Slogans on Literacy in Hindi
जीवन में ज्ञान का कितना महत्व हैं ये हम सब जानते हैं, शिक्षा के बिना हमारा जीवन मतलब नमक के बिना खाना। हम सब हर साल 8 Sep को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस यानि International Literacy Day मनाते हैं लेकिन आज भी अपने देश में ऐसे कई लोग और बच्चे हैं जो शिक्षा से वंचित हैं।
आज हम सब ये कसम खाते हैं की अपने जीवन में कम से कम एक इन्सान को शिक्षित बनाने का प्रयास करेंगे। तभी हमारा देश आगे बढ़ पाएंगा। आज साक्षरता इसी विषय पर कुछ स्लोगन – Slogans on Literacy आपके लिए लाया हु आशा हैं आपको जरुर अच्छे लगेंगे।
साक्षरता पर नारे – Slogans on Literacy in Hindi
शिक्षा से सुधार होगा तभी अज्ञानता का अंधकार मिटेगा।
जो जीवन में अशिक्षित रह जाता है, वह एक दिन जरुर पछताता है।
जहां के नागरिक शिक्षित वो राष्ट्र प्रगतिशील।
पढ़ाई और किताबों से प्यार करो, जीवन अपना उद्धार करो।
पढ़ी – लिखी अपनी लड़की, खुशहाली और रोशनी है पुरे घर की।
Literacy Slogans and Posters
शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है, क्योंकि शिक्षा ही व्यक्ति को जीवन के मूल्यों का बोध करवाती है, और व्यक्ति को प्रगति के पथ पर आगे ले जाती है। शिक्षा से ही व्यक्ति के अंदर सीखने-समझने की क्षमता विकसित होती है और दुनिया की अपार जानकारी प्राप्त होती है।
यही नहीं शिक्षा, व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाती है, और समाज में उसे उचित सम्मान दिलवाती है। साथ ही शिक्षा से व्यक्ति की सोच बदलती है, उसके रहन-सहन में बदलाव आता है।
इसके साथ ही शिक्षा से ही एक सकारात्मक व्यक्तित्व का निर्माण होता है, जो कि न सिर्फ अपने परिवार के काम आता है, बल्कि सभ्य समाज के निर्माण में भी मद्द करता है, इसलिए हर किसी को शिक्षा के मूल्यों और इसके महत्वों को समझना बेहद आवश्यक है।
वहीं शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से 8 सितंबर को अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भी मनाया जाता है, इसके अलावा भी जन-जन में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, इन मौके पर साक्षरता पर नारों के माध्यम से लोगों के अंदर शिक्षित होने की भावना का विकास किया जाता है, और उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
वहीं इसी उद्देश्य से हमने अपने इस पोस्ट में साक्षरता पर कुछ नारे उपलब्ध करवाएं हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं।
किताबों को अपना हथियार बनाओ, ज्ञान हमेशा पाते जाओ।
हम सब पढे़, और एकसाथ बढ़े।
आओं किताबों से प्यार बढ़ाये, ताकि पढ़ना ना भूल पाए।
शिक्षा से कभी भी दूर मत रहना, तुम मानो यह कहना।
परिवार की एक महिला को शिक्षित करना, मतलब पुरे परिवार को शिक्षित करना है।
ज्ञान को लगातार पाना हैं तो किताबों को अपना हथियार बनाना हैं।
शिक्षा हमें जगाती है, शोषण से हमें बचाती है।
रोटी, कपड़ा और मकान, पर शिक्षा से बनेगा हमारा देश महान।
हम सब का एक ही नारा, निरक्षरों साक्षर बनाना है।
गांधी जी का यही था कहना, अनपढ़ बनकर कभी ना रहना।
इसे हमेशा पहनाते रहना क्योंकी शिक्षा है अमूल्य गहना।
बचपन से ही मेरा यही एक सपना, ख़ुद पढ़ना लिखना और दुसरों पढ़ाना।
पढ़ेंगे और दुसरों को पढ़ायेंगे, अपना देश उन्नत बनायेंगे।
शिक्षित होंगे सभी जन, विकसित होंगा मेरा वतन।
Literacy Quotes
