज की सेवा के लिए सबसे सम्मानित है। डॉक्टरों को केवल भगवान के लिए माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे लोगों को नया जीवन देते हैं।

जैसे हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात रहते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। डॉक्टर समाज का एक अभिन्न अंग हैं।

एक डॉक्टर रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करता है। वह मानव जाति के पीड़ा और दर्द से राहत देता है। वह उन्हें बीमारी और बीमारी से ठीक करता है। वह दूसरों के जीवन को बेहतर और स्वस्थ बनाने का प्रयास करता है।

हमारे देश में बहुत से ऐलोपैथी, चिकित्सा और आयुर्वेद के अलग-अलग डॉक्टर हैं। डॉक्टर का काम रोगों का निदान करना है। जब भी हम बीमार पड़ते हैं, तब हम सबसे पहले डॉक्टर के पास जाते हैं। फिर चाहे वो मामूली बुखार हो या कोई गंभीर रोग। उसकी पीड़ा डॉक्टर ही दूर करता है।

एक डॉक्टर का जीवन कठिन है। अक्सर, उसे अपने आराम, नींद और यहां तक कि भोजन से पहले घंटों में रोगी से मिलना पड़ता है। कभी-कभी डॉक्टर को गंभीर रोगियों या युद्ध, महामारी या प्रमुख दुर्घटना के पीड़ितों में भाग लेने के लिए पूरे दिन और रात में काम करना पड़ता है। उसे हमेशा अपने मरीजों को मुस्कुराहट और उत्साह से व्यवहार करना पड़ता है।

भारत एक ऐसा देश है जहां डॉक्टरों का सबसे बड़ा जलाशय है। इसमें लगभग 300 मेडिकल कॉलेज हैं, जो हर साल लगभग 30,000 डॉक्टर बनते हैं। वे बड़े अस्पतालों या अपने स्वयं के क्लीनिकों में शहरों और गांवों में पूरे देश में काम करते हैं।

दवाइयों के एलोपैथिक सिस्टम के अलावा, ऐसे डॉक्टर भी हैं जो आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक प्रणाली का अभ्यास करते हैं। चीनी एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर, योग, प्रकृति इलाज इत्यादि जैसे उपचार के अभिनव प्रथाओं ने भी देश में लोकप्रियता हासिल की है।

डॉक्टरों का पूरा उद्देश्य मानव जाति की सेवा करना और रोगियों के दर्द और पीड़ाओं को दूर करना है। इस संबंध में, समाज डॉक्टरों के पेशे का ऋणी है।

Read More:

Hope you find this post about ”Essay on Doctor” useful. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post डॉक्टर पर निबंध | Essay on Doctor appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

3 जुलाई का इतिहास | 3 July Today Historical Events

$
0
0

3 July Today Historical Events

इतिहास में 3 जुलाई यानि आज के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनायें दर्ज है, आज हम उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालेंगे।

3 जुलाई का इतिहास – 3 July Today Historical Events

3 July History

3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 3

  • पुर्तगाल ने 1661 में मुंबई और तंजौर इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वीतीय को दिया।
  • मुगल सम्राट के आदेश पर 1746 में बाबा बंदासिंह बहादुर को फाँसी दे दी गई।
  • 1710 में उन्होंने मुगलों को हराया था।
  • मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • पर्शिया ने 1778 में  के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • अमेरिका ने 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
  • स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
  • न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
  • इडाहो 1890 में अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
  • इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 को लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • बाल गंगाधर तिलक को 1908 में अंगरेज सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया।
  • लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण 1928 में हुआ।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1952 में प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
  • फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने 1962 में अल्जीरिया की आजादी की घोषणा की।
  • 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज 1970 को स्पेन में लापता हो गया।
  • अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन 1971 को अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
  • भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर 1972 में हस्ताक्षर हुए।
  • भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान के बीच 1972 में कश्मीर संबंधी निःशस्त्र समझौता हुआ।
  • कोलकाता में दूसरे हावड़ा पुल के नाम से मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरु हुआ।
  • मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में 1990 को भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
  • रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत 1992 में हुई।
  • कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव 1999 में सम्पन्न हुआ।
  • लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री 2000 में नियुक्त।
  • रूस की मारिया शारापोवा महिला 2004 में विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
  • महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद पहली बार जीत दर्ज की।
  • स्पेन ने 2006 में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
  • विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने 2007 में अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
  • न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन 2008 में शुरू हुआ।
  • वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
  • इराक में 2012 को बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
  • मिस्र की सेना ने 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
  • अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त 2017 में नियुक्त हुए।

