Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

(26 January) गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले सर्वश्रेष्ठ विचार

$
0
0

26 January Republic Day Quotes

गणतंत्र दिवस का पर्व राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी धर्म, पंथ, जाति, लिंग, संप्रदाय के लोग आपस में मिलुजल कर प्रेम और सदभाव की भावना के साथ 26 जनवरी को बनाते हैं।

यह दिन सभी भारतवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन साल 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और हमारा भारत देश एक संप्रभु, लोकतंत्रात्मक एवं धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना था।

इसकी खुशी में लोग इस दिन को बेहद धूमधाम के साथ मनाते हैं और एक-दूसरे को इस पर्व की बधाई देते हैं।

वहीं आज हम आपसे गणतंत्र दिवस (Republic day) पर देशभक्ति की भावना से प्रेरित कुछ अनमोल विचार उपलब्ध करवा रहे हैं, तो आइए पढ़ते हैं गणतंत्र दिवस पर अनमोल वचन –

गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले सर्वश्रेष्ठ विचार – Republic Day Quotes in Hindi

Republic Day Quotes

“नया गणतंत्र विविधता, सम्मान और सभी के लिए समान अधिकार पर आधारित होना चाहिए।”

“भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को जातिवाद, व्यक्तिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद और पार्टीवाद ने अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है।”

“हमें गर्व हैं की हम भारतीय हैं …..”

“इस दिन के लिए वीरो ने अपना लहु बहाया है,
चलो उठो ये देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर से आया है।”

Republic Day Wishes in Hindi

राष्ट्रीयता का पर्व गणतंत्र दिवस हम सभी भारतवासी के लिए गौरवमयी दिन है। 26 जनवरी 1950 के दिन ही हमारे देश में नया संविधान अपनाकर नए युग का सूत्रपात किया गया था।

दरअसल, 15 अगस्त 1947 के बाद भी जब हमारा देश क्रूर ब्रिटिश शासकों के चंगुल से तमाम संघर्षों और लड़ाईयों के बाद आजाद हुआ था, उसके बाद भी स्वशासित देश नहीं था एवं उस दौरान भी हमारे देश में असमानता, अशिक्षा, जातिगत भेदभाव जैसी कई सामाजिक बुराईयां फैली हुई थीं।

जिसके चलते हमारे देश के महापुरुषों और महान राजनैतिज्ञों ने भारत के नागरिकों को समान अधिकार दिलवाने एवं भारत देश को स्वतंत्र, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के मकसद से 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया था, इसकी खुशी में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।

इस दिन देश के लिए मर मिटने वाले भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया जाता है एवं उन्हें सच्चे मन से श्रद्धांजली दी जाती है।

वहीं इस तरह के कोट्स लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत करते हैं। वहीं आप गणतंत्र दिवस पर लिखे गए इन अनमोल विचारों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम आदि पर भी शेयर कर सकते हैं।

Republic Day Quotes

“सहिष्णुता और स्वतंत्रता एक महान गणतंत्र की नींव हैं।”

“किसी गणतंत्र में इस नियम का ध्यान रखना चाहिए कि बहुमत के पास प्रबल शक्ति ना हो।”

“ये कोई न पूछो की क्या हैं हमारी कहानी।
हमारी पहचान तो ये हैं की हम हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये !”

“सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं उसकी वो गुलसिताँ हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का, वह संतरी हमारा वो पासबाँ हमारा!
गणतंत्र दिवस की बधाइयां !! जय हिंद !!”

26 January ki Hardik Shubhkamnaye

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इस संविधान में 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है और इसे करीब 22 हिस्सों में बांटा गया है।

इस संविधान को बनाने में करीब ढाई साल का समय लगा था। भारतीय संविधान ने हमारी संसद ने करीब 2 साल, 11 महीने और 18 दिन बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

इस संविधान के तहत देश के सभी नागरिकों को शिक्षा, समानता और बोलने की स्वतंत्रता का अधिकार समेत कई अधिकार दिए गए हैं।

संविधान के लागू होने के बाद हमारे देश में जातिगत भेदभाव जैसी कुप्रथा को खत्म करने में काफी मद्द मिली है।

वहीं गणतंत्र दिवस पर लिखे गए इन अनमोल वचनों के माध्यम से आप लोगों को न सिर्फ देशभक्ति की भावना जागृत होगी, बल्कि आप लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी होंगे।

Good thoughts on Republic day

“देश से बढ़कर न धर्म है, न जाति, न भाषा, न राज्य, भारत भूमि में हीं हमने जन्म पाया है। और इसी धरती पर हमारा पालन-पोषण हुआ है।”

“सामान्यता के गणराज्य में, प्रतिभा खतरनाक है।”

“आओ सब मिलके तिरंगा लहराये,
आज अपना गणतन्त्र दिवस ख़ुशी से मनाये।
आप सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए !”

“अनेकता में एकता ही इस देश की शान है,
इसलिए मेरा भारत महान है।”

Gantantra Diwas ki Hardik Shubhkamnaye

Happy Republic day quotes

“गणतंत्र का भाग्य बदलने की शक्ति भावी पीढ़ी के पत्रकारों के हाथों में होगी।”

“गणतंत्र की उम्मीद किस पर टिकी हुई है? एक देश, एक भाषा, एक झंडा!”

“अलग है भाषा, और अलग है धर्म जात और प्रांत,
लेकिन हम सब का एक है, गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ।”

Quotes on Republic Day in Hindi

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति की भावना से ओतप्रेत होता है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के विजय चौक से लाल किले तक भव्य एवं आर्कषण परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश के गणमान्य नागरिकों को न्योता दिया जाता है।

इस भव्य परेड में जल, थल और वायु सेना के द्धारा अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है।

इस दौरान दिल्ली के राजपथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती है। इसके अलावा जगह-जगह पर झंडारोहण समेत तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

26 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रुप में भी घोषित किया गया है। इस दिन को सभी देशवासी बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलजुल कर बनाते हैं।

वहीं गणतंत्र दिवस पर लिखे गए इन अनमोल वचनों के माध्यम से आप अपने करीबियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Republic day quotes in Hindi

“लोकतंत्र में हो अधिकारों और कर्तव्यों का संतुलन यही संदेश देता है गणतन्त्र दिवस। गणतन्त्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।”

“मैंने हमेशा ये माना है कि किसी आदमी के गुण को उसे धोखा देने का साधन बनाना मानव प्रकृति के महान गणतंत्र के खिलाफ राजद्रोह के सामान है।”

“हमें एक नया भारत बनाना है, एक बदलाव लाना है
और ज्यादा कुछ नहीं करना, बस वो एक बदलाव पहले स्वयं में लाना है।”

देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम…
कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, भारतीय हैं हम..

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

The post (26 January) गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले सर्वश्रेष्ठ विचार appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles


तुमको हमारी उमर लग जाए - Tumko Hamari Umar Lag Jaaye (Lata Mangeshkar, Ayee...


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar जून,2015


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar अक्टूबर,2015


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar फरवरी ,2015


शायद मेरी शादी का ख्याल - Shayad Meri Shaadi Ka Khayal (Lata Mangeshkar,...


भारत के प्रमुख वाद्ययंत्र और उनके वादकों की सूची - List of Musical...


बिहार : मुखिया से विधान सभा तक पहुंचे हैं रफीगंज के विधायक मो. नेहालउद्दीन


Top 50 Hindi non veg jokes


झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास


विशेष : कश्मीर की आदि संत-कवयित्री ललद्यद



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>