Hema Malini – हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर और राजनेता है। 1963 में तमिल फिल्म “इथू साथियम” में एक्टिंग करते हुए उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी, शुरुवाती दौर में उन्होंने सह-अभिनेत्री और डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुवात की थी। बतौर अभिनेत्री हेमा मालिनी की पहली फिल्म सपनो का सौदागर (1968) थी और इसके बाद उन्होंने बहुत सी सफल बॉलीवुड फिल्मो में काम भी किया। ज्यादातर फिल्मो में उन्होंने अपने पति धर्मेन्द्र और राजेश खन्ना और देवानंद के साथ ही काम किया है।
“ड्रीम गर्ल” हेमा मालिनी – Hema Malini biography in Hindi
मालिनी को जल्द ही लोगो ने “ड्रीम गर्ल” के रूप में नयी पहचान दिलवाई और 1977 में उन्होंने ड्रीम गर्ल के नाम से ही बहुत सी फिल्मो में काम भी किया है। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने कयी तरह के किरदार निभाए है। अब तक वे तक़रीबन 150 फिल्मो में दिख चुकी है। अपने करियर के दौरान, मालिनी का 11 बार फिल्मफेयर की बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नाम निर्देशन किया गया था और 19७२ में उन्हें यह अवार्ड भी मिला था। 2000 में, मालिनी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। 2012 में पदम्पत सिंघानिया यूनिवर्सिटी ने हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा था। मालिनी नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन की चेयरपर्सन भी रह चुकी है। 2006 में उन्हें भारतीय सिनेमा और भारतीय संस्कृति और नृत्य में अपने अतुल्य योगदान के लिए दिल्ली में भजन सोपोरी की तरफ से सामापा वितस्ता अवार्ड दिया गया था।
2003 से 2009 तक, भारतीय जनता पार्टी की उम्मेदवार के रूप में उनकी नियुक्ती राज्य सभा में भी की गयी थी। इसके बाद मालिनी बहुत सी समाजसेवी संस्थाओ और सामाजिक संस्थाओ से जुडी।
प्रारंभिक जीवन और परिवार –
हेमा मालिनी अपनी माँ जया लक्ष्मी चक्रवर्ती, फिल्म प्रोड्यूसर और व्ही.एस.आर चक्रवर्ती की तीसरी संतान हैं। बचपन से ही हेमा मालिनी बहुत होशिहर थी। उनको आंध्र महिला सभा, चेन्नई में दाखिल किया गया था, जहाँ उनका पसंदीदा विषय इतिहास था। इसके बाद हेमा मालिनी ने डी.टी.इ.ए. मंदिर मार्ग से पढाई पूरी की और फिर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 12 वी कक्षा के बाद ही पढना छोड़ दिया था।
धर्मेन्द्र के साथ मालिनी की पहली फिल्म शराफत (1970) थी और इसके बाद 1979 में उन्होंने शादी कर ली थी। उस समय धर्मेन्द्र पहले से ही विवाहित थे और उन्हें बच्चे भी थे, जिनमे से दो बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल है। मालिनी और धर्मेन्द्र की दो संतान है, एक बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और अहाना देओल, असिस्टेंट डायरेक्टर है।
हेमा मालिनी फिल्म करियर – Hema Malini film career
1960 में डेब्यू –
1963 में आयी फिल्म इधु साथियम में बतौर सह-अभिनेत्री उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी और इसके बाद उन्होंने वनवासम (1965) फिल्म भी की थी। इसके बाद मालिनी 1968 में सपनो के सौदागर में राज कपूर के साथ मुख्य भूमिका में दिखी। और उनकी इसी फिल्म में उन्हें बॉलीवुड में “ड्रीम गर्ल” के रूप में पहचान दिलवाई।
1970 –
