Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

एक अजब इन्सान जिसने पूरा एरोप्लेन खा लिया | Michel Lotito

$
0
0

दोस्तों, हमनें आज तक बहुत से रोचक बाते देखी और पढ़ी होंगी क्या आपने किसी रोचक इन्सान को देखा हैं जो कुदरत के ख़िलाफ़ जाकर कुछ ऐसा करता हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाओंगे। तो आईये जाने उस इन्सान के बारेमें
Michel Lotito

एक अजब इन्सान जिसने पूरा एरोप्लेन खा लिया – Michel Lotito

मिचेल लोटिटो, ग्रेनोबल में जन्मे एक फ्रेंच मनोरंजनकर्ता थे, जो जानबूझकर अपचनीय वस्तुओ का उपभोग करते थे। उन्हें बाद में महाशय मँगटेआउट (मिस्टर इट-ऑल) के नाम से भी जाना जाता है।

युवावस्था में लगभग 16 साल की अल्पायु में ही उन्होंने असाधारण वस्तुओ का सेवन करना शुरू कर दिया था और 1966 में उन्होंने अपनी इस हरकत के सार्वजानिक प्रदर्शन की शुरुवात की। लोटिटो को खाने की बीमारी है, जिसे पिका के नाम से जाना जाता है।

उनके प्रदर्शनों में उन्होंने धातु, कांच, रबर और दूसरी वस्तुओ का सेवन किया। साथ ही उन्होंने बाइसिकल, शॉपिंग कार्ट, सेसेना 150 (एयरप्लेन), टेलीविज़न और दूसरी वस्तुओ को भी अलग करके, छोटे-छोटे भागो में कांटकर उनको खा लिया था। सेसेना 150 का ऐरोप्लन खाने में उन्हें 1978 से 1980 तक पुरे दो साल का समय लगा।

डॉक्टर ने यह भी निर्धारित किया था की लोटिटो के पेट और आंत में एक मोटी परत थी, जिसके चलते वे आसानी से धातु की वस्तुओ खा लेते थे।

लोटिटो ने यह भी दावा किया था की इन वस्तुओ को खाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नही होती थी। प्रदर्शन करते समय वे रोजाना लगभग 1 किलो धातु (वस्तुओ) का सेवन करते थे, लेकिन उपभोग करते समय वे उतनी ही मात्रा में पानी का भी सेवन करते थे। अक्सर वे कहते थे की, केले और उबले हुए अंडो का सेवन करने से वे बीमार हो जाते हैं। कहा जाता है की 1959 और 1997 के बीच उन्होंने तक़रीबन 9 टन धातुओ का सेवन कर लिया था।

किसी भी धातु का उपभोग वे उन्हें छोटे-छोटे टुकडो में कांटकर खाते थे। इसके बाद वे खनिज तेल और पानी का सेवन करते थे। यह तेल धातुओ के लिए चिकनाई का काम करता था। साथ ही अपने असामान्य आहार को पचाने में भी उन्हें कोई समस्या नही होती थी।

उनकी क्षमताओ का सम्मान करते हुए गिनीज बुक ने उन्हें पीतल की पट्टिका देकर सम्मानित किया था। लेकिन उन्होंने उसका भी सेवन कर दिया था।

अपने 57 वे जन्मदिन के दस दिनों बाद 25 जून 2007 को प्राकृतिक कारणों की वजह से लोटिटो की मृत्यु हो गयी। ग्रेनोबल के सेंट रोंच सिमेट्री में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यहाँ निचे कुछ वस्तुओ का उल्लेख किया गया है, जिन्हेँ लोटिटो ने खाया किया था:
2 पलंग
7 टेलीविज़न सेट
6 फानूस
18 बाइसिकल
15 शॉपिंग कार्ट
1 सेसेना 150 एयरप्लेन (लोटिटो का सबसे पसंदीदा खाना : इसे खाने में उन्हें 1978 से 1980 तक दो साल का समय लगा।)

Read More:

Hope you find this post about ”Michel Lotito” is intersting. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

The post एक अजब इन्सान जिसने पूरा एरोप्लेन खा लिया | Michel Lotito appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles