देवताओं का घर कहे जाने वाले नेपाल विविधाताओं से पूर्ण है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर यहां बर्फ से ढ़कीं पहाड़ियां हैं, वहीं दूसरी ओर तीर्थस्थान है। आज हम इस नेपाल के बारेमें विस्तार से जानकारी – Nepal Information आपके लिये लेकर आये हैं ।
![Nepal Information]()
नेपाल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाए और जानकारी – Nepal Information
नेपाल, अधिकारिक रूप से नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य दक्षिण एशिया का 26.4 मिलियन जनसँख्या वाला बंदरगाह विहीन देश है। यह एक बहुजातीय देश है, जिसकी अधिकारिक राष्ट्रिय भाषा नेपाली है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है और साथ ही यह नेपाल का सबसे बड़ा शहर भी है। आधुनिक नेपाल धर्म निरपेक्ष संसदीय गणराज्य है।
नेपाल के उत्तर में चाइना की बॉर्डर और दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारत की बॉर्डर है। कम भारतीय गलियारे और भारतीय राज्य सिक्किम की वजह से नेपाल में ना ही बांग्लादेश की बॉर्डर है और ना ही भूटान की। नेपाल हिमालय में बसा हुआ है और दुनिया के 10 सबसे ऊँचे पर्वतो का घर है, जिनमे माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। इसका दक्षिणी मधेश भाग उपजाऊ है और नम है। 147181 वर्ग किलोमीटर में बसा यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 93 वा सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का 41 वा सबसे बड़ा देश है।
नेपाल में विविध प्राचीन संस्क्रुतिक विरासत है। वैदिक काल के रिकॉर्ड से ही नेपाल शब्द को लिया गया है। नेपाल में ही अंतिम हिन्दू साम्राज्य था। बुद्ध धर्म के संस्थापक सिद्धार्थ गौतम का जन्म भी दक्षिणी नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। देश के मुख्य अल्पसंख्यको में तिब्बतन बुद्धिस्ट, मुस्लिम, किरातंस और क्रिस्चियन लोगो का समावेश है। नेपाली लोगो को गुरखा के नाम से भी जाना जाता है। प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में वे अपनी वीरता के लिए जाने जाते है।
इसकी स्थापना 18 वी शताब्दी में की गयी, नेपाल के प्राचीन आधुनिक किंगडम का नेतृत्व शाह साम्राज्य ने किया था। नेपाल उन एशियाई देशो में से एक है जो कभी उपनिवेश नही हुआ। एंग्लो-नेपाली युद्ध और 1816 में सुगौली की संधि के बाद, नेपाल ब्रिटिश साम्राज्य का मित्र बन गया था।1951 से 1960 में जब राजा महेंद्र ने पंचायत प्रणाली को अधिनियमित किया था, तब नेपाल में बहुपार्टी लोकतंत्र को विकसित किया गया। 1990 में, संसदीय सरकार को राजा बिरेन्द्र ने बहाल कर दिया। तक़रीबन एक दशक तक नेपाल को कम्युनिस्ट माओवादी उग्रवाद का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते 2008 में राजशाही की भी समाप्ति की गयी। नेपाल की दूसरी वैधानिक असेंबली ने 2015 में नये संविधान को प्रख्यापित किया था। वर्तमान में, नेपाल की मुख्य राजनीतिक पार्टी कम्युनिस्ट, सोशल डेमोक्रेट्स और हिन्दू राष्ट्रवादी है।
नेपाल सरकार ने सात संघीय प्रांतो में लोकतंत्र के प्रतिनिधित्व का ढाँचा बनाने का भी काम किया है। नेपाल एकल विकसनशील देश है, 2014 के ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में नेपाल का स्थान 145 वे पायदान पर है। साम्राज्य से गणतंत्र में परिवर्तित होने के लिए नेपाल को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा था। इन चुनौतियों के बावजूद, नेपाल ने सराहनीय विकास किया और सरकार ने भी सन 2022 तक नेपाल को कम विकसित देशो से हटाकर विकसित देशो में शामिल करने का दावा किया है।
नेपाल की भारत और यूनाइटेड किंगडम के साथ अच्छी दोस्ती है। साथ ही यह SAARC का संस्थापक सदस्य भी है। साथ ही यह देश यूनाइटेड नेशन और BIMSTEC का भी सदस्य है। नेपाल की गिनती भी दुनिया के महत्वपूर्ण देशो में की जाती है।
नेपाल के इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Nepal History
1768 – गुरखा शासक पृथ्वी नारायण सिंह ने काठमांडू का निर्माण किया और संयुक्त राज्य की नीव रखी।
1814-16 – एंग्लो-नेपाली युद्ध, सभी संधियों को खत्म किया गया जिसके परिणामस्वरूप नेपाल में सीमाये स्थापित की गयी।
1950 – राजा के साथ गठबंधन कर एंटी-रण ताकते भारत में आयी।
1951 – राना शासन का अंत हुआ। और ताज की संप्रभुता को बहाल कर दिया गया।
1960 – राजा महेंद्र ने नियंत्रण को जब्त कर लिया और संसद, संविधान और पार्टी राजनीती को निलंबित कर दिया गया।
1991 – नेपाली कांग्रेस पार्टी ने पहला लोकतांत्रिक चुनाव जीता।
1995-2006 – माओवादी विद्रोह के चलते सैकड़ो लोगो की हत्या कर दी गयी।
2008 – राजशाही की खत्म कर नेपाल गणतंत्र देश बना।
सितम्बर 2015 – नेपाल सरकार ने नये संविधान को अपनाया – और इसके साथ ही सैमलैंगिक अधिकारों की रक्षा करने वाला पहला देश बना।
दोस्तों , अगर आपको हमारी नेपाल के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो और पढिए नेपाल के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting Facts about Nepal जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।
Read More –
- China Information
- India Information
- America Information
- Japan Information
- Pakistan Information
- Brazil Information
I hope these “Nepal Information in Hindi” will like you. If you like these
“Nepal Information in Hindi with History” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App
The post नेपाल के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाए और जानकारी | Nepal Information appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.