Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

एक ऐसी लड़की जिसकी आँखे एक्स-रे का काम करती हैं | Xray Girl Natasha Demkina

$
0
0

शायद कुछ इंसानों में असामान्य शक्तियां पायी जाती होंगी। शायद नताशा देमकिनी – Natasha Demkina भी उनमे सें ही एक हैं। आज हम उनके बारे में और उनकी असामान्य शक्ती के बारे में जानेंगे।

Natasha Demkina

एक ऐसी लड़की जिसकी आँखे एक्स-रे का काम करती हैं – Xray Girl Natasha Demkina

नताशा देमकिना ने यह दावा किया है की उनमे क्ष-किरणों (X-RAY) की दृष्टी है अर्थात उनकी आँखे एक्स-रे का काम करती है। और वह लोगो के शरीर के भीतर देख सकती है। साधारणतः यह सब हमें किसी फिल्म या कॉमिक बुक की कहानी जैसी लगती है।

नताशा निकोलायेवना देमकिना का जन्म पश्चिमी राशियां के सरंस्क में 1987 में हुआ। नताशा का बचपन सामान्य बच्चो की ही तरह था और 10 साल की उम्र के बाद ही उनमे असामान्य शक्तियां विकसित होती गयी।कहा जाता है की अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने के बाद उन्हें अपनी क्षमताओ का एहसास हुआ था।

उन्होंने बताया की अपनी मेडिकल दृष्टी का उपयोग कर उन्होंने बताया की वह शरीर के भीतर के रंग-बिरंगी अंगो को देख सकती है और सभी तरह की मेडिकल समस्याओ का वर्णन कर सकती है।

अपनी माँ के आंतरिक अंगो के वर्णन करने के बाद देमकिना की कहानियां स्थानिक लोगो के बीच धीरे-धीरे फैलने लगी और अपने घर से बाहर वह मेडिकल कंसल्टेशन का भी काम करने लगी। 2003 में उनकी कहानी को स्थानिक अखबारों में भी प्रकाशित किया गया और स्थानिक टेलीविज़न स्टेशन पर भी उनकी कला का प्रदर्शन किया गया। इन सभी प्रदर्शनों को देखते हुए ब्रिटिश टेबलायड न्यूज़पेपर को भी उनमे रूचि आने लगी और इसीलिए उन्होंने देमकिना को प्रदर्शन करने के लिए लन्दन आमंत्रित किया।

जैसे-जैसे देमकिना की कहानियां लोगो में फैलने लगी. तभीसे बच्चो के अस्पताल के डॉक्टर उन्हें बहुत से कार्यो के लिए आमंत्रित करते थे। कहा जाता है की देमकिना जो कुछ भी शरीर के भीतर देखती थी उसका चित्र बना देती थी। डिस्कवरी चैनल की डाक्यूमेंट्री में भी देमकिना की उपलब्धियों और क्षमताओ का वर्णन कर रखा है। उन्होंने सफलता पूर्वक एक्सीडेंट हुई महिला के शरीर में मेटल की पिन को खोज निकाला था। उनकी इन क्षमताओ का इंटरव्यू भी लिया गया है।

जनवरी 2004 में ब्रिटिश टेबलायड न्यूज़पेपर दी सन ने देमकिना को इंग्लैंड बुलाया। और वहाँ जाकर देमकिना ने बहुत से प्रदर्शन किए और उनकी जाँच रिपोर्ट की तुलना प्रोफेशनल मेडिकल जाँच रिपोर्ट से भी की जाती थी। डिस्कवरी चैनल पर प्रकाशित की गयी डाक्यूमेंट्री में उनकी रिपोर्ट को सफल साबित किया गया।

शुरू-शुरू में देमकिना के प्रदर्शन को स्थानिक लोगो का अच्छा प्रतिसाद भी मिला। लेकिन जब उन्होंने यूनाइटेड स्टेट छोड़ा तो उनकी जाँच में बहुत सी गलतियाँ होने लगी थी।

Read More:

Hope you find this post about ”Natasha Demkina” is intersting. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

The post एक ऐसी लड़की जिसकी आँखे एक्स-रे का काम करती हैं | Xray Girl Natasha Demkina appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>