3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 July

  • मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र शाह शुजा (मुग़ल) का जन्म 1616 में हुआ।
  • गणराज्य के लेखक कैफका का जन्म 1883 में हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म 1897 में हुआ।
  • मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म 1941 में हुआ।
  • हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म 1962 में हुआ था।
3 जुलाई को हुए निधन – Died on 3 July
  • मराठी निर्गुण संत कवि नामदेव का निधन 1350 में हुआ।
  • अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन 1904 में हुआ था।
  • अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन का निधन 1971 में हुआ था।
  • सोवियत संघ के राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन 1989 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्म अभिनेता राज कुमार का निधन 1996 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन 1999 में हुआ
  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन 2015 में हुआ।

Read More:

आशा हैं हमनें दी गयी 3 जुलाई के इतिहास की यानि आज के इतिहास के घटनाओं के बारेमें जानकारी आपको अच्छी लगी होंगी। अगर कुछ त्रुटिया दिखायी दे तो हमें कमेंट के जरिये बताएं, धन्यवाद्।

The post 3 जुलाई का इतिहास | 3 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

सबरीमाला श्री अय्यप्पा मंदिर | Sabarimala Temple

$
0
0

Sabarimala Temple – सबरीमाला श्री अय्यप्पा मंदिर भगवान अय्यप्पा का मंदिर है। यह मंदिर केरल के पथानामथित्ता जिले में स्थित है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को हजारों साल पहले बनवाया गया था। इस मंदिर की बहुत सारी जानकारी अन्य देशो के प्रवासी के किताबो में भी मिल सकती है।

Sabarimala temple

सबरीमाला श्री अय्यप्पा मंदिर – Sabarimala Temple

एक पौराणिक कहानी के अनुसार एक बार परशुराम ऋषि समुद्र के रास्ते से केरल पहुच गए थे। उन्हें केरल राज्य की रक्षा करनी थी इसीलिए उन्होंने एक मंदिर बनाने का विचार किया था और उसके बाद ही जल्द उन्होंने इस मंदिर को बनवाया। इस मंदिर की एक और खास बात यह है की इस मंदिर में किसी भी धर्म और जाती का व्यक्ति आ सकता है।

सबरीमाला मंदिर का इतिहास – Sabarimala Temple History

एक पौराणिक कथा के अनुसार इस मंदिर को एक योद्धा ऋषि परशुराम ने बनवाया था जब वह समुद्र से केरल की तरफ़ आ रहे थे। उन्होंने केरल की रक्षा करने के लिए और पंच्शास्था के अनुसार इस मंदिर को बनाया था। इस मंदिर में अय्यप्पा को एक ‘ब्रह्मचारी’ के रूप में पूजा की जाती है क्यों की वह यहा के जंगल में एकांतवास में केवल ध्यान धारणा करना चाहते थे।

केरल का यह सबरीमाला मंदिर बहुत ही विशेष मंदिर है क्यों की इस मंदिर में किसी भी धर्मं किसी भी जाती का व्यक्ति आ सकता है। इस मंदिर में आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को अय्यप्पा समझकर उसे मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है फिर वह किसी भी जाती, धर्मं का हो इससे कुछ भी फरक नहीं पड़ता।

इस मंदिर को सुचारू रूप से चलाने का काम त्रावनकोर देवसोम बोर्ड करता है। इस मंदिर के महत्व और तत्वमसि को बनाये रखने की जिम्मेदारी भी इस बोर्ड पर सौपी गयी है। इस सबरीमाला मंदिर के बाजु में एक सूफी संत वावर की समाधी भी है।

वह सूफी संत इस मंदिर के भगवान अय्यप्पा का मित्र था और आज सभी उस सूफी संत को ‘वावारुनाडा’ नाम से बुलाते है।

इस मंदिर को बनाते वक्त बहुत ही खास तरीके से बनाया गया था क्यों की आज भी यह मंदिर आज के आधुनिक मंदिरों की तरह ही आकर्षक दीखता है। इस मंदिर को बनाते समय सभी आधुनिक तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से यह मंदिर बिलकुल नए मंदिर की तरह ही दीखता है।

सबरीमाला मंदिर आने का समय – Time to visit Sabarimala Temple

भगवान अय्यप्पा का यह मंदिर साल में केवल कुछ खास समय के लिए ही खुला रहता है। सभी तीर्थयात्री इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए नम्वंबर और जनवरी के बिच में ही आते है।

इस समय के दौरान मंडलपूजा के दौरान, जनवरी में मकरसंक्राति के समय और अप्रैल महीने मे महा विशुअ संक्रांति और मलायलम के हर महीने के पहले पाच दिन मंदिर को खुला रखा जाता है।

मगर यहापर आने से पहले भक्तों को कुछ कठिन नियमो का पालन करना जरुरी है जैसी की 41 दिनों तक उपवास करना पड़ता है, शारीरिक भोग से दूर रहना पड़ता है, केवल शाकाहारी भोजन का सेवन की करना पड़ता है, शराब पीना मना है, धुम्रपान को छोड़ना पड़ता है और बालो को काटना भी मना है।

इस मंदिर मे केवल पुरुषो को ही आने की अनुमति है। किसी भी महिला को इस मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता।