1970 में उन्होंने जॉनी मेरा नाम जैसी सफल फिल्मे की और इस समय में उन्होंने बहुत से चुनौतीपूर्ण रोल भी किये, जिनमे मुख्य रूप से अंदाज़ (1971) में एक विधवा और लाल पत्थर (1971) में एक गरीब महिला का रोल शामिल है। 1972 में मालिनी ने सीता और गीता में धर्मेन्द्र और संजीव कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए मालिनी को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। डेब्यू करने के चार साल बाद ही, मालिनी को खुद को बॉलीवुड की सबसे सफल और मुख्य अभिनेत्रियों में शामिल किया। 1970 में आयी मालिनी की फिल्मो में सन्यासी (1975), धर्मात्मा, प्रतिज्ञा (1975) शामिल है। फिल्म शोले (1975) में उन्होंने बसंती नाम की लड़की का रोल किया था, जो काफी प्रसिद्ध हुआ। इस समय में की गयी उनकी दूसरी फिल्मो में त्रिशूल, जोशीला, ख़ुशबू (1975), किनारा (1977) और मीरा (1979) शामिल है।
1980 और 1990 –
शादी के बाद मालिनी ने बहुत सी फिल्मे की जिनमे मुख्य रूप से क्रांति, नसीब (1981), सत्ते पे सत्ता, राजपूत और एक नयी पहेली (1984)। इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ बहुत सी फिल्मे की, जिसके चलते टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने उन्हें टॉप फिल्म कपल का दर्जा दिया। इस समय में किये गये उनके कार्यो में आंधी तूफ़ान, दुर्गा (1985), रामकली (1985), सीतापुर की गीता (1987), एक चादर मैली सी (1986), रिहाई और जमाई राजा (1985) शामिल है।
इस समय में, मालिनी ने धर्मेन्द्र के साथ अलीबाबा और 40 चोर, बग़ावत, सम्राट, रज़िया सुल्तान, अँधा कानून (1983), बग़ावत और राज तिलक (1984) जैसी फिल्मे की थी।
इसके बाद उन्हें दिव्या भारती और शाहरुख़ खान के साथ मिलकर दिल आशना है फिल्म को डायरेक्ट भी किया था। इसके बाद मालिनी डांस और टेलीविज़न कार्यो पर ज्यादा ध्यान देने लगी थी।
2000 –
कयी सालो से फिल्मो से दूर रहने के बाद, Hema Malini ने फिल्म बागबान (2003) से फिल्मो में वापसी की थी। इसके लिए उनका फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नामनिर्देशन भी किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2004 में आयी फिल्म वीर-झारा में एक छोटा किरदार भी निभाया था। इसके बाद 2011 में उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म टेल मी ओह खुदा डायरेक्ट की, जिसमे उनके पति धर्मेन्द्र और बेटी ईशा देओल ने काम किया था।
हेमा मालिनी राजनीतिक करियर – Hema Malini political career
1999 में हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुडी। लेकिन अधिकारिक रूप से 2003 से 2009 तक वह भारतीय जनता पार्टी की नियुक्त उम्मेदवार थी, इसके बाद भारत के राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने भी उनका नामनिर्देशन किया था। इसके बाद मार्च 2010 में मालिनी बीजेपी की जनरल सेक्रेटरी बनी और फिर फरवरी 2011 में अनंत कुमार ने उन्हें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी भी घोषित किया था। 2014 में लोकसभा के साधारण चुनाव में, मालिनी ने मथुरा से जयंत चौधरी को 3,30,743 वोटो से पराजीत किया था। और इसी के साथ उनकी नियुक्ती लोक सभा के सदस्य के रूप में की गयी थी।
हेमा मालिनी आज भी लाखो दिलो पर राज करती हैं। बढ़ती उम्र से भी उनकी सुंदरता और चाहतो में कोई कमी नहीं आयी। उनका जीवन महिला वो के लिए भी प्रेरणादायक हैं। हम उन्हें नारी शक्ति का उदाहरण कहे तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होंगी।
और अधिक लेख :
- Dharmendra biography in Hindi
- Mithun Chakraborty biography
- Rekha biography in Hindi
- अमिताभ बच्चन जीवनी
- सुपरस्टार रजनीकांत की जीवनी
I hope these “Hema Malini biography in Hindi language” will like you. If you like these “Short Hema Malini biography in Hindi language” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit android App
The post “ड्रीम गर्ल” हेमा मालिनी | Hema Malini biography in Hindi appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.