दोस्तों, भगवान् सभी को एक जैसा नहीं बनाया और नहीं सभी को परिपूर्ण बनाया। हम सब में कोई ना कोई कमी जरुर हैं। लेकिन कुछ लोग उसी कमी को अपनी मज़बूरी बनाते हैं और कुछ लोग उसी कमी को अपनी ताकद। आज हम ऐसे ही एक महिला के बारेमें जानेंगे जिसने अपनी कमी को अपनी ताकद बनाया और दुनिया के सामने एक मिसाल रखी। उस महिला के बारेमें जानकर आप भी हैरान हो जाओंगे।
दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला की कहानी – Jyoti Amge World’s Smallest Woman
एक प्रसिद्ध भारतीय महिला ज्योति आम्गे जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला है।
ज्योति आम्गे का जन्म 16 दिसम्बर 1993 को भारत में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। ज्योति आम्गे किशनजी आम्गे और रंजना आम्गे की बेटी है। कहा जाता हैं की अचोंड्रोप्लासिया की वजह से उनकी ऊंचाई बढती नही है।
नागपुर में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करते समय, उनके पास खुद की छोटी खुर्सी और डेस्क भी थी। ज्योति आम्गे के कपड़ो का आकार और ज्वेलरी के आकार को अलग से डिजाईन किया जाता है।
करियर:
दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला होने का टाइटल होने के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने की भी कोशिश की। इसके बाद 2009 की डाक्यूमेंट्री बॉडी शॉक : टू फूट टाल टिन में भी उन्हें दिखाया गया है। उस समय वह भारतीय रियलिटी टेलीविज़न शो बिग बॉस में भी मेहमान की भूमिका निभा रही थी। ज्योति आम्गे ने 2012 में टों माम्मुकारी के साथ मिलकर इटालियन चैनल पर कैनाल 5 कार्यक्रम को होस्ट भी किया है।
2013 में उन्हें नेपाल में रहने वाले दुनिया के सबसे छोटे कद वाले इंसान चंद्र बहादुर दंगी से मिलने का भी अवसर मिला। इसके बाद 13 अगस्त 2014 को अमेरिकन हॉरर स्टोरी : फ्रिक शो एस मा पेटीट के चौथे सीजन में भी उन्हें कास्ट किया गया था।
ज्योति आम्गे 2010 और 2011 में दुनिया की सबसे छोटे कद वाली लड़की का ख़िताब भी जीत चुकी है।
2011 को ज्योति आम्गे के 18 वे जन्मदिन पर अधिकारिक रूप से उन्हें दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला घोषित किया गया, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनकी ऊंचाई केवल 62.8 सेंटीमीटर (2 फीट 0.6 इंच) है।
2015 में उन्हें रशियन इंटरनेशनल हॉरर फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
कुल मूल्य और शरीर माप:
ज्योति आम्गे की ऊंचाई तक़रीबन 62 सेंटीमीटर 0.6 इंच है और उनका वजन मात्र 5 किलोग्राम है। उनके कुल मूल्य की जानकारी अभी तक सोशल मीडिया पर प्रदर्शित नही की गयी। काली आँखों और काले बालो के साथ वह काफी सुंदर भी दिखती है।
Read More:
- एक अजब इन्सान जिसने पूरा एरोप्लेन खा लिया
- एक इन्सान जो 43 सालों से नहीं सोया “थाई न्गोक”
- बिना खाने पिने के जिन्दा हैं 75 साल से वो इन्सान
Hope you find this post about ”Jyoti Amge” is intersting. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.
The post दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला की कहानी | Jyoti Amge World’s Smallest Woman appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.