हमने कई बार सुना होंगा की पल भर का गुस्सा, “क्रोध इन्सान का सब कुछ तबाह कर देता हैं, इसलिए किसी भी चीज को शांति से समझे।“ दोस्तों आज हम आपके लिए ऐसेही गुस्से पर उद्धरण – Angry Quotes लेकर आये हैं, जिसे पढ़कर आप अपना गुस्सा भूल जाओंगे –
![Angry Quotes]()
गुस्से पर सर्वश्रेष्ठ उद्धरण – Angry Quotes in Hindi
ईर्ष्या और क्रोध से जीवन का नाश होता है।
2. गुस्सा गलतफहमियों को बढ़ा कर रिश्तों में जहर घोल देता है।
3. गुस्सा करने वाले लोग अक्सर जीवन में कुछ भी बड़ा नहीं कर पाते हैं।
4. क्रोध को हराने के लिए मौन सबसे अधिक सहायक होता है।
5. गुस्सा एक प्रकार का पागलपन होता है।
6. क्रोध से आमिर व्यक्ति घृणा और गरीब तिरस्कार का पात्र होता है।
क्रोध मूर्खता से शुरू और पश्चाताप पर समाप्त होता है।
8. क्रोध के सिंहासनासीन यानि सर पर चढते ही बुद्धि वहां से खिसक जाती है।
9. जो मनुष्य अपने मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।
10. क्रोध से मुर्खता उत्पन्न होती है, मुर्खता से स्मृति भ्रष्ट हो जाती है, स्मृति भ्रष्ट हो जाने से बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि नष्ट होने पर मनुष्य प्राणी स्वयं नष्ट हो जाता है।
क्रोध को यमराज कहा जाता है।
12. क्रोध हमें उन लोगों से भी दूर कर देता है, जो लोग हमें सच में मानते हैं।
13. क्रोध करने की आदत व्यक्ति की वह कमजोर कड़ी होती है, जो अक्सर बने बनाए काम को बिगाड़ देती है।
14. गुस्से में हो तो कुछ भी बोलने से पहले दस तक गिनो, अगर ज़्यादा क्रोध में तो सौ तक।
15. मूर्ख इन्सान गुस्से को जोर-शोर से प्रकट करता है, किंतु बुद्धिमान मनुष्य शांति से उसे वश में करता है।
16. गुस्सा यानि क्रोध करने का अर्थ है, दूसरों की गलतियों कि सजा ख़ुद को देना।
जब क्रोध आए तो उससे होने वाले परिणामों के बारेमें सोचों।
18. इन्सान गुस्से में अपना नियंत्रण खो देता हैं और अक्सर वह कर बैठता हैं, जो वो नहीं करना चाहता हैं।
19 . अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको अपने गुस्से की आदत को छोड़ना हीं होगा।
20. गुस्सा एक तेज़ तलवार की धार की तरह है जो हमारा सब कुछ ख़तम कर सकता है।
21. गुस्से में बोला गया हर एक शब्द दुबारा वापिस नहीं आता।
क्रोध (Anger) अच्छी सोच का सबसे बड़ा दुश्मन है।
23. दिन भर काम करने के बाद मनुष्य उतना नहीं थकता, जितना के उसे गुस्सा या चिंता थका देती है।
24. जो व्यक्ति अपने गुस्से को नियन्त्रण में नहीं रख सकता है, वह व्यक्ति अकारण तनाव में घिरा रहता है।
25. क्रोधित मनुष्य के गुस्से का उपयोग दूसरे लोग अपने स्वार्थ सिद्ध करने में करते हैं।
26. जब मनुष्य जिद्द करने लगता है उसी समय क्रोध का जन्म होता है।
27. गुस्से में मनुष्य अपने दिल की बात नहीं कहता बल्कि सामने वालों का दिल दुखाने के लिए बोलता है।
शांत दिमाग से हीं मुश्किलें सुलझती है।
29. भगवान कृष्ण गीता में कहते हैं कि “क्रोध बुद्धि का नाश कर देता है और जिस व्यक्ति के बुद्धि का नाश हो जाता है, उसके विनाश में ज्यादा वक्त नहीं लगता है. अतः हमें क्रोध रूपी शत्रु से सावधान रहना चाहिए।
30. गुस्से की आदत बुद्धिमान लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी कर देती है।
31. विश्व में सबसे मुश्किल कामों में से एक है अपने गुस्से पर काबू पाना है।
32. गुस्से में की गयी बातें हमेशा अंत में उलटी ही निकलती हैं।
क्रोध डरपोक लोगों के दिलों में बसता है।
34. अगर आप सही हैं तो आपको गुस्सा होने का कोई हक़ नहीं और यदि अगर आप गलत हैं तो आपको किसी पर भी क्रोधित होने का कोई हक़ नहीं बनता।
35. क्रोध एक ऐसी स्थिती है जिसमे जुबान मन से भी ज्यादा तेज़ी से काम करती है।
क्रोध कभी भी समस्याओं को खत्म नहीं करता है, बल्कि और नई समस्याओं को जन्म देता है।
Read More –
I hope these “Angry Quotes in Hindi” will like you. If you like these
“Angry Quotes in Hindi” then please like our facebook page & share on
whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App
The post गुस्से / क्रोध पर सर्वश्रेष्ठ उद्धरण | Angry Quotes in Hindi appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.