Kedarnath Temple – केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित हिन्दू मंदिर है। भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। यह प्राचीन और पवित्र मंदिर रुन्द्र हिमालय की श्रुंखलाओ पर बना हुआ है। हजारो साल पुराना यह मंदिर विशाल पत्थरो से बना हुआ है। मंदिर की सीढियों पर हमें प्राचीन शिलालेख भी दिखाई देते है।
चार धामों में से एक “केदारनाथ मंदिर” – Kedarnath Temple
मंदिर के पवित्र स्थल की आंतरिक दीवारे पौराणिक कथाओ और बहुत से देवी-देवताओ की चित्रकला से विभूषित है। प्रतिष्टित मंदिर की उत्पत्ति के प्रमाण हमें महान महाकाव्य महाभारत में दिखाई देते है।
यह मंदिर भारत के उत्तराखंड में केदारनाथ की मंदाकिनी नदी के पास वाली घरवाल हिमालय पर्वत श्रुंखालओ पर बना हुआ है। चरम मौसम की स्थिति के कारण यह मंदिर अप्रैल (अक्षय तृतीया) से कार्तिक पूर्णिमा (साधारणतः नवम्बर) तक ही खुला रहता है। सर्दियों के मौसम में केदारनाथ के भगवान शिव की मूर्ति को उखीमठ ले जाया जाता है और वहाँ 6 महीनो तक उनकी पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा ‘केदारनाथ धाम – Kedarnath Dham’ के नाम से की जाती है।
यह मंदिर 3581 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है, सीधे रास्ते से आप इस मंदिर में नही जाते सकते और गौरीकुंड से मंदिर तक जाने के लिए आपको 21 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा करनी पड़ती है। मंदिर तक जाने के लिए गौरीकुंड में टट्टू और मेनन की सेवाए भी प्रदान की जाती है। इस मंदिर का निर्माण पांडवो ने करवाया था और आदि शंकराचार्य ने इसे पुनर्जीवित किया। साथ ही यह मंदिर 275 पादल पत्र स्थलों में से भी एक है।
कहा जाता है की पांडवो ने केदारनाथ में तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। मंदिर के बाहर दरवाजे के पास नंदी का पुतला भी बना हुआ है, जो एक रक्षक का काम करता है।
भारत में उत्तरी हिमालय के छोटे चार धामों में से एक यह मंदिर है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह सर्वोच्च है।
2013 में उत्तर भारत में आयी बाढ़ की वजह से केदारनाथ और उसके आस-पास का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ। केदारनाथ और उसके आस-पास के क्षेत्रो को इस बाढ़ से काफी क्षति पहुची। लेकिन मंदिर के आंतरिक भाग को इससे ज्यादा क्षति नही पहुची। केदारनाथ मंदिर – Kedarnath Mandir के चारो तरफ फैले विशालकाय पहाड़ बाढ़ से मंदिर की रक्षा करते है। लेकिन वर्तमान में यहाँ की परिस्थिति सुधर चुकी है और अब आम लोगो के लिए केदारनाथ के द्वार खुल चूले है।
More on Jyotirlinga:
Hope you find this post about ”Kedarnath Temple” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.
Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Kedarnath Mandir in Hindi… And if you have more information History of Kedarnath Temple then help for the improvements this article.
The post चार धामों में से एक “केदारनाथ मंदिर” | Kedarnath Temple appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.