Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

एक इन्सान जो 43 सालों से नहीं सोया “थाई न्गोक”| Thai Ngoc

$
0
0

आप कभी नींद लिए बिना रह सकते हैं? नहीं ना। हम में से कुछ लोग तो ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इस दुनिया एक ऐसा इन्सान हैं जो पिछले 43 सालों से सोया ही नहीं। पड़ गए ना सोच में? आईये आगे उस इन्सान के बारेमें विस्तार पूर्वक जानते हैं।

Thai Ngoc

एक इन्सान जो 43 सालों से नहीं सोया “थाई न्गोक” – Thai Ngoc

थाई न्गोक एक अनिद्राकारी इंसान है। निश्चित रूप से यह अविश्वसनीय है। वियतनामी न्यूज़ संस्था के अनुसार उन्होंने 43 साल तक जागते रहने का दावा किया है। थाई न्गोक 1973 में हुए बुखार के बाद से सोए नही है, उनमे बिना सोए रहने की क्षमता पायी जाती है।

थाई न्गोक नामक व्यक्ति का जन्म वियतनाम के कुओंग प्रांत के कूओसों जिले के ट्रुंग गाँव में हुआ था। थाई न्गोक को पिछले 43 सालो में एक बार भी गहरी नींद नही लगी है। वर्तमान में 72 साल की उम्र में भी वे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को पूरा करते है, जिनमे आज भी वे सूअर के फीड के बोरो को 4 किलोमीटर लंबे रास्ते से रोज ले जाते है।

थाई न्गोक रात में बिना सोए या नींद लिए बिना ही वह पूरी तरह से स्वस्थ रह सकता है। उनके बारे में जानने योग्य एक और तथ्य यह भी है की सालो तक चली आ रही अनिद्रा की बीमारी के अलावा उन्हें दूसरी कोई बीमारी नही है और ना ही वे कभी बीमार पड़े। वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत और शक्तिशाली है।

इस असामान्य प्रसिद्धि के चलते उन्होंने वैज्ञानिको को भी उलझन में डाल दिया है। इस असामान्य चमत्कार की शुरुवात 1973 में हुई, जब उन्हें बुखार आया था। लगभग तभी से उन्होंने लगभग 11,700 से भी ज्यादा निद्राहीन राते गुजारी है।

थाई न्गोक कहते है की, “नींद आने के लिए मैंने नींद की गोलिया लेना और वियतनामी परंपरा का पालन पोषण करना भी शुरू किया, लेकिन इनसे मुझे कोई मदद नही मिली, बल्कि इनसे तो मुझे कुछ मिनटों की भी नींद नही आयी।” और साथ ही वो कहते है की, “मुझे नही पता की अनिद्रा मेरे स्वास्थ के लिए अच्छा है या बुरा। लेकिन मै आज भी पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और दूसरो की तरह ही साधारण भी हूँ।”

जबकि अक्टूबर 2006 में थाई न्गोक ने बताया था की, नींद न आने की वजह से उन्हें “पानी के बिना जीने वाले पौधे” की तरह लगने लगता है।

थाई न्गोक और उनकी पत्नी ऊँची पहाडियों पर 5 एकर के फार्म में रहते है। वे रोज अपने सुअरों को खाना खिलाते है और रोजमर्रा के बाद स्फूर्ति के साथ करते है। क़ुए ट्रुंग के उनके अपने घर में उनके 6 बच्चे भी रहते है।

Read More:

Hope you find this post about ”Thai Ngoc” is intersting. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post एक इन्सान जो 43 सालों से नहीं सोया “थाई न्गोक” | Thai Ngoc appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>