Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

अफ़गानिस्तान की महत्वपूर्ण घटनाएँ ऑर जानकरी | Afghanistan Information

$
0
0

अफ़गानिस्तान का नाम अफगान ऑर स्तान से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ हैं अफगानों की भूमि । ऐसेही अफ़गानिस्तान की जानकारी – Afghanistan Information हम आपके लिए लाये हैं –

afghanistan information
अफ़गानिस्तान की महत्वपूर्ण घटनाएँ ऑर जानकरी – Afghanistan Information

अफगानिस्तान, अधिकारिक रूप से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ अफगानिस्तान मध्य एशिया और दक्षिण एशिया में बसा एक बंदरगाह विहीन देश है। अफगानिस्तान की जनसँख्या तक़रीबन 32 मिलियन है, जो इसे जनसँख्या के हिसाब से दुनिया का 42 वा सबसे बड़ा देश बनाती है। इसके दक्षिण और पूर्व में पाकिस्तान की बॉर्डर, पश्चिम में ईरान की बॉर्डर, उत्तर में तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजीकिस्तान की बॉर्डर और उत्तर-पूर्व में चाइना की बॉर्डर है। यह देश 6,52,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बसा हुआ है, जो इसे दुनिया का 41 वा सबसे बड़ा देश बनाता है।

अफगानिस्तान में मानवी बस्ती की शुरुवात मध्यकालीन पाषाण युग में शुरू हुई थी और उस समय इस देश को एशिया के मध्य पूर्व और दुसरे भागो से जोड़ा गया था। जैसे-जैसे समय बिताते गये वैसे-वैसे अफगानिस्तान बहुत से लोगो का घर बन गया और इसके बाद बहुत से सैन्य अभियान भी चलाये गये, मुख्यतः एलेग्जेंडर दी ग्रेट, मौर्य, मुस्लिम अरब, मंगोल, ब्रिटिश, सोवियत और बहुत सी पश्चिमी ताकतों ने इसपर शासन किया था। इसी जमीन पर कुषाण, हेफथालितेस, समनिद, सफ्फरिड, गजनवी, घोरी, खिलीजी, मुग़ल, होतक, दुर्रानी और दुसरे मुख्य साम्राज्यों का जन्म विशाल साम्राज्य स्थापित करने के लिए हुआ था।

वर्तमान अफगानिस्तान के राजनितिक इतिहास की शुरुवात 18 वी शताब्दी में दुर्रानी और होतक साम्राज्य से हुई थी। 19 वी शताब्दी में अफगानिस्तान, ब्रिटिश भारत और रशियन साम्राज्य के बीच चल रहे “ग्रेट गेम” का बफ़र देश बन गया। 1919 में हुए एंग्लो-अफगान युद्ध के बाद राजा अमानुल्लाह ने देश को आधुनिक बनाने के बहुत से असफल प्रयास किये। लेकिन फिर ज़ाहिर शाह की 40 साल तक चली राजशाही के दौरान देश काफी शांत था। 1970 में हुई तख्तापलट की श्रुंखला और सिविल वॉर ने प्राचीन समय में अफगानिस्तान को तहस-नहस कर दिया था।

अफगानिस्तान के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Afghanistan History

1979 – सोवियत सेना ने हमला किया और कम्युनिस्ट सरकार को सहारा दिया। आगामी युद्ध में एक अरब से भी ज्यादा लोगो की मृत्यु हो गयी।

1989 – पिछले सोवियत सैनिक छोड़ कर चले गये। यूनाइटेड स्टेट और पाकिस्तान ने भी सोवियत को बाहर निकालने के निर्णय का समर्थन किया।

1996 – तालिबान ने काबुल पर अपना नियंत्रण जमा लिया और इस्लाम के कठोर रूप को स्थापित किया।

2001 – 11 सितम्बर को यूनाइटेड स्टेट पर किये गये आक्रमण के बाद यूनाइटेड स्टेट ने सैन्य हस्तक्षेप किया। जिसके चलते तालिबान को काबुल से बाहर निकाला गया और हामिद करज़ई सरकार के मुख्य बने।

2002 – नाटो ने अफगानिस्तान में सुरक्षा बनाये रखने की जिम्मेदारी ली।

2004 – लोया जिरगा ने नये संविधान को अपनाया, जिसके तहत के शक्तिशाली राष्ट्रपति को नियुक्त किया जाना था। हामिद करज़ई को राष्ट्रपति के पद के लिए चुना गया था।

2014 – अशरफ घनी की नियुक्ति राष्ट्रपति पद पर की गयी।

दोस्तों , अगर आपको हमारी अफगानिस्तान के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए अफगानिस्तान के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Afghanistan जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

Read More

I hope these “Afghanistan Information in Hindi” will like you. If you like these
“Afghanistan Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

The post अफ़गानिस्तान की महत्वपूर्ण घटनाएँ ऑर जानकरी | Afghanistan Information appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>