सभी भक्त पुराणी परंपरा के अनुसार ही इस मंदिर में बिना कोई चप्पल पहने जंगल में से नंगे पैरों से ही मंदिर में आते है और मंदिर में आने से पहले रास्ते में आनेवाली पम्पा नदी में स्नान करके ‘स्वामी अय्यापो’ मंत्र का जप करके ही मंदिर में प्रवेश करते है।

इस तरह से यहापर ऐसा लगता है की कोई बड़ा त्यौहार मनाया जा रहा हो। पम्पा नदी में स्नान करने के बाद सभी तीर्थयात्री ट्रेकिंग की सहायता से सबरीमाला मंदिर तक पहुचते है। सभी भक्त अपने विश्वास को बनाये रखने के लिए और परम्परा के अनुसार ही इस मंदिर में केवल काले कपडे या फिर नीले कपडे पहनकर ही भगवान के दर्शन करते है।

इस मंदिर के भगवान अय्यपा ने ब्रह्मचारी के रूप में अवतार लिया था। इसीलिए इस मंदिर में आने के लिए किसी भी भक्त को कड़े नियमो का पालन करना पड़ता है। सबसे पहली बात यह है की किसी भी भक्त को इकतालीस दिनों का उपवास करना पड़ता है।

यह मंदिर पुरे साल भर खुला नहीं रखा जाता। मगर कुछ खास त्यौहार के अवसर पर ही इस मंदिर को खुला रखा जाता है। इस मंदिर में आने वाला हर भक्त अपने पैरों पर चलकर ही मंदिर में आता है और रास्ते में जो पम्पा नदी आती है उसमे स्नान करने के बाद ही भक्त भगवान अय्यप्पा के दर्शन करते है।

यह मंदिर नवम्बर दिसंबर और मकरसंक्रांति के अवसर पर ही इस मंदिर को खुला रखा जाता है और साल के अन्य दिनों में इस मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता।

Read More:

Hope you find this post about ”Sabarimalah Temple History” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

The post सबरीमाला श्री अय्यप्पा मंदिर | Sabarimala Temple appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

4 जुलाई का इतिहास | 4 July Today Historical Events

$
0
0

4 July Today Historical Events

देश विदेश के इतिहास में 4 जुलाई के दिन यानि आज के दिन में बहुत सी घटित-घटनाएं, विदा लिए महान व्यक्ति, जन्म लिए व्यक्ति से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें कुछ सीख दे जाती है तो आइए आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाएँ जानते।

4 जुलाई का इतिहास – 4 July Today Historical Events

4 July History

4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 4

  • ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने 1698 में पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने 1751 में सफल हुए।
  • मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • मीर जाफर के बेटे मिरान की 1760 में गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
  • अमरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने 1776 में फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
  • पर्शिया ने 1778 में अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1789 में पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
  • अमेरिका ने 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
  • ब्रिटेन में 1838 को हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत हुई।
  • मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन 1865 में हुआ।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
  • स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
  • कनाडा की पहली अंतरमहाद्यीपीय ट्रेन 1886 में ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
  • न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
  • इडाहो 1890 में अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
  • इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 में लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • बर्दुन का युद्ध 1914 में समाप्त हुआ।
  • लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण 1928 में हुआ।
  • लियो जिलार्ड ने 1934 में परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
  • द्वीप समूह फिलीपीन को 1946 में अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
  • ब्रिटिश संसद के सामने 1947 में भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1952 में प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति ने 1962 में अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
  • वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद 1968 में युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
  • 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज 1970 को स्पेन में लापता हो गया।
  • अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन 1971 में अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
  • दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरू हुआ।
  • मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में 1990 को भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन 1996 में पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • अमेरिकी यान 1997 में ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
  • चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने 1998 में विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • जापान ने 1998 में मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
  • ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड 1998 में तोड़ा।
  • पेस और भूपति ने 1999 में विंबल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
  • भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश 2001 में हुये।
  • पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए 2003 के हमले में 44 मारे गये।
  • ऑस्ट्रेलिया में 2005 को डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
  • महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम 2007 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर
    2008 में उतरा।
  • एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने 2010 में एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
  • वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
  • इराक में 2012 को हुए बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
  • मिस्र की सेना ने 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।

4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 4 July

  • चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म 1883 में हुआ।
  • प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 1897 में हुआ था।
  • भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 1898 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म 1916 में हुआ था।
  • भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म 1943 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म 1945 में हुआ था।
  • टेनिस खिलाड़ी पाम श्राइवर का जन्म 1962 में हुआ
4 जुलाई को हुए निधन – Died on 4 July
  • फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन 1848 में हुआ। जिन्होने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की है।
  • साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी स्वामी विवेकानन्द का निधन 1902 में हुआ था।
  • अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन 1904 में हुआ था।
  • राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेकैय्या का निधन 1963 में हुआ था।
  • बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 1982 में हुआ था।
  • गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन 2006 में हुआ था।
4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days of 4 July