शिक्षा से ही व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का बोध होता है और अपने अधिकारों को समझने में मद्द मिलतीहै। एक शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलों को समझदारी के साथ बड़ी आसानी से हल कर लेता है, जबकि एक अशिक्षित और अज्ञानी मनुष्य अपने जीवन की कठिनाईयों में ही उलझा रहता है, और आगे नहीं बढ़ पाता है, अर्थात अशिक्षित व्यक्ति का जीवन किसी जानवर के सामान होता है।
वहीं शिक्षा को महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्धारा सर्व सिक्षा अभियान समेत कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिसमें साक्षरता पर कुछ स्लोगन के माध्यम से लोगों को साक्षर होने के लाभों के बारे में बताया जाता है, साथ ही यह भी बताया जाता है कि शिक्षा कैसे किसी व्यक्ति को सफल बनाने और आगे बढ़ाने में सहायक होती है और देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जिस तरह शिक्षा किसी व्यक्ति के दिमाग को विकिसत कर उसे जीवन के हर पहलू को बेहद बारीकी से समझने में मद्द करती है। उसी तरह शिक्षा एक शिक्षित समाज का निर्माण कर देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
वहीं आज हमारे देश की साक्षरता दर अन्य विकसित देशों से कम है, जिसमें सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं इस दिशा में हमने भी आपको साक्षरता पर कुछ ऐसे स्लोगन उपलब्ध करवाए हैं, जिन्हें पढ़कर आपने मन में भी अपने परिवार को शिक्षित करने की प्रेरणा मिलेगी।
साक्षर परिवार, सुखी और खुशहाली से भरा परिवार।
जब पढ़ा लिखा होगा हर इन्सान तभी होंगा राष्ट्र महान।
आपका ये सहयोग होगा अपने देश के लिए सच्चा, स्कूल जाने ना छूटे कोई बच्चा।
विकसित राष्ट्र की यही कल्पना, शिक्षित पूरे देश को करना।
नारी हो या नर, आओं सब को बनाये साक्षर।
जीवन में पढिये, किसी भी उम्र में, और कहीं भी।
घर में सभी को पढाओ और परिवार में खुशहाली लाओ।
आगे सभी भी बढ़ाना है घर बेटियों को भी पढाना है।
बहुत हुआ अब चूल्हा-चौका, बेटियों को दो पढ़ाई-लिखाई का मौका।
शिक्षा का एक अनमोल रतन, पढ़ने का सब मिलकर करो जतन।
पढ़ी लिखी जब होगी हमारी माता, वह घर की बनेगी भाग्य विधाता।
पिता जी सुन लो अब विनती हमारी, पढ़ने की है यह उम्र हमारी।
जहां न होता साक्षरता का वास, फिर कैसे होगा उस देश का विकास।
ज्ञान ही हमें बचाता है, और कर्तव्यों का बोध कराता है।
पूरे देश की है अब यही आवाज, पढ़ा-लिखा हो पूरा संसार।
अब जाग उठे हैं सब नर-नारी, शिक्षित होने की सबकी है तैयारी।
जहां साक्षरता होगी पूरी, उस राष्ट्र की प्रगति होगी पूरी।
साक्षरता बढ़ाइए और उस राष्ट्र को कामयाबी के पथ पर आगे ले जाइए।
जब साक्षर होंगे धरती पर सभी इंसान, तभी धरती होगी स्वर्ग के सामान।
बड़े-बुजुर्गों, सबका यही कहना, शिक्षा से तुम कभी दूर मत रहना।
हम सबकी बस यही पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार।
हर घर में ज्ञान का चिराग तभी चलेगा, जब हर बच्चा स्कूल चलेगा।
जब होगा शिक्षा का वास, तभी होगा देश का पूरा विकास।
हर तरफ ज्ञान का प्रकाश फैलाएं, आओ मिलकर सभी को शिक्षित बनाएं।
More articles :
Note: you have more Hindi slogans on Saksharta Abhiyan then please write on comments.
If you like, Slogans on Literacy in Hindi posters then please share on Facebook and Whatsapp.
The post साक्षरता पर नारे | Slogans on Literacy in Hindi appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.