Quantcast
Channel: India's beloved learning platform
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

बॉलीवुड “लोलो”करिश्मा कपूर | Karishma Kapoor biography in Hindi

$
0
0

Karishma Kapoor – करिश्मा कपूर बॉलीवुड फिल्मो की एक भारतीय एक्ट्रेस है। कपूर परिवार का हिस्सा, करिश्मा एक्टर रणधीर कपूर और बबिता की बेटी है। कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात 17 साल की उम्र में 1991 में प्रेम कैदी से की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार जिगर (1992), अनाड़ी (1993), राजा बाबु, सुहाग (1994), कुली नं. 1, गोपी किशन (1995), साजन चले ससुराल और जीत (1996) जैसी सफल फिल्मे की।

Karishma Kapoor biography

बॉलीवुड “लोलो” करिश्मा कपूर – Karishma Kapoor biography in Hindi

कपूर का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता उन्हें प्यार से लोलो कहते थे। उनकी माता ब्रिटिश क्रिस्चियन और उनके पिता हिन्दू सिन्धी थे। वह एक्टर हरी शिवदासानी की भतीजी और एक्टर एवं फिल्मनिर्माता राज कपूर की पोती और एक्ट्रेस करीना कपूर की बहन है।

उनकी माँ की बहन साधना शिवदासानी एक क्लासिकल एक्ट्रेस है। अपने पिता की तरफ से वह पंजाबी समुदाय से संबंध रखती है जबकि अपनी माँ की तरफ से वह सिन्धी और ब्रिटिश समुदाय से सम्बंध रखती है। कपूर ने कैथेड्रल एंड जॉन केनन स्कूल और बाद में सोफिया कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी।

वैयक्तिक जीवन –

पंजाब के फ़िल्मी परिवार से संबंध रखने वाली करिश्मा ने छठी कक्षा के बाद ही स्कूल छोड़ दी थी और एक्टिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया।

1992 से लेकर 1995 में ब्रेकअप तक करिश्मा कपूर जिगर फिल्म के अपने साथी कलाकार अजय देवगन के साथ प्रेम संबंधो में बंधी हुई थी। इसके बाद 2002 में वह अभिषेक बच्चान के साथ प्रेम संबंध में बंधी और कुछ महीनो बाद उनकी इंगेजमेंट भी हो गयी। लेकिन उनका यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नही टिक पाया।

अंततः 29 सितम्बर 2003 को उन्होंने उद्योगपति संजय कपूर से शादी कर ली, जो सिक्स्ट इंडिया के सीईओ थे। उन्हें एक बेटी समीरा भी है, जिनका जन्म 2005 में हुआ था और एक बेटा किआन है जिसका जन्म 2010 में हुआ था। लेकिन 2014 में दोनों के बीच आपसे सहमती से उन्होंने तलाक के लिये अर्जी की थी। लेकिन फिर नवम्बर 2015 में दोनों ने तलाक की अर्जी वापिस ले ली और अंततः 2016 में उनका तलाक हो ही गया था।

फिल्म करियर

1996 में कपूर ने राजा हिन्दुस्तानी फिल्म के लिये बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता था। यह उनकी सबसे सफलतम फिल्मो में से एक है और इसके बाद उन्हें रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिल तो पागल है (1997) के लिये उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने फिजा (2000) और ज़ुबिदा (2001) जैसे प्रोजेक्ट के लिये मुख्य भूमिका भी निभाई थी। इसके लिये उन्हें फिल्मफेयर सेरेमनी में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवार्ड भी मिला था। इस तरह से करिश्मा ने खुद को हिंदी सिनेमा की एक मुख्य एक्ट्रेस साबित किया। बॉलीवुड की सबसे सुंदर और खुबसूरत अभिनेत्रियों में भी करिश्मा कपूर शामिल है। वोग स्टेट्स के अनुसार अपने समय में करिश्मा कपूर राष्ट्रिय स्टाइल आइकॉन के नाम से प्रसिद्ध थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की “टॉप 5 एक्ट्रेस ऑफ़ 1990-1999” में करिश्मा कपूर पहले स्थान पर थी।

अपने करियर में करिश्मा ने एक नेशनल फिल्म अवार्ड और चार फिल्मफेयर अवार्ड जीते थे और छः बार उनका नामनिर्देशन फिल्मफेयर अवार्ड के लिये किया गया था। फिल्मो में एक्टिंग करने के साथ-साथ कपूर ने टेलीविज़न सीरीज करिश्मा – दी मिराक्लेस ऑफ़ डेस्टिनी (2003) में मुख्य भूमिका निभाई थी और रियलिटी शो जैसे नच बलिये और हँस बलिये में जज भी बन चुकी है।

2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी और 2004 के बाद उन्होंने फिल्मो से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद 2012 में आयी फिल्म डेंजरस इश्क (2012) से कमबैक किया था।

सामाजिक कार्य

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कपूर बहुत से सामाजिक कार्य भी करती है, वह बहुत सी सामाजिक संस्थाओ से भी जुडी हुई है जिनमे सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन भी शामिल है। इसके साथ ही वह ब्रैस्ट कैंसर की जनजागृति के लिये 2012 में पिंकेथोन की गुडविल एम्बेसडर भी बनी थी। 2013 में कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर भारत में लडकियों के महिलाओ के हक्को के लिये चलाये जा रहे अभियानों में हिस्सा भी लिया था। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल स्किन केयर ब्रांड्स से भी जुडी हुई है। फ़िलहाल कपूर इंटरनेशनल कॉस्मेटिक एंड ब्यूटी ब्रांड गर्निएर कलर का मुख्य चेहरा है। इसके साथ ही वह मुख्य डिज़ाइनर जैसे मनीष मल्होत्रा, अर्पिता मेहता और विक्रम फदिनिस के लिये रैंप वाक भी करती है। इसके साथ ही करिश्मा ने अर्जुन रामपाल, हृतिक रोशन, करीना कपूर और आफताब शिवदासानी के साथ मिलकर यूनाइटेड स्टेट्स में एक लाइव कंसोर्ट में हिस्सा भी लिया था।

और अधिक लेख :- 

  1. अजय देवगन की जीवनी
  2. Kajol biography in Hindi
  3. ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी
  4. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कहानी
  5. रेखा की अनसुनी कहानी
  6. Madhuri Dixit Biography
  7. Shilpa Shetty biography

Please Note :- आपके पास About Karishma Kapoor biography in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे.
अगर आपको Life history of Karishma Kapoor in Hindi language अच्छी लगे तो जरुर हमें WhatsApp status और facebook पर share कीजिये.

The post बॉलीवुड “लोलो” करिश्मा कपूर | Karishma Kapoor biography in Hindi appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4363

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>