Read More:

आपको हमारी यह आज का इतिहास यानि 4 जुलाई के इतिहास के बारेमें अच्छी लगी होंगी अगर इसमें कुछ भी त्रुटी हैं या फिर इसमें कुछ और जानकारी बढ़ानी हैं हो तो हमें जरुर बताये।

The post 4 जुलाई का इतिहास | 4 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

अभिनेत्री कृति सेनन की बायोग्राफी | Kriti Sanon Biography

$
0
0

Kriti Sanon – कृति सेनन हिंदी फ़िल्म जगत की एक बहुत ही मशहूर और प्रसिद्ध अभिनेत्री है। कृति सेनन एक बहुत ही खुबसूरत, स्टाइलिश, बुद्धिमान और होनहार अभिनेत्री है। वह बहुत ही खुबसूरत अभिनेत्री है और वह जिस तरह से अभिनय करती है उसे देखकर किसी को भी उनकी एक्टिंग पसंद आती है इसीलिए सभी लोग उन्हें पसंद करते है।

Kriti Sanon

अभिनेत्री कृति सेनन की बायोग्राफी – Kriti Sanon Biography

कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 मे नयी दिल्ली में हुआ। राहुल सेनन उनके पिताजी है और वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उनकी माँ का नाम गीता सेनन है वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। नुपुर सेनन उनकी छोटी बहन है। उन्होंने स्कूल की पढाई दिल्ली के पब्लिक स्कूल से पूरी की और नॉएडा के जेपी इंस्टीट्यूट इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी टेक की डिग्री हासिल की।

उन्होंने क्लोज उप, विवेल, अमूल, सैमसंग, हिमालय और बाटा जैसे ब्रांड्स के लिए एन्दोर्सिंग का काम किया है। 2010 में मुंबई में आयोजित किये गए विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में मॉडलिंग का काम भी किया है। 2012 में वह चेन्नई इंटरनेशनल फैशन वीक और इंडिया इंटरनेशनल जेवेलरी वीक में नजर आयी थी। ऋतू बेरी, सुनीत वर्मा और निकी महाजन जैसे भारतीय डिज़ाइनर के साथ में कृति सेनन मॉडलिंग का काम करती है।

कृति सेनन के करियर – Kriti Sanon Career

कृति सेनन ने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2014 में रिलीज़ हुई तेलुगु फ़िल्म नेनोक्कादिने से की थी। यह साइकोलॉजीकल थ्रिल्लर फ़िल्म थी और इसमें उन्होंने समीरा का किरदार निभाया था। आलोचकोंने इस फ़िल्म पर सम्मिश्र प्रतिक्रिया दी थी।

उसके दुसरे साल ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ़ के साथ सब्बीर खान की एक्शन फ़िल्म “हिरोपंती” से हिंदी फिल्मो में काम किया। इस फ़िल्म पर लोगो ने सम्मिश्र प्रतिक्रिया दी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने बहुत कमाई की थी।

2015 मे कृति सेनन की दूसरी तेलेगु फ़िल्म दोह्चे फ़िल्म आयी थी इस फ़िल्म को सुधीर वर्मा ने निर्देशित किया था। उसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी की फ़िल्म दिलवाले में वरुण धवन, शाहरुख़ खान और काजोल के साथ में काम किया। इस फ़िल्म पर लोगो ने सम्मिश्र प्रतिक्रिया दी मगर बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने काफी कमाई की थी।

इस फ़िल्म ने कुल 394 करोड़ रूपये की कमाई की थी। बॉलीवुड हंगामा के तरन आदर्श ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा था की कृति सेनन कैमरा के सामने बहुत अच्छे से एक्टिंग करती है। अनुपम चोप्रा भी कहते है उकी न्होंने वरुण धवन के साथ में बहुत ही बेहतर अभिनय किया है।

2017 में कृति सेनन दो फिल्मो में नजर आयी थी। उन्होंने दिनेश विजन की पहली निर्देशित फ़िल्म राबता में सुशांत सिंह राजपूत के साथ में काम किया और अश्विनी अय्यर की बरेली की बर्फी फ़िल्म में उन्होंने आयुषमान खुराना और राजकुमार राव के साथ में काम किया था।

मार्च 2018 में बताया गया था की वह अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ में आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म पानीपत- द ग्रेट बिट्रेयल में काम करनेवाली है। वह कॉमेडी फ़िल्म हौसफुल 4 में भी दिखनेवाली है और रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म लुका छुपी फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के साथ में भी दिखनेवाली है।

कृति सेनन के अन्य कार्य – Kriti Sanon Other Works

कृति सेनन अभिनय के अलावा बहुत सारे ब्रांड्स के लिए एंडोर्स का काम करती है जैसे की ट्रिडेंट समूह का बाथ और होम लिनन, टाइटन की रागा वाचेस, पैराशूट, अमेरिका का स्वान और कोला अदि। जुलाई 2014 में कृति सेनन ने नेतिसोत क्विकस्टार फुटबॉल वाच को लांच किया था। 2017 के अप्रैल महीने में उन्होंने आईपीएल के शुरुवात के समारोह में भी हिस्सा लिया था।

