Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

18 मई का इतिहास | 18 May Today Historical Events

$
0
0

18 May Today Historical Events

इतिहास में आज के दिन यानि 18 मई के दिन देश विदेश के इतिहास क्या हुआ था। यह जानना भी हमारे लिए उतनाही महत्वपूर्ण हैं इसलिए आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानकारी हम आपके लिए लाये है। ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आईये जानते हैं आज का इतिहास।

18 मई का इतिहास – 18 May Today Historical Events

18 May History

18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 18

  • जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन 1848 में हुआ।
  • 1912 में आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
  • उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद 1950 में इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर
    सहमति दी थी।
  • 1974 में आज ही के दिन राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को
    ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
  • नेपाल नरेश को 2006 को कर के दायरे में लाया गया।
  • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल 2007 को असीमित समय के लिए बढ़ा।
  • पार्श्वगायक नितिन मुकेश को 2008 में मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
  • भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को 2008 में उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
  • श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर 2009 में कब्जा किया और
    लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।

18 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 May

दोस्तों आईये अब आगे जानते हैं की इतिहास में कौनसे महान व्यक्ति के आज के दिन यानी 18 मई के दिन इस दुनिया में जन्म लिया।

  • भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म 1914 में हुआ।
  • नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म 1922 में हुआ।
  • डेनमार्की संगीतकार काई वाइंडिंग का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म 1933 में हुआ।
18 मई को हुए निधन – Died on 18 May

अब इसके आगे जानते हैं की इतिहास में कौनसे महान व्यक्ति ने आज के दिन यानी 18 मई के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा।

  • भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन 1966 में हुआ।
  • प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन 2012 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन 2017 में हुआ।
  • भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन 2017 में हुआ।
18 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 18 May
  • पोखरन परमाणु विस्फोट दिवस (1974)
  • संग्रहालय दिवस

Read More:

Note: We try hard for correctness and accuracy. Please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Aaj ka Itihas. And if you have more information History of 18 May then Help for the improvements this article.

The post 18 मई का इतिहास | 18 May Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>