Panch Kedar – पञ्च केदार पांच हिन्दू मंदिरों में से एक और भगवान शिव को समर्पित शाववे संप्रदाय की पवित्र जगहों में से एक है। यह पांच मंदिर भारत के उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में बने हुए है। यह पांच मंदिर बहुत सी किंवदंतियों का हिस्सा रह चुके है और साथ ही महाभारत के समय में पांडवो का भी इनसे संबंध हुआ है।
भगवान शिव को समर्पित पञ्च केदार – Panch Kedar
यह पांच मंदिर हिमालय के शिखर पर केदारनाथ पर 3583 मीटर की ऊंचाई पर बसे हुए है। इन पांच मंदिरों में रुद्रनाथ, तुंगनाथ, कल्पेश्वर और मध्यमहेश्वर उर्फ़ मदमहेश्वर शामिल है। केदारनाथ इस परिसर का मुख्य मंदिर है, जो प्रसिद्ध छोटा चार धामों में से एक और गढ़वाल हिमालय के मुख्य तीर्थस्थलो में से एक है। दुसरे तीन धामों में बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री शामिल है। केदारनाथ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है।
गढ़वाल क्षेत्र को केदार-खंड भी कहा जाता है, जो भगवान शिव का स्थानिक नाम हुआ करता था। क्षेत्र में भगवान शिव के शिव संप्रदाय के विविध प्रतिक दिखाई देते है। क्षेत्र के पश्चिमी भाग में ज्यादातर चामोली जिला बसा हुआ है, जिसे केदार-क्षेत्र या केदार-मंडल के नाम से भी जाना जाता है और यही पांच मंदिरों का समूह पञ्च केदार बने हुए है।
जो लोग केदारनाथ के दर्शन के लिए आते है वे पञ्च केदार के दर्शन किये बिना नही लौटते।
कहा जाता है की पञ्च केदार यात्रा (तीर्थयात्रा) नेपाल के गोरखनाथ पंथ से सीधे रूप से जुडी हुई है। सबूत के तौर पर कहा जाता है की तीर्थस्थल की परिणति नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में होती है। जहाँ भगवान शिव के सिर की पूजा की जाती है, जबकि केदारनाथ में उनके कूबड़ का आदर किया जाता है। एक और रोचक बात में नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भी हमें देखने मिलती है।
केदारनाथ मंदिर – Kedarnath Temple:
केदारनाथ मंदिर गढ़वाल हिमालय में मन्दाकिनी नदी के पास बना हुआ मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और साथ ही पवित्र हिन्दू मंदिरों में भी शामिल है। यह मंदिर भारत के चार मुख्य धामों या तीर्थस्थलो में से एक है, जो उत्तरी हिमालय में बने हुए है।
कल्पेश्वर मंदिर – Kalpeshwar Temple:
कल्पेश्वर मंदिर उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की उर्गम घाटी में बना हुआ है। और साल भर खुला रहने वाला यह एकमात्र पञ्च केदार मंदिर है। पञ्च केदार मंदिरों का यह पाँचवा मंदिर और गढ़वाल हिमालय के केदार-खंड क्षेत्र में पाया आने वाला अंतिम मंदिर है।
रुद्रनाथ मंदिर – Rudranath Temple:
रुद्रनाथ मंदिर प्राकृतिक पत्थरो उर्फ़ चट्टानों से बना हुआ एक मंदिर है, जो उत्तराखंड की गढ़वाल हिमालय पहाडियों के अल्पाइन चरागाह और रोंडोडेंडन बौने वनों में बना हुआ है। रुद्रनाथ को कभी-कभी सबसे मुश्किल पञ्च केदार मंदिरों में से एक माना जाता है, जहाँ पहुचना काफी मुश्किल है। इस मंदिर का दर्शन श्रद्धालु केदारनाथ और तुंगनाथ के बाद, मध्यमहेश्वर और कल्पेश्वर से पहले करते है।
तुंगनाथ मंदिर – Tungnath Temple:
तुंगनाथ शिव मंदिर दुनिया का सर्वोच्च शिव मंदिर है, जो रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ पहाड़ीयो में बना हुआ है। धार्मिक गंतव्य होने के साथ-साथ यह मंदिर हिमालय में बने ट्रेकिंग गंतव्यो में से भी एक है। साथ ही यह मंदिर उत्तराखंड के सर्वोच्च पञ्च केदार मंदिरों में से एक है।
मध्यमहेश्वर मंदिर – Madhyamaheshwar Temple:
मध्यमहेश्वर मंदिर पंचकेदार मंदिरों का ही आंतरिक भाग और पञ्च केदार तीर्थस्थलो का चौथा मंदिर है। यह मंदिर चौखंबा के शिखर पर हिमपात से घिरी सुरम्य हरी घाटी में बना हुआ है। साथ ही यहाँ से हम हिमालय की पहाडियों का सुगम्य और रमणीय दृश्य देख सकते है।
Read More:
Hope you find this post about ”Panch Kedar” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.
Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Panch Kedar in Hindi… And if you have more information History of Panch Kedar then help for the improvements this article.
The post भगवान शिव को समर्पित पञ्च केदार | Panch Kedar appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.