कृति सेनन को मिले पुरस्कार – Kriti Sanon Award

उन्होंने दोह्चे, दिलवाले, राबता, बरेली की बर्फी जैसी कई हिंदी फिल्मो में काम किया है। वह बहुत दमदार अभिनय करती है उसके लिए उन्हें कई सारे पुरस्कार भी मिल चुके है। उन्हें सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो, मोस्ट इंटरटेनिंग फीमेल एक्टर, सर्वश्रेष्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार, स्टार डेब्यू ऑफ़ द इयर फीमेल, सर्वश्रेष्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस पुरस्कार भी मिल चुके है।

कृति सेनन के पिताजी चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उनकी माँ प्रोफेसर है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई दिल्ली के स्कूल में ही पूरी की। उन्होंने नॉएडा के कॉलेज से बी टेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने बहुत ही कम समय में बहुत सारी फिल्मो में काम किया और उनकी अधिकतर फिल्मे हिट हुई है। उन्होंने जितने भी फिल्मो में काम किया उसक लिए उन्हें कई सारे पुरस्कार भी मिल चुके है। वह कई सारे ब्रांड्स के लिए एंडोर्स का काम भी करती है।

Please note: If you have more info about Kriti Sanon or if the information given is anything wrong, then we will keep updating this as soon as we have received a comment and email. If you like it, please share it on Whatsapp status and Facebook.

The post अभिनेत्री कृति सेनन की बायोग्राफी | Kriti Sanon Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


5 जुलाई का इतिहास | History for July 5

$
0
0

History for July 5

देश और विदेश के इतिहास में 5 जुलाई यानि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से महत्वपूर्ण है, आज हम जानते हैं की 5 जुलाई के इतिहास में यानि आज के इतिहास में और कौन कौनसी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल है।

5 जुलाई का इतिहास – History for July 5

5 July History

5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 5

  • मुगल शासक औरंगजेब ने 1658 में अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
  • ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह 1924 में हुआ।
  • लेबर पार्टी ने 1945 में ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
  • बीबीसी ने 1954 में पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना 1954 में हुई।
  • अल्जीरिया के ओरान में 1962 को हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत।
  • भारत की 1968 में पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
  • 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश पांच जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
  • जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने 1977 में देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
  • पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने 1977 में सत्ता संभाली।
  • राजन महादेवन ने 1981 में गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत 1994 में हुई।
  • स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने 1996 में पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
  • पीट सम्प्रास ने 1998 में पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
  • टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण 1998 में किया गया।
  • तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन 1998 में हुआ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा 1999 में हुई।
  • दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन 2000 को प्रारम्भ हुआ।
  • चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • काठमांडु में 2002 को नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  • ग्रीस ने 2004 में यूरो कप फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  • इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव 2004 में आयोजित हुआ।
  • मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में 2007 को हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
  • नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने 2008 में संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 2009 में एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
  • इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर 2013 में हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – July 5 Famous Birthdays

  • प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म 1946 में हुआ था।
  • समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म 1956 में जन्म लिया
  • भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म 1995 में हुआ।
5 जुलाई को हुए निधन – Famous Deaths July 5
  • अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन 1877 में हुआ था।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन 1957 में हुआ था।

Read More:

If you want to tell us about the history of our history on July 5th, whether it is wrong to disclose the information given about today’s history or to add some more events to this article, then tell us, thank you

The post 5 जुलाई का इतिहास | History for July 5 appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

बादल पर कुछ कवितायेँ | Poem on Clouds

$
0
0

बारिश का मौसम हम सभी को बहुत पसंद हैं। बादल यानि बारिश आने का संदेशा देने वाला. जब आसमां में बादल छा जाते हैं तब बारिश होती ही हैं। बारिश का मौसम खुशियों का मौसम होता हैं। आज उसी खुशियों का संदेशा देने वाले बादल पर कुछ कवियों ने लिखी कुछ कवितायेँ – Poem on Clouds हम पढेंगे।

Poem on Clouds

बादल पर कुछ कवितायेँ – Poem on Clouds

Poem on Clouds 1

“कितनी खुशियां लाते हैं बादल।”

जब गरज गरज के आते बादल,
तब कितनी खुशियां लाते बादल,
जब उमड़ घुमड़ के आते बादल,
तब कितनी खुशियां लाते बादल,
जब काले भूरे आते है बादल,
तब हमको कितना डराते बादल,
जब रिम झिम रिम झिम पानी बरसाते बादल,
तब हम सबके दिल को कितना हैं भाते बादल,
फसलो की जैसे जान हैं बादल,
अन्न के लिए जैसे वरदान है बादल,
लेकिन हद से आगे बढ़ जाये बादल,
तब न जाने कितनी प्रलय है लाये बादल,
जब गरज गरज के आते हैं बादल,
तब कितनी खुशियां लाते हैं बादल।

