Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

इतिहास में 14 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 14th May

$
0
0

Historical Events On 14th May

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म आज ही के दिन हुआ। इसके अलावा भी देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 14 मई के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 14 मई के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 14th May

14 May History

14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 14

  • फ्रांस में 1610 में हेनरी IV की हत्या और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
  • नीदरलैंड और इंग्लैंड ने 1702 में स्पेन और फ्रांस के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • पराग्वे 1811 में स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
  • थॉमस एडिसन 1879 में यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
  • सन 1908 में पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
  • 36,000 परशियन यहूदी को 1941 में गिरफ्तार किया गया।
  • ब्रिटिश सैनिकों ने 1944 में कोहिमा पर कब्जा किया।
  • इजराइल ने 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • कुवैत 1963 में संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
  • अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 1973 में सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
  • नासा ने 1981 में स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया।
  • सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में 1999 में शुरुआत।
  • भारत और मलेशिया में 2001 में सात समझौते।
  • न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम.रोसेंथल का 2006 में निधन।
  • जापान ने 2007 में अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
  • टाइम्स एनआईई ने 2008 में इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
  • भारत-रूस के बीच 2010 में रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
  • इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी 2012 में भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
  • ब्राजील 2013 में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

14 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 May

  • शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का 1657 को जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का 1892 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का 1883 में जन्म हुआ।
  • क्रोएशिया के राष्ट्रपति फ़्रांजो टडमैन का 1922 में जन्म हुआ।
  • भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का 1923 में जन्म हुआ।
  • भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का 1981 में जन्म हुआ।
  • फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का 1984 में आज ही के दिन जन्म हुआ।
14 मई को हुए निधन – Died on 14 May
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन।जी। चन्दावरकर का निधन 1923 में हुआ थे।
  • अल्ला बख़्श का निधन 1943 में हुआ अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।
  • प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता डॉक्टर रघुवीर का निधन 1963 में हुआ।
  • प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का निधन 1978 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन 2010 में हुआ।
  • किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन 2011 में हुआ।
  • तमिल विद्वान् एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन 2016 मे हुआ।

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 14 मई के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

The post इतिहास में 14 मई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 14th May appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles