Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल | Andaman Nicobar Islands Tourist Places

$
0
0

Andaman Nicobar Islands Tourist Places

अंडमान और निकोबार द्वीप बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अंडमान और निकोबार यह दो अगल अलग द्वीप समूह हैं जो एक दूसरे से केवल 10 डिग्री नोर्थ लेटिटूड़ की दूरी पर है। उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं।

Andaman Nicobar Islands Tourist Places

अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल – Andaman Nicobar Islands Tourist Places

अंडमान और निकोबार द्वीप पर पर्यटन के लिए बहुत बढ़िया जगह हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार अंडमान में 2008-09 में पर्यटकों का प्रवाह 1,30,000 था, जो 2012 में बढ़कर 3,00,000 हो गया। अंडमान में तक़रीबन 570 उष्णकटिबंधीय द्वीप है, जिनमे से केवल 36 द्वीपो पर लोग बसे हुए है।

2004 में टाइम मैगज़ीन ने हैवलॉक द्वीप पर बने राधानगर समुद्र तट को एशिया के सबसे बेहतर समुद्र तट का दर्जा दिया था। साथ ही टाइम मैगज़ीन की सूचि में इस समुद्र तट को विश्व के 7 सबसे बेहतर समुद्रो तटो में शामिल किया गया है।

अंड़मान और निकोबार सिर्फ़ स्कूबा डाइविंग और अपने सुन्दर समुंद्री तटों के लिए ही नहीं प्रसिद्ध नहीं हैं, बल्कि यहाँ के जंगलों में पाए जाने वाले कई अलग अलग प्रजाती के प्राणी, पक्षी और सुन्दर फूल इसे एक रोमांटिक हनीमून जगह बनाते हैं।

यहाँ देखने लायक रोचक जगह:

  • हैवलॉक द्वीप
  • एतिहासिक सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर
  • कार्बिन-कोव्स समुद्रतट
  • रॉस द्वीप (अंडमान)
  • वाइपर द्वीप
  • बेरन द्वीप
  • डिगलीपुर
  • सिंक व रेडस्किन द्वीप
  • नार्कोंदम द्वीप, एक वोल्कानिक द्वीप
  • रुतलैंड द्वीप, अंडमान और निकोबार

यहाँ कैसे जाया जाए:

अंडमान और निकोबार जाने के लिए कई तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं जैसे-

वायु मार्ग-

देश की सभी प्रमुख एयरलाइन्स की नियमित उड़ानें पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर एअरपोर्ट से कई एयरलाइन्स मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, भुवनेश्वर और चेन्नई को जोडती हैं।

Read More:

Hope you find this post about ”अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल – Andaman Nicobar Islands Tourist Places” useful. if you like this information please share on Facebook.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article about Andaman Nicobar Islands tourism and if you have more information about Andaman Nicobar Islands tourism then help for the improvements this article.

The post अंडमान और निकोबार द्वीप के पर्यटन स्थल | Andaman Nicobar Islands Tourist Places appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>