Poem on Clouds 2

“देखो काले बादल आये।”

देखो काले बादल आये ।
आसमां पर ये हैं जमकर छाये ।।
गरजकर, ये बिजली कड़काते ।
संग अपने ये अपने वर्षा भी लाते ।।

देखो काले बादल आये ।
धरती की गर्मी को ये दूर भगाए ।।
सारे मौसम को भी खुशहाल ।
खेतों में हरियाली फैलायें ।।

देखो काले बादल आये ।
बंजर धरती को भी उपजाऊ बनाते ।।
कहीं – कहीं पर ये बाढ़ भी लाते ।
परन्तु अकाल को दूर भगाते ।।

देखो काले बादल आये ।
प्रकृति को भी ये भाये ।।
इस धरती को भी नहलाये ।
देखो काले बादल आये ।।

Badal Poem 3

“बादल कैसे गरज रहे हैं।”

काले काले बादल आये, घनघोर घटा ये कैसी छाये।
बिजली कैसी चमक रही, बादल कैसे गरज रहे हैं।
बादल गरजा गर गर, मेंढक बोला टर टर।
पानी बरसा छम छम, छाता लेके निकले हम।
पांव फिसला गिर गए हम, नीचे छाता ऊपर हम।
काले काले बादल आये, घनघोर घटा ये कैसी छाये।
बिजली कैसी चमक रही, बादल कैसे गरज रहे हैं।
गर गर बादल आया, छम छम जल बरसाया।
खलिहान, सड़के, गलियां बागों में खिली हुई हैं कलियाँ।
बागों में मोर शोर मचाये, हम सबके मन को कितना भाये।
काले काले बादल आये, घनघोर घटा ये कैसी छाये।
बिजली कैसी चमक रही है, बादल कैसे गरज रहे हैं।

Badal Poem 4

“खुशियाँ लाए बादल”

आसमान पर छाए बादल
बारिश लेकर आए बादल
गड़-गड़, गड़-गड़ की धुन में
ढोल-नगाड़े बजाए बादल
बिजली चमके चम-चम, चम-चम
छम-छम नाच दिखाए बादल
चले हवाएँ सन-सन, सन-सन
मधुर गीत सुनाए बादल
बूँदें टपके टप-टप, टप-टप
झमाझम जल बरसाए बाद ल
झरने बोले कल-कल, कल-कल
इनमें बहते जाए बादल
चेहरे लगे हँसने-मुसकाने इतनी खुशियाँ लाए बादल

~ ओमप्रकाश चोरमा ‘किलोलीवाला’

Hindi Poem Badal 5

सूरज भी जब छुप जाता है आसमान में,
घने बादलों का डेरा सा लग जाता है।
बादलों की धमाचौकड़ी जब मचती है ,
तो आकाश खेल का मैदान बन जाता है।
काले, भूरे, सफेद, चमकीले बादल,
अठखेलियां सी करते दिखते हैं।
लगता है जैसे कोई छीटे शरारती बच्चे।,
मिलकर वहां उपर लूकन छुपी खेलते हैं।
मानसून में यहीं बदल गंभीर हो जाते हैं,
वर्ष करने के अपने काम में जुट जाते हैं
गर्मी की जलती -तपती धूप, लू से
यहीं बदल हमें राहत पहुंचाते हैं।

~ ओम प्रकाश बजाज

Poem on Clouds 6

“मैं बादल हूँ”

मैं बादल हूँ, मैं बादल हूँ, मुझे बड़ा अभिमान है.
मैं बादल हूँ, मैं बादल हूँ मेरे बड़े अहसान है।
मैं न बरसूं मैं न ग़रजू, तो पानी को तरस जाओ,
मैं न बरसूं मैं न ग़रजू, तो तुम अन कहा से लाओ।
नीले नीले आसमान को काले काले घेरों से ढक लेता हूँ,
सड़के, गलियें, चौपालों पर खूब धूम मचा देता हूँ।
यही मेरी शान है, यही मेरी आन है, मुझे बड़ा अभिमान है,
मैं बादल हूँ, मैं बादल हूँ, मुझे बड़ा अभिमान है।
मैं जब बरसूं मैं जब ग्रजूँ, तभी तो हरयाली छाये,
मैं जब बरसूं मैं जब ग्रजूँ, तभी तो खेत लहरायें।
ऊंचे ऊंचे पर्वतो से जब भी मैं टकराता हूँ,
सबके मन को भाता हूँ।
झीलें नदियां तालाबो को सूखे से बचाता हूँ,
सब के मन को भाता हूँ।
मैं बादल हूँ, मैं बादल हूँ, मुझे बड़ा अभिमान हैं।
मैं बादल हूँ, मैं बादल हूँ, मेरे बड़े अहसान हैं।

Read More:

