Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

गुजरात में घूमने लायक वो जगहें जहाँ एक बार जरूर जाएँ आप!

$
0
0

Tourist Places in Gujarat

टेलेविज़न पर अमिताभ बच्चन को कई बार अपने कहते सुना होगा की “कुछ दिन तो गुजारिये गुजरात में”। ये बात सच है की गुजरात जैसे खूबसूरत राज्य में कुछ दिन तो जरूर गुजारने चहिये। पर्यटन के उद्देश्य से यह देश का दसवा सबसे प्रसिद्ध राज्य है, जहाँ तक़रीबन 18.9 मिलियन लोग आते है। यहाँ पर घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जो आपको अलौकिक सुख देती हैं। आइये जानते हैं किन जगहों में आप जा सकते हैं घूमने-

भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य ‘गुजरात’  यहाँ के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं व्यापारिक पृष्ठभूमि के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य विभिन्न सांस्कृतिक परम्पराओं का अद्भुत मिश्रण है।

यह राज्य उत्तर में राजस्थान, दक्षिण में महाराष्ट्र, एवं पूर्व में मध्यप्रदेश से घिरा हुआ है। इसके अलावा इसके उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान एवं दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर स्थित है। गुजरात भारत का 7वां सबसे बड़ा राज्य है। यहाँ की राजधानी गांधीनगर है।

यह सामान्य तापमान वाला राज्य है, जहाँ गर्मियों का तापमान(मार्च-सितम्बर) 27℃ से 35℃ रहता है, वही ठंढी के मौसम(अक्टूबर-फरवरी) यह तापमान 12℃ से 29℃ तक रहता है। घूमने के उद्देश्य से देखा जाए तो गुजरात भ्रमण के लिए नवंबर से फरवरी महीने तक का समय सबसे श्रेष्ठ होता है।

गुजरात को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मभूमि के रूप में भी जाना जाता है, इनका जन्म पोरबंदर में हुआ था। इसके अलावा गांधी जी का साबरमती आश्रम पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

गुजरात की मुख्य भाषा गुजराती है। इसके अतिरिक्त यहाँ हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा भी बोलचाल के रूप में इस्तेमाल की जाती है।

गुजरात मे ऐसी कई चीजें हैं जो देश-विदेश के पर्यटकों को गुजरात की तरफ जाने को मजबूर करती है, और पर्यटकों की भ्रमण सूची में गुजरात का नाम सर्वोपर करती हैं, फिर वो चाहे दुनिया का सबसे बड़ा सफेद रेगिस्तान हो, या फिर भारत का सबसे लंबा समुद्रतट हो, या फिर समुद्र के किनारे बने हुए मंदिर। ये सभी चीजें दर्शको के आकर्षण का केंद्र बन जाते है, और पर्यटक स्वतः ही गुजरात खिंचे चले आते हैं।

गुजरात को भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं व्यापारिक मापदंडों के आधार पर कई भागों में विभाजित किया गया है। एक तरफ जहाँ इसकी प्राकृतिक सुन्दरता लोगो के मन को लुभाती है, तो वही दूसरी तरफ यहाँ का इतिहास हमारे पूर्वजो के संघर्ष एवं संस्कृति की कहानी को बयां करता है। इसके अतिरिक्त यहाँ की व्यापारिक पृष्ठभूमि हमारे देश के आर्थिक शक्ति को प्रदर्शित करते हैं।

अगर बात की जाए कपड़े के उत्पादन के क्षेत्र में तो गुजरात इस क्षेत्र में भारत का एक जाना-माना राज्य है। वहीं साड़ियों के कारोबार में गुजरात भारत का सबसे बड़ा राज्य है। शायद यही वजह है कि देश के किसी भी कोने से आये पर्यटक खुद को यहाँ आने के बाद खरीददारी करने से नही रोक पाते हैं।

गुजरात राज्य अपने रंग-बिरंगे पहनावे एवं विशिष्ट खान-पान के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के लोगो की रंग-बिरंगी एवं पारम्परिक पोशाकें पर्यटकों को लुभाने में महत्वपूर्ण हैं। जहाँ एक तरफ रंग-बिरंगी एवं सुंदर कढ़ाई से परिपूर्ण घाघरा-चोली महिलाओं के श्रृंगार को पूर्ण करती हैं, तो वही दूसरी तरफ पगड़ी, प्लेटेड जैकेट, एवं लम्बी आस्तीन के कुर्ते के साथ चूड़ीदार पुरुषों के पोशाक को लुभावना बनाता है। अगर आप गुजरात भ्रमण के लिए जाते हैं तो खरीददारी के तौर पर वहाँ की पारम्परिक पोशाक लेना न भूले, यह आपके यात्रा को यादगार बना देगा।

यदि खान-पान की बात की जाए तो इस मामले में यहाँ पर काफी विविधता देखने को मिल जाती है। गुजरात के मुख्य व्यंजनो में शामिल हैं- ढोकला, खांडवी, बासुंदी, सुरती लोचो, थेपला, खाखरा एवं फाफड़ा है। इसके अलावा भी कई ऐसे व्यंजन हैं जो गुजराती खान-पान की शोभा को बढ़ाते हैं। आप गुजरात मे आने के बाद खुद को यहाँ के खान-पान का मुरीद बनने से नही रोक पाएंगे।

tourist places in gujarat

गुजरात के दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Gujarat

  • सासर गिर – Sasan Gir

इसे गिर का जंगल भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे “दा होम ऑफ़ एशियाटिक लायंस” या “गिर नेशनल पार्क” के नाम से भी जाना जाता है। गुजरात जाकर एक बार इस जगह सफारी का मजा जरूर लेना चहिये। दुनियाभर में मशहूर इस फारेस्ट में आपको नीलगाय, चीतल हिरन, शेर, बारासिंघा जैसे जानवर देखने को मिलते हैं। इस जगह जाकर आपको बहुत मजा आएगा। यह जगह जूनागढ़ से साठ किलोमीटर दूर स्थित है।

  • लक्ष्मी विलास पैलेस, बड़ोदरा – Laxmi Vilas Palace

अगर गुजरात जाने की बात आती है तो इस जगह जाने का विचार जरूर बनाना चाहिए। सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों से निर्मित यह महल अपने आप में बहुत खूबसूरत है। इसका निर्माण महाराजा सयाजीराव गायकवाड ने करवाया था। इस महल में ऐसी ऐसी शिल्प कलाएं हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जातें है। यह बहुत अद्भुत हैं। एक बार आपको इस जगह जाना चाहिए।

  • मांडवी – Mandvi 

यह एक समुद्र तट है जो की पूरे भारत में सबसे खूबसूरत समुन्द्र तटों में से एक कहा जाता है। यह अह्मदुपुर-मांडवी बीच के नाम से जाना जाता है। समुन्द्र के साफ़ पानी का नजारा और बीच में चलने वाली ठंडी हवाएं आपको आकर्षित करती हैं। इस जगह आप तैराकी का मजा ले सकते हैं।

  • साबरमती आश्रम अहमदाबाद – Sabarmati Ashram

गुजरात को महात्मा गांधी का स्टेट भी कहा जाता है। भारत की आजादी के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जहाँ रहते थे उस जगह को साबरमती आश्रम के नाम से जाना जाता है। यहं पर गाँधी जी की सभी यादें हैं। उनका बिस्तर, उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया टेलीफोन, जहाँ वो बैठते थे, सोते थे, टहलने जाया करते थे।

इसके अलावा गाँधी के सत्याग्रह से जुड़ी कई सारी छोटी बड़ी यादें हैं। यहाँ जाकर आप भारत के आजाद होने की कहानी को विस्तार से समझ सकते हैं।

  • रानी की वाव – Rani ki Vav

यह एक बावड़ी है जिसे यूनेस्को ने विश्व की धरोहर में शामिल कर रखा है। रानी की वाव को देखकर लगता है की इसका निर्माण कैसे किया गया होगा। इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में करवाया गया था। इसके अंदर एक मंदिर और सीढ़ियों की सात कतारें हैं। इन्हें देखकर आप अचंभित रह जाते हैं। इस जगह आपको जरूर जाना चहिये। यह गुजरात के पाटन गाँव में मौजूद है।

  • द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish temple

गुजरात के द्वारका शहर में स्थित वह जगह जिसे भगवान् श्रीकृष्ण की नगरी कहा जाता है। मथुरा छोड़ने के बाद भगवान् श्रीकृष्ण ने इस जगह को बसाया था। कहते हैं ऐसा अद्भुत आर्किटेक्चर आज तक किसी ने नहीं किया। यह चार धामों में से एक है। आपको एक बार इस जगह जाना चहिये।

  • कच्छ का रण – Great Rann of Kutch

इसे “ग्रेट रण ऑफ़ कच्छ” या फिर सफ़ेद रेगिस्तान (Safed Ran) भी कहा जाता है। यहं पर दिसम्बर के महीने में कच्छ कार्निवल मनाया जाता है जिसमे दुनियाभर से लोग आते हैं। सफ़ेद रेगिस्तान में चांदनी के तले ऊँट की सवारी करनी है तो एक बार इस उत्सव में जरूर जाएँ। यह बहुत मशहूर है।

यहाँ पर आपको गुजरात की संकृति से लेकर मॉडर्न चीजे और थिएटर तक की सुविधाएँ मिलेगी। यह 38 दिन तक चलने वाला खास कार्यक्रम है।

  • सोमनाथ मंदिर – Somnath temple

भगवान् के 12वें ज्योतिलिंग में रूप में मशहूर सोमनाथ का मंदिर बहुत ख़ास है। यहाँ पर आपको कुछ ऐसी चीजे देखने को मिलेगी जिन्हें आज तक विज्ञान भी नहीं समझ पाया है। यहाँ आप त्रिवेणी घाट, जूनागढ़ गेट आदि का भी लुफ्त ले सकते हैं।

तो ये हैं गुजरात के वो स्थान जहाँ घूमने के लिए एक बार आपको जरूर जाना चहिये। इन जगहों में जाकर आपको भारत के गौरवशाली इतिहास के दर्शन होंगे तो साथ ही आपको सुकून भी मिलेगा।

गुजरात के विशाल रण कच्छ में हमें सतपुड़ा पहाडियों की दर्शनीय सुंदरता भी देखने मिलती है। गुजरात एशियाई शेरो का एकमात्र घर है और साथ ही इसे एशिया की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षित जगहों में से भी एक माना जाता है कच्छ जिले की प्राचीन आर्कियोलॉजिकल साईट धोलावीरा और अहमदाबाद जिले की प्राचीन आर्कियोलॉजिकल साईट लोथल में हमें प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के और धोलावीरा में हड़प्पा संस्कृति के खंडहर भी देखने मिलते है।

पलिताना मंदिर परिसर में 863 से भी ज्यादा छोटे-छोटे मंदिरों का समावेश है, जो गुजरात की शत्रुंजय पहाडियों पर बना हुआ है। संगमरमर के पत्थरो से इस मंदिर को बनाया गया है।

सल्तनत शासनकाल में हिन्दू शिल्पकारो ने इस्लामिक आर्किटेक्चरो को मिलाकर इंडो-सिरासिक स्टाइल की खोज की। राज्य की बहुत सी एतिहासिक धरोहरों का निर्माण भी इसी स्टाइल में किया गया है। साथ ही यह भारतीय स्वतंत्रता अभियान के महान नेता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मभूमि भी है।

गुजरात में कई तरह के पर्यटन जैसे व्यापार पर्यटन, आर्कियोलॉजिकल और हेरिटेज पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, मेडिकल पर्यटन और इत्यादि देखने मिलते है। भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन फ़िलहाल गुजरात पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर है। गुजरात में कही भी जाने के लिए अहमदाबाद को ही एक आइडियल हब माना जाता है।

Read More:

Hope you find this post about ”गुजरात के दर्शनीय स्थल – Tourist Places in Gujarat” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Gujarat tourism… and if you have more information about Gujarat tourism then help for the improvements this article.

The post गुजरात में घूमने लायक वो जगहें जहाँ एक बार जरूर जाएँ आप! appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>