I hope these “Poem on Clouds in Hindi” will like you. If you like these “Poem on Clouds” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post बादल पर कुछ कवितायेँ | Poem on Clouds appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

6 जुलाई का इतिहास | 6 July Today Historical Events

$
0
0

6 July Today Historical Events

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 6 जुलाई के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

6 July History

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 6

  • रिचर्ड III 1483 में इंग्लैंड का राजा बने थे।
  • पश्चिम बंगाल के शिबपुर में 1787 को भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
  • लुई पाश्चर ने 1885 में रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने 1859 में पहली बार इस धरती पर पैर रखा। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया।
  • ब्रिटेन को यहा जर्मनी और पुर्तग़ाल के आक्रमणों का सामना करना पड़ा।
  • सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना 1923 में हुई।
  • महात्मा गांधी को 1944 में पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
  • वेल्लोर अस्पताल में 1959 को पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
  • मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में 1961 को विस्फोट से 300 लोग मरे।
  • भारत-चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से 1962 में खोल दिया गया।
  • अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से 1964 में आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना 1990 को की गई।
  • अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या 2002 में हुई ।
  • मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न 2005 को मिला।
  • विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने 2006 में पुर्तग़ाल को हराया।
  • 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 2006 में खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
  • दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज 2008 में की गई।
  • जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री 2009 में बनीं।
  • संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
  • पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 2012 में 18 लोगों की हत्या की।
  • नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 2013 में स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
  • इजरायली वायु सेना ने 2014 में गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 6 July

  • प्रसद्धि समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म 1837 में हुआ था।
  • भारतीय राजनीत श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 1837 में हुआ था।
  • जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 1901 में हुआ था।
  • भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म 1905 में हुआ था।
  • बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म 1935 में हुआ था।
  • कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति रहे नूर्सुल्तान नाज़र्बायव का जन्म 1940 में हुआ था।
  • अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म 1946 में हुआ था।
  • ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म 1947 में हुआ था।
  • भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री रहे अनिल माधब दवे का जन्म 1956 में हुआ था।
6 जुलाई को हुए निधन – Died on 6 July
  • बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन 1614 में हुआ।
  • हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन 1894 में हुआ था।
  • अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन 1894 में हुआ था।
  • कार्नेलिया सोराबजी का निधन 1954 में हुआ वो भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
  • सन 1897 ईसवी में जन्मे अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन 1962 में हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर श्याम वर्ण वालों के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
  • आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन 1986 में हुआ था। जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
  • प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन 1997 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन 2002 में हुआ था।
  • नौतम भट्ट का निधन 2005 में हुआ वो भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • फिल्म निर्देशक मणि कौल का निधन 2011 में हुआ था।
  • पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन 2014 में हुआ था।
6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 6 July
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती
  • विश्व जूनोसिस दिवस

Read More:

We know you find this article about “6 July History”. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About 6 July Today Historical Events … And if you have more information about History of 6 July then help for the improvements this article. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

The post 6 जुलाई का इतिहास | 6 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

महान संतकवि मलूक दास | Maluk Das Biography

$
0
0

Maluk Das – मलूक दास भारत के एक महान संतकवि थे। उन्होंने कविता के माध्यम से लोगो को सुधारने की कोशिश की। जाती और धर्म के नाम पर भेदभाव करने वाले लोगो को उन्होंने अच्छी सिख दी। वह हमेशा केवल यही बात दोहराते थे की सबका भगवान एक ही है।

Maluk Das

महान संतकवि मलूक दास – Maluk Das Biography

वह किसी धर्म के व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करते थे। सबके साथ में समानता का व्यवहार करते थे। सभी धर्म के लोग उनके शिष्य थे। मुग़ल सम्राट औरंगजेब भी उन्हें मानते थे और उनका बहुत सम्मान करते थे। वह कविताओ के माध्यम से बताते थे की हम सबका भगवान एक ही है। वह समाज में शांति बनाये रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे।

मलूक दास का जन्म अलाहाबाद के नजदीक कदा में हुआ था। जो सिख मीराबाई, चैतन्य, कबीर, रूमी और गुरु नानक ने दी थी वही बात मलूक दास भी समझाते थे। समाज में शांतता बनाये रखने के लिए और उसे सुचारू रूप से चलाने के लिए वह कविताओ के माध्यम से सामाजिक सुधारना, धार्मिक सहिष्णुता का महत्व लोगो तक पहुचाने का काम करते थे।

उनकी ख्याति बहुत दूर तक फैली हुई थी। अन्य धर्म के लोग भी मलूक दास की बातो को, उनकी पवित्रता को बहुत मानते थे। मुग़ल बादशाह औरंगजेब भी मलूक दास का बहुत सम्मान करते थे और इसीलिए औरंगजेब ने उनके के लिए दो गाव भी भेट स्वरूप दिए थे जहापर मलूक दास की गद्दी की व्यवस्था हो सके।

अध्यात्मिक क्षेत्र में उन्होंने जो कार्य किया था जिसकी वजह से सभी उनकी तरफ़ आकर्षित होते थे।

“जाती पाती पूछे नाही कोई,
हरी को भजे सो हरी का होई”

इस बात में ही वह हमेशा विश्वास रखते थे। इसका मतलब यह होता है की भगवान के घर में कोई जाती पाती नहीं होती, जो भी इन्सान भगवान का नाम लेता है भगवान उसका ही हो जाता है। इसीलिए सभी तरह के लोग उनसे मिलने आते थे।

मलूक दास जी ने अध्यात्म के क्षेत्र में बहुत बाद योगदान दिया है। उन्होंने खुद भगवान की अनुभूति की है। उन्होंने सत्यम, शिवम् और सुन्दरम जैसे महान गुणो की प्राप्ति करके भगवान को खुद देखा था।

मलूक दास सच में एक महान संत थे जो अपने भक्तों और शिष्यों में कभी भेदभाव नहीं करते थे। एक मुस्लीम अधिकारी भी उनका बहुत बड़ा शिष्य था। उन्होंने उस शिष्य को एक नया नाम ‘मीर माधव’ भी दिया था। उस शिष्य एक खास बात यह है की उसकी समाधी भी मलूक दास की समाधी के बिलकुल पास में ही है।

मलूक दास के दोहें – Maluk das ke Dohe

भेष फकीरी जे करें, मन नहिं आवै हाथ ।
दिल फकीर जे हो रहे, साहेब तिनके साथ ॥

जो तेरे घर प्रेम है, तो कहि कहि न सुनाव ।
अंतर्जामी जानिहै, अंतरगत का भाव ॥

हरी डारि ना तोड़िए, लागै छूरा बान ।
दास मलूका यों कहै, अपना-सा जिव जान ॥

दया-धर्म हिरदै बसे, बोले अमरत बैन ।
तेई ऊँचे जानिए, जिनके नीचे नैन ॥

सुंदर देही देखि कै, उपजत है अनुराग।
मढ़ी न होती चाम की, तो जीवन खाते काग।।

प्रभुता ही को सब मरै, प्रभु को मरै न कोय।
जो कोई प्रभु को मरै, तो प्रभुता दासी होय।।

सुमिरन ऐसा कीजिए, दूजा लखै न कोय।
ओंठ न फरकत देखिये, प्रेम राखिये गोय।।

Read More:

Note: You have more information about Maluk Das Biography in Hindi or you feel anything wrong please wrote a comment and email then we will keep updating this. If you like the Life History of Sant Maluk Das in Hindi Language, please share it with us on WhatsApp and Facebook.

The post महान संतकवि मलूक दास | Maluk Das Biography appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

7 जुलाई का इतिहास | 7 July Today Historical Events

$
0
0

7 July Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 7 जुलाई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

7 जुलाई का इतिहास – 7 July Today Historical Events

7 July History

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 7

  • मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में 1763 को दोबारा ताजपोशी हुई।
  • महाराजा रणजीत सिंह ने 1799 में लाहौर पर कब्जा किया।
  • नाजियों ने 1941 में यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
  • दामोदर घाटी निगम की स्थापना 1948 में हुई।
  • स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना 1948 में हुई
  • सोलोमन द्वीप ने 1978 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। यूरोपियों ने 1567 में इस द्वीप समूह की खोज की थी।
  • सोवियत संघ ने 1979 में पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
  • ईरान में शरिया कानून 1980 में लागू हुआ।
  • पं. विश्वमोहन भट्ट को 1998 में सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज 1999 में की।
  • यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन 2003 में हुआ था।
  • नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने 2003 में मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
  • अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को 2007 में रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में 2008 को हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
  • हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का 2011 को लंदन में प्रीमियर हुआ।
  • रूस में 2012 को भयंकर बाढ़ आने से 140 लोग मरे।
  • विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी 2013 में बने।

7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 7 July

  • सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म 1656 में हुआ।
  • मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म 1854 में हुआ वो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता काला वेंकटराव का जन्म 1900 में हुआ।
  • ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता राघवजी का जन्म 1934 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 1981 में हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म 1883 में हुआ।
  • रणधीर सिंह का जन्म 1878 में हुआ वो प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
  • प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म 1914 में हुआ।
  • अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित अशोक कुमार सिंह का जन्म 1959 में हुआ।
7 जुलाई को हुए निधन – Died on 7 July
  • उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन 2011 में हुआ।
  • इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री मोशे शॅरेड का निधन 1965 में हुआ।
  • भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन 1999 में हुआ।
  • हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन 2014 में हुआ।

Read More:

Hope you have been satisfied with the information given above, if not, then please tell us through please Comment and if you have more information about the history of today, 7 July, then by telling us the comment we will update in this article.

The post 7 जुलाई का इतिहास | 7 July Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Viewing all 4363 articles
Browse latest